किस शासन प्रणाली में कार्यपालिका विधायिका के प्रति उतरदायी होती है -
सही उत्तर: संसदीय सरकार
व्याख्या (Explanation)
संसदीय प्रणाली (parliamentary system) लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की वह प्रणाली है जिसमें कार्यपालिका अपनी लोकतांत्रिक वैधता विधायिका के माध्यम से प्राप्त करती है और विधायिका के प्रति उत्तरदायी होती है। इस प्रकार संसदीय प्रणाली में कार्यपालिका और विधायिका एक-दूसरे से परस्पर संबंधित होते हैं।
स्रोत: REET 2021 2nd Level (sst)