⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

संसद PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Indian Polity के संसद से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 135 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

राज्यसभा के सदस्य चुने जाते है -

Aराज्यों की विधान सभाओं द्वारा
Bप्रधानमंत्री द्वारा
Cराज्यों की विधानसभा द्वारा
Dग्राम पंचायतों द्वारा

सही उत्तर: राज्यों की विधान सभाओं द्वारा

व्याख्या (Explanation)

राज्यसभा भारत के द्विसदनीय संसद का ऊपरी सदन है, जिसमें सदस्य छह साल के कार्यकाल के लिए कार्य करते हैं। सदस्यों का चुनाव राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जो एकल हस्तांतरणीय मत के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली के अनुसार होता है।

22

एक वर्ष में कम से कम से कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है -

Aएक बार
Bदो बार
Cतीन बार
Dचार बार

सही उत्तर: दो बार

व्याख्या (Explanation)

संसद को वर्ष में कम से कम दो बार (बजट और मानसून सत्र) बैठना आवश्यक है।

23

सांसदों के वेतन का निर्णय कौन करता है -

Aसंसद
Bराष्ट्रपति
Cउपराष्ट्रपति
Dलोकसभाध्यक्ष

सही उत्तर: संसद

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 106 संसद के सदस्यों के वेतन और भत्ते से संबंधित है। यह प्रावधान करता है कि संसद के प्रत्येक सदन के सदस्य ऐसे वेतन और भत्ते प्राप्त करने के हकदार होंगे जो संसद समय-समय पर कानून द्वारा निर्धारित करती है।

24

प्रधानमंत्री को त्यागपत्र देना होता है -

Aजब वह राज्यसभा में बहुमत खोता है
Bजब वह लोकसभा में बहुमत खोता है
Cजब राष्ट्रपति उसका त्यागपत्र चाहता है
Dजब वह जनता का विश्वास खोता है

सही उत्तर: जब वह लोकसभा में बहुमत खोता है

व्याख्या (Explanation)

संविधान के अनुसार, यदि प्रधानमंत्री लोकसभा में बहुमत खो देता है, तो उसे त्यागपत्र देना पड़ता है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 75 सरकार के भीतर मंत्रियों की नियुक्ति, जिम्मेदारियों और कार्यकाल के लिए कानूनी ढांचे पर प्रकाश डालता है।

25

राज्यसभा के सदस्यों के लिए न्यूनतम आयु तय कि गई -

A18 वर्ष
B20 वर्ष
C25 वर्ष
D30 वर्ष

सही उत्तर: 30 वर्ष

व्याख्या (Explanation)

राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष होता है, जिसमें हर दो वर्ष में एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं। अनुच्छेद 84 के अनुसार, राज्यसभा के सदस्य की न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

26

लोकसभा के लिए प्रथम आम चुनाव कब हुआ था -

A1949
B1950
C1951
D1952

सही उत्तर: 1952

व्याख्या (Explanation)

स्वतंत्र भारत का पहले आम चुनाव 25 अक्तूबर, 1951 और 21 फरवरी, 1952 के बीच हुए थे। यह एक वृहद प्रक्रिया थी जिसमें विश्व की जनसंख्या का छठा हिस्सा मतदान करने जा रहा था, जिससे यह उस समय दुनिया में आयोजित सबसे बड़ा चुनाव बन गया। अंततः देश भर से (जम्मू-कश्मीर को छोड़कर) 17.32 करोड़ मतदाता मतदान देने के लिये नामांकित हुए, और इनमें लगभग 45% महिलाएँ थीं।

27

राष्ट्रपति लोकसभा का कार्यकाल पुरा करने से पूर्व भंग कर सकता है -

Aप्रधानमंत्री की सलाह पर
Bउपराष्ट्रपति की सलाह पर
Cलोकसभा की सलाह पर
Dसर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की सलाह पर

सही उत्तर: प्रधानमंत्री की सलाह पर

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 85 के तहत राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर लोकसभा को समय से पहले भंग कर सकता है।

28

लोक सभा के अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र किसको सम्बोधित करना होता है -

Aप्रधानमंत्री को
Bराष्ट्रपति को
Cलोकसभा उपाध्यक्ष को
Dउपराष्ट्रपति को

सही उत्तर: लोकसभा उपाध्यक्ष को

व्याख्या (Explanation)

लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा के उपाध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपता है और उपाध्यक्ष भी लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपता है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 94 लोक सभा या लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदत्याग, त्यागपत्र और पदच्युति की प्रक्रिया का प्रावधान करता है।

29

लोकसभा का सचिवालय किसके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में कार्य करता है -

Aलोकसभा अध्यक्ष
Bप्रधानमंत्री
Cराष्ट्रपति
Dसर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश

सही उत्तर: लोकसभा अध्यक्ष

व्याख्या (Explanation)

लोकसभा सचिवालय लोकसभा अध्यक्ष की सीधी निगरानी में काम करता है।

30

भारत की संसदीय प्रणाली प्रभावित है-

Aफ्रांस से
Bइंग्लैण्ड से
Cजर्मनी से
Dआयरलैण्ड से

सही उत्तर: इंग्लैण्ड से

व्याख्या (Explanation)

भारत की संसदीय प्रणाली ब्रिटिश वेस्टमिंस्टर मॉडल पर आधारित है, जिसमें संसद की सर्वोच्चता, मंत्रिमंडल की सामूहिक जिम्मेदारी, और कार्यपालिका का विधायिका के प्रति जवाबदेही जैसे सिद्धांत शामिल हैं।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams