⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

संसद PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Indian Polity के संसद से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 135 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

भारत के संविधान के अनुसार, संघीय भारत के किसी राज्य का नाम निम्नलिखित में से किसके द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
Aसंसद
Bमंत्रिमंडल समिति
Cराज्यपाल
Dराष्ट्रपति

सही उत्तर: संसद

व्याख्या (Explanation)

भारत के संविधान के अनुसार, किसी राज्य का नाम बदलने का अधिकार संसद को है, जो राष्ट्रपति की स्वीकृति से होता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

42

निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद संसद की राष्ट्रीय हित में राज्य सूची में शामिल किसी भी मामले पर कानून बनाने का अधिकार देता है, यदि प्रस्ताव राज्य सभा द्वारा सदन में उपस्थित सदस्यों और मतदान के 2/3 बहुमत के साथ पारित किया जाता है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
Aअनुच्छेद 312
Bअनुच्छेद 360
Cअनुच्छेद 54
Dअनुच्छेद 249

सही उत्तर: अनुच्छेद 249

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 249 संसद को राज्य सूची के विषयों पर कानून बनाने का अधिकार देता है, यदि राज्य सभा 2/3 बहुमत से ऐसा प्रस्ताव पारित करती है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1

43

भारत के नए संसद भवन की इमारत की अभिकल्पना (डिज़ाइन) किसने की -

📋 पूछा गया: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
Aश्रीधरन
Bगंगू सिंह
Cबिमल पटेल
Dराज शेखर शर्मा

सही उत्तर: बिमल पटेल

व्याख्या (Explanation)

भारत के नए संसद भवन को प्रसिद्ध वास्तुकार बिमल पटेल ने डिज़ाइन किया है। 28 मई 2023 को भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन किया गया, जो देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

📋

स्रोत: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024

44

भारतीय संसद के अधीन कितनी स्थायी स्थायी समितियाँ हैं -

A12
B24
C31
D16

सही उत्तर: 24

व्याख्या (Explanation)

संसद में विभागो से संबंधित कुल 24 स्थायी समितियां हैं। लोकसभा के तहत 16 और राज्यसभा के तहत 8 स्थायी समिति होती हैं।

45

निम्नलिखित में से कौन सा प्रस्ताव सहायक प्रस्तावों की श्रेणी में नहीं आता है -

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aआनुषंगिक प्रस्ताव
Bप्रतिस्थापक प्रस्ताव
Cसंशोधन
Dस्थानापन्न प्रस्ताव

सही उत्तर: स्थानापन्न प्रस्ताव

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

46

अनुच्छेद 249 में संसद को राज्य सूची के किन मामलों के संबंध में कानून बनाने का अधिकार है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aनिजी हित से संबंधित
Bसामान्य हित से संबंधित
Cराष्ट्र हित से संबंधित
Dलोक हित से संबंधित

सही उत्तर: राष्ट्र हित से संबंधित

व्याख्या (Explanation)

संविधान के अनुच्छेद 249 के अनुसार, यदि राज्यसभा अपने उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो तिहाई बहुमत से प्रस्ताव करें कि राष्ट्र हित में यह आवश्यक या हितकर है तो संसद राज्य सूची में दिये गए किसी विषय पर कानून बना सकती है।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

47

निम्नलिखित में से कौन किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में प्रमाणित करता है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aवित्त मंत्री
Bलोकसभा अध्यक्ष
Cराष्ट्रपति
Dप्रधानमंत्री

सही उत्तर: लोकसभा अध्यक्ष

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

48

संसद के दोनों सदनों के किसी भी सदन के सदस्यों की अयोग्यता निर्धारित की गई है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aअनुच्छेद 105 में
Bअनुच्छेद 104 में
Cअनुच्छेद 103 में
Dअनुच्छेद 102 में

सही उत्तर: अनुच्छेद 102 में

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

49

अनुच्छेद 105 संबंधिंत है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aउच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के विशेषाधिकार
Bराज्य विधानसभा विशेषाधिंकार
Cसंसदीय विशेषाधिकार
Dराष्ट्रपति के विशेषाधिकार

सही उत्तर: संसदीय विशेषाधिकार

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

50

कौन सा अनुच्छेद संसद को उन राज्यों को अनुदान देने का अधिकार देता है जिन्हें वित्तीय सहायता की आवश्यकता है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aअनुच्छेद 375
Bअनुच्छेद 275
Cअनुच्छेद 374
Dअनुच्छेद 273

सही उत्तर: अनुच्छेद 275

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams