⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राष्ट्रपति PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Indian Polity के राष्ट्रपति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 122 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

किन गणमान्य लोगों का निधन होने पर समस्त भारत में निधन के दिन राष्ट्रिय झंडा आधा झुका दिया जाता है - A. राष्ट्रपति B. उपराष्ट्रपति C. प्रधानमंत्री D. लोकसभा अध्यक्ष

AA, C, D
BA, B, C, D
CA, B, C
Dकेवल A एवं C

सही उत्तर: A, B, C

102

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति की जाती है, राष्ट्रपति के द्वारा -

Aराज्य सभा द्वारा अनुमोदित किये जाने पर
Bलोक सभा की सलाह पर
Cप्रधानमंत्री की सलाह पर
Dसर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के साथ

सही उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के साथ

व्याख्या (Explanation)

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के अंतर्गत की जाती है। जिसमें मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श अनिवार्य है।

103

भारत के राष्ट्रपति के पास कौन-सी वीटो शक्तियां है -

Aपूर्ण वीटो
Bपाॅकेट वीटो
Cनिलम्बित वीटो
Dउपरोक्त सभी

सही उत्तर: उपरोक्त सभी

104

भारत के राष्ट्रपति की शक्तियों के बारे में निम्नांकित में से कौन एक सही नहीं है -

Aराष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय के परामर्श को स्वीकार करना चाहिए।
Bआपातकालीन शक्तियां
Cराज्यों में राष्ट्रपति शासन को आगे बढ़ाने की शक्ति
Dराष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय के परामर्श को स्वीकार अथवा अस्वीकार कर सकता है।

सही उत्तर: राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय के परामर्श को स्वीकार करना चाहिए।

105

संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा को भंग किया जा सकता है -

Aअनुच्छेद 83(2)
Bअनुच्छेद 87(1)
Cअनुच्छेद 84(2)
Dअनुच्छेद 85(1)

सही उत्तर: अनुच्छेद 85(1)

106

एक राज्य में राष्ट्रपति शासन की अधिकतम अवधि हो सकती है -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER Exam 2015(GK)
Aछ महीने
Bएक साल
Cदो साल
Dतीन साल

सही उत्तर: तीन साल

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER Exam 2015(GK)

107

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 87 के अन्तर्गत भारत का राष्ट्रपति अभिभाषण देता है -

📋 पूछा गया: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
Aसंसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में
Bसंसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में
Cसंसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में
Dएक साथ समवेत संसद के दोनों सदनों में

सही उत्तर: एक साथ समवेत संसद के दोनों सदनों में

📋

स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018

108

निम्नांकित में से कौन सी तारीख को भारत के राष्ट्रपति ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए उद्घोषणा द्वारा यह घोषणा की कि गंभीर आपात् विद्यमान है, जिसके कारण आन्तरिक अशांति से भारत की सुरक्षा को गंभीर खतरा है -

📋 पूछा गया: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
A26 अक्टूबर, 1962
B3 दिसम्बर, 1971
C25 जून, 1975
D26 जून, 1975

सही उत्तर: 25 जून, 1975

📋

स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018

109

भारत के संविधान के अनुच्छेद 240 के अन्तर्गत कुछ संघ राज्य क्षेत्रों के लिए विनियम बनाने की राष्ट्रपति की शक्ति के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
A240(1)(क)-अंडमान और निकोबार द्वीप
B240(1)(ख)-लक्षद्वीप
C240(1)(ग)-पुडुचेरी
D240(1)(घ)-दमण और दीव

सही उत्तर: 240(1)(ग)-पुडुचेरी

व्याख्या (Explanation)

उपखंडों के साथ भारत के संविधान में अनुच्छेद 240 (1) 1949 ​(a) अंडमान व निकोबार द्वीप समूह; (b) लक्षद्वीप; (c) दादरा और नगर हवेली; (d) दमन और दीव; (e) पॉन्डिचेरी​

📋

स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018

110

मंत्रिपरिषद द्वारा राष्ट्रपति को दी गयी सलाह की जांच की जा सकती है -

Aसर्वोच्च न्यायालय द्वारा
Bलोक सभा द्वारा गठित जांच समिति द्वारा
Cराज्य सभा द्वारा
Dयह सलाह जांच के दायरे में नहीं आती

सही उत्तर: यह सलाह जांच के दायरे में नहीं आती

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams