राज्य सभा के सदस्यों को कौन निर्वाचित करता है -
सही उत्तर: राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
व्याख्या (Explanation)
राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य उन्हें निर्वाचित करते हैं। ‘राज्य’ शब्द में पुडुचेरी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली भी शामिल है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 80(4) में उपबंध हैं कि एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के द्वारा राज्य विधान सभाओं के निर्वाचति सदस्यों द्वारा राज्य सभा के सदस्यों को निर्वाचित किया जाएगा।