यह चिन्हित कीजिए कि राज्य सभा के गठन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन-से वाक्य सही है/हैं। नीचे दिए गए कूट में सही उत्तर का चयन कीजिए - (A) राज्य सभा की सदस्य संख्या 250 से अधिक नहीं होनी चाहिए। (B) 12 मनोनीत सदस्य विज्ञान, कला, समाज सेवा और खेल क्षेत्रों से होने चाहिए। (C) राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया एक जैसी है। कूट:
सही उत्तर: केवल A सही है।
व्याख्या (Explanation)
भारत के संविधान के अनुच्छेद 80(3) में उपबंध है कि राज्य सभा में राष्ट्रपति द्वारा नामित किए जाने वाले सदस्यों को साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों का विशेष ज्ञान अथवा व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए।
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-A)