⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

नीति निर्देशक तत्व PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Indian Polity के नीति निर्देशक तत्व से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 99 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

राज्य को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने के लिए अनुच्छेद 43 क जोड़ा गया है :

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aसमान नागरिक संहिता
Bसामाजिक व्यवस्था को सुरक्षित और संरक्षित करके लोगों के कल्याण को बढ़ावा देना।
Cसभी को समान न्याय
Dउद्योग के प्रबंध में श्रमिकों की भागीदारी

सही उत्तर: उद्योग के प्रबंध में श्रमिकों की भागीदारी

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

42

किस अनुच्छेद में राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों को अप्रवर्तनीय किया गया है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aअनुच्छेद 40
Bअनुच्छेद 39
Cअनुच्छेद 38
Dअनुच्छेद 37

सही उत्तर: अनुच्छेद 37

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

43

‘समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता’ एक नीति निदेशक तत्त्व है जो संविंधान के ____ अनुच्छेद में उल्लेखित किया गया है।

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aअनुच्छेद 38
Bअनुच्छेद 44
Cअनुच्छेद 51(A)
Dअनुच्छेद 39(A)

सही उत्तर: अनुच्छेद 39(A)

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

44

कौन सा निम्न प्रावधान राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों का भाग नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aसभी नागरिकों को पर्याप्त जीवन निर्वाह साधनों की सुविधा
Bकुटिर उद्योगों को प्रोत्साहन
Cउपाधियों का अंत
Dऐतिहासिक स्मारकों का संरक्षण

सही उत्तर: उपाधियों का अंत

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

45

भारत की प्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा करने और उसे अक्षुण्ण रखने के मूल कर्तव्य को अनुच्छेद 51 क में _____ स्थान पर रखा गया है।

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aचौथे
Bतीसरे
Cदूसरे
Dपहले

सही उत्तर: तीसरे

व्याख्या (Explanation)

संविधान के भाग IV में सन्निहित अनुच्‍छेद 51 'क' मौलिक कर्तव्‍यों के बारे में है। वर्तमान में हमारे संविधान में अनुच्छेद 51-A के तहत 11 मौलिक कर्तव्य हैं, जो वैधानिक कर्तव्य हैं और कानून द्वारा प्रवर्तनीय हैं। संविधान का पालन करना और उसके आदर्शों और संस्थानों, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करें। स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय संघर्ष को प्रेरित करने वाले महान आदर्शों को संजोना और उनका पालन करें। भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करें तथा उसे अक्षुण्ण रखें। देश की रक्षा करें और आह्वान किये जाने पर राष्ट्र की सेवा करें। भारत के सभी लोगों के बीच धार्मिक, भाषाई, और क्षेत्रीय या अनुभागीय विविधताओं से परे सद्भाव और समान भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना और महिलाओं की गरिमा की रक्षा के लिए अपमानजनक प्रथाओं का त्याग करना। हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें। प्राकृतिक पर्यावरण जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी और वन्यजीव आते हैं, की रक्षा और संवर्द्धन करें तथा प्राणीमात्र के लिये दया भाव रखें। वैज्ञानिक सोच, मानवतावाद और जांच और सुधार की भावना का विकास करें। सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना और हिंसा से दूर रहें। व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत् प्रयास करें जिससे राष्ट्र प्रगति की और निरंतर बढ़ते हुए उपलब्धि की नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया जा सके। छह से चौदह वर्ष की आयु के बीच के अपने बच्चे बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना (इसे 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा जोड़ा गया)।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

46

निम्नलिखित सूची - P (निर्देशक सिद्धांत) को सूची - R. (अनुच्छेद) के साथ सुमेलित कीजिए : सूची - P सूची - R A. समान न्याय और निःशुल्क कानूनी सहायता I. अनुच्छेद 48 A B. पर्यावरण की सुरक्षा II. अनुच्छेद 39 A C. काम करने का अधिकार III. अनुच्छेद 41 D. स्मारकों का संरक्षण IV. अनुच्छेद 49 सही विकल्प चुनें : A B C D

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
AI III IV II
BII I III IV
CIII I IV II
DII III I IV

सही उत्तर: II I III IV

व्याख्या (Explanation)

संविधान का अनुच्छेद 48A निर्दिष्ट करता है कि राज्य पर्यावरण की रक्षा और सुधार करने तथा देश के वनों और वन्यजीवों की रक्षा करने का प्रयास करेगा। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39A में समान न्याय और मुफ़्त कानूनी सहायता के प्रावधान हैं। यह अनुच्छेद 1976 में 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा डाला गया और 3 जनवरी 1977 से लागू हुआ। अनुच्छेद 41 में कहा गया है कि राज्य, अपनी आर्थिक क्षमता और विकास की सीमा के भीतर, काम करने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और बेरोजगारी, बुढ़ापा, बीमारी और विकलांगता के मामलों में और अवांछित अभाव के अन्य मामलों में सार्वजनिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रभावी प्रावधान करेगा। संविधान के अनुच्छेद 49 के अनुसार संसद द्वारा बनाई गई विधि द्वारा या उसके अधीन राष्ट्रीय महत्त्व वाले घोषित किये गए कलात्मक या ऐतिहासिक अभिरुचि वाले प्रत्येक संस्मारक, स्थान या वस्तु का यथास्थिति विरूपण, विनाश, अपसारण, व्यय या निर्यात से संरक्षण करना राज्य की बाध्यता होगी।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

47

भारतीय संविधान में 11वाँ मौलिक कर्तव्य किस वर्ष जोड़ा गया -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
A2002
B2001
C2000
D2003

सही उत्तर: 2002

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

48

भारतीय संविधान का कौन सा भाग राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों से संबंधित है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
Aभाग- III
Bभाग- II
Cभाग - V
Dभाग- IV

सही उत्तर: भाग- IV

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)

49

भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के तहत राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों के तहत नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता प्रदान की गई है -

📋 पूछा गया: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
Aअनुच्छेद 14
Bअनुच्छेद 31
Cअनुच्छेद 44
Dअनुच्छेद 78

सही उत्तर: अनुच्छेद 44

व्याख्या (Explanation)

राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों (भाग IV) के तहत अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि राज्य सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता (UCC) सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा। इसका उद्देश्य धर्म पर आधारित व्यक्तिगत कानूनों को समान कानूनों के समूह से बदलना है।

📋

स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1

50

“भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने के लिए;” का प्रावधान निम्नलिखित में से किसमें किया गया है -

📋 पूछा गया: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
Aमौलिक कर्त्तव्य
Bमौलिक अधिकार
Cसंविधान की प्रस्तावना
Dराज्य नीति के निदेशक सिद्धांत

सही उत्तर: मौलिक कर्त्तव्य

📋

स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams