⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

नीति निर्देशक तत्व PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Indian Polity के नीति निर्देशक तत्व से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 99 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

निम्नलिखित में से कौन सा मूल कर्त्तव्य भारतीय संविधान में अक्षरशः उल्लेखित नहीं है -

📋 पूछा गया: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
Aहमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें।
Bसार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखें और हिंसा से दूर रहें।
Cविधि द्वारा स्थापित नियमों की पालना करना।
Dदेश की रक्षा करें और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें।

सही उत्तर: विधि द्वारा स्थापित नियमों की पालना करना।

📋

स्रोत: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)

52

राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. अनुच्छेद 38 के अनुसार, राज्य लोक कल्याण की अभिवृद्धि के लिए सामाजिक व्यवस्था बनाएगा। II. अनुच्छेद 39 क, के अनुसार राज्य, देश के पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का और वन तथा वन्य जीवों की रक्षा करने का प्रयास करेगा। III. अनुच्छेद 51(क) के अनुसार, राज्य अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का प्रयास करेगा। निम्नलिखित में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
Aकेवल I सत्य है ।
Bकेवल III सत्य है ।
CI तथा II दोनों सत्य हैं।
DI तथा III दोनों सत्य हैं।

सही उत्तर: I तथा III दोनों सत्य हैं।

📋

स्रोत: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)

53

निम्न में से जो विकल्प अनुच्छेद 39 के अनुसार आर्थिक न्याय से नहीं जुड़ा है, वह है :

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
Aनिजी संपत्ति का विरोध।
Bसमान कार्य के लिए समान वेतन।
Cसमान नागरिकों को जीविका के पर्याप्त साधन प्राप्ति का अधिकार।
Dधन और उत्पादन साधनों का सर्वसाधारण के हित के लिए केन्द्रण ना हो।

सही उत्तर: निजी संपत्ति का विरोध।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D

54

सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिये : सूची-I सूची -II A. प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन i. अनुच्छेद 51 A viii B. सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा ii. अनुच्छेद 51 A vii C. वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास iii. अनुच्छेद 51 A iv D. देश की रक्षा iv. अनुच्छेद 51 A ix कूट : A B C D

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
Aii i iii iv
Bii i iv iii
Cii iv i iii
Div ii iii i

सही उत्तर: ii iv i iii

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 51A भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों से संबंधित है। इसमें 11 मौलिक कर्तव्य हैं, जिनमें से 10 को 42वें संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया था और 11वें मौलिक कर्तव्यों को 2002 में 86वें संविधान संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया था। मौलिक कर्त्तव्यों की सूची: संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रीय गान का आदर करें। स्वतंत्रता के लिये राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोये रखें और उनका पालन करें। भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करें तथा उसे अक्षुण्ण रखें। देश की रक्षा करें और आह्वान किये जाने पर राष्ट्र की सेवा करें। भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भातृत्व की भावना का निर्माण करें जो धर्म, भाषा व प्रदेश या वर्ग आधारित सभी प्रकार के भेदभाव से परे हो, ऐसी प्रथाओं का त्याग करें जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध हैं। हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें। प्राकृतिक पर्यावरण जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी और वन्यजीव आते हैं, की रक्षा और संवर्द्धन करें तथा प्राणीमात्र के लिये दया भाव रखें। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें। सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखें और हिंसा से दूर रहें। व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत् प्रयास करें जिससे राष्ट्र प्रगति की और निरंतर बढ़ते हुए उपलब्धि की नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया जा सके। छह से चौदह वर्ष की आयु के बीच के अपने बच्चे बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना (इसे 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा जोड़ा गया)।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D

55

निम्नांकित में से किस / किन राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत / सिद्धांतों को भारत के संविधान में अलग-अलग संविधान संशोधन / संशोधनों द्वारा सम्मिलित किया गया - (a) समान न्याय तथा निःशुल्क विधिक सहायता (b) सहकारी समितियों का उन्नयन (c) काम का अधिकार नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनिए :

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
Aकेवल (a)
Bकेवल (b)
C(a) तथा (b)
D(a), (b) तथा (c)

सही उत्तर: (a) तथा (b)

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C

56

निम्नांकित में से कौन भारत के संविधान के भाग 4 क में सम्मिलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
Aहमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा की रक्षा करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।
Bहिंसा से दूर रहना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।
Cप्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।
Dहमारी राष्ट्रीय भाषा हिन्दी का आदर करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।

सही उत्तर: हमारी राष्ट्रीय भाषा हिन्दी का आदर करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C

57

‘राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्त एक ऐसा चेक है जो बैंक की सुविधानुसार अदा किया जाता है’ किसने कहा था -

Aबी. आर अम्बेडकर ने
Bके. एम. मुंशी ने
Cडॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने
Dके.टी. शाह ने

सही उत्तर: के.टी. शाह ने

58

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 क में अक्षरशः उल्लेखित मूल कर्त्तव्यों पर विचार कीजिए: I. स्वतन्त्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखें और उनका पालन करें। II. देश की रक्षा करें और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें। III. कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देवें। कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए : कूट :

📋 पूछा गया: Protection Officer - 2022 (General Studies)
Aकेवल I सही है ।
Bकेवल II सही है ।
Cकेवल II तथा III सही हैं।
Dकेवल I तथा II सही हैं।

सही उत्तर: केवल I तथा II सही हैं।

📋

स्रोत: Protection Officer - 2022 (General Studies)

59

संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्य किसके लिए है -

Aसभी व्यक्तियों के लिए
Bसभी नागरिकों के लिए
Cकेवल गैर नागिरकों के लिए
Dकेवल केन्द्रीय व राज्य के कर्मचारियों के लिए

सही उत्तर: सभी नागरिकों के लिए

60

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन मौलिक कर्तव्यों के अध्याय में वर्णित नहीं हैं -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
Aभारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करे और उसे अक्षुण्ण रखे।
Bसंविधान का पालन करना ।
Cहमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझे और उसका परिरक्षण करे।
Dस्वतंत्रता सेनानियों के सन्देश का पालन करना व उसका प्रसार करना ।

सही उत्तर: स्वतंत्रता सेनानियों के सन्देश का पालन करना व उसका प्रसार करना ।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams