⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

संसद PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Indian Polity के संसद से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 135 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

अब तक संसद की संयुक्त बैठक कितने विधेयाको पर बुलायी गई है।

A1
B2
C3
D4

सही उत्तर: 3

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संसदीय प्रणाली में संयुक्त बैठकें मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं। पहला अनुच्छेद 87 के तहत राष्ट्रपति का अभिभाषण है तथा दूसरा अनुच्छेद 108 के तहत विधायी गतिरोधों का समाधान है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 87 से स्पष्ट है कि राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को कब संबोधित करते हैं। प्रत्येक आम चुनाव के बाद पहले सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा को संबोधित करते हैं। राष्ट्रपति प्रत्येक वर्ष के प्रथम सत्र की शुरुआत में दोनों सदनों को संबोधित भी करते हैं। 1950 के बाद से केवल तीन विधेयक संयुक्त बैठकों के माध्यम से पारित किये गए हैं: दहेज निषेध विधेयक, 1960 बैंकिंग सेवा आयोग (निरसन) विधेयक, 1977 आतंकवाद निवारण विधेयक, 2002

32

जब लोकसभा का विघटन हो जाता है, तो उस विधेयक का क्या होता है जो राज्यसभा में लंबित है और अभी तक लोकसभा द्वारा पारित नहीं किया गया है -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)
Aयह व्यपगत नहीं होता है।
Bयह व्यपगत हो जाता है और इसे फ़िर से पेश किया जाना चाहिए।
Cयह स्वचालित रूप से राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जाता है।
Dयह राज्यसभा की तदर्थ समिति को भेजा जाता है।

सही उत्तर: यह व्यपगत नहीं होता है।

व्याख्या (Explanation)

लोकसभा के विघटन पर राज्यसभा में लंबित विधेयक व्यपगत नहीं होता, क्योंकि राज्यसभा स्थायी सदन है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)

33

लोकसभा में निन्दा-प्रस्ताव से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (I) निन्दा-प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु सभा की अनुमति आवश्यक नहीं है। (II) निन्दा-प्रस्ताव मंत्रिपरिषद या किसी एक मंत्री या मंत्रियों के किसी समूह के विरुद्ध कार्य करने में असफल रहने या कार्य न करने या उनकी नीति के बारे में प्रस्तुत किया जा सकता है और उसमें मंत्री या मंत्रियों की असफलता पर खेद, रोष या आश्चर्य व्यक्त किया जा सकता है। सही विकल्प का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)
Aकेवल (I) सही है।
Bकेवल (II) सही है।
C(I) एवं (II) दोनों सही हैं।
Dन तो (I), न ही (II) सही है।

सही उत्तर: (I) एवं (II) दोनों सही हैं।

व्याख्या (Explanation)

दोनों कथन सही हैं। निन्दा-प्रस्ताव के लिए सभा की अनुमति जरूरी नहीं, और यह मंत्रिपरिषद या मंत्रियों की नीतियों या असफलताओं के खिलाफ प्रस्तुत किया जा सकता है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)

34

निम्नलिखित में से किस परिस्थिति में लोक सभा का अध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले अपने पद पर नहीं बना रह सकता - (i) यदि वह लोक सभा का सदस्य नहीं रह जाता है। (ii) यदि लोक सभा सदन में उपस्थित और मतदान करने वाले कुल सदस्यों के बहुमत से अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव पारित करती है। (iii) यदि सत्तारूढ़ दल सदन में अपना बहुमत खो देता है। (iv) यदि राष्ट्रपति अध्यक्ष को बर्खास्त कर देता है। सही विकल्प चुनें -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)
Aकेवल (i), (ii) और (iii)
Bकेवल (i) और (ii)
C(i), (ii), (iii) और (iv)
Dकेवल (i)

सही उत्तर: केवल (i)

व्याख्या (Explanation)

संविधान के अनुसार, लोक सभा का अध्यक्ष लोक सभा का सदस्य होना चाहिए। यदि वह सदस्यता खो देता है (जैसे अयोग्यता या इस्तीफे के कारण), तो वह अध्यक्ष नहीं रह सकता। लोकसभा का अध्यक्ष लोकसभा के उपाध्यक्ष को संबोधित लिखित रूप में अपने पद से त्यागपत्र दे सकता है। लोकसभा का अध्यक्ष लोकसभा के जीवनकाल के दौरान पद पर बना रहता है।जब भी लोकसभा भंग हो जाती है तो स्पीकर अपना पद खाली नहीं करता है और नई लोकसभा के चुने जाने तक काम करता रहता है। लोकसभा द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर लोकसभा के अध्यक्ष को उनके पद से हटाया जा सकता है। लोकसभा अध्यक्ष को भारत के संविधान (अनुच्छेद 94) के अनुसार सदन के स्पष्ट बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा हटाया जा सकता है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 7 और 8 के अंतर्गत अध्यक्ष को लोकसभा सदस्य होने के लिए अयोग्य घोषित करने पर भी हटा दिया जाता है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)

35

अभिकथन (A): संसद का प्रथम दायित्व मंत्रीमंडल प्रदान करना और इसे उत्तरदायी बनाये रखना है। कारण (R) : मंत्रीमंडल की जिम्मेदारी लोकप्रिय सदन के प्रति है; इसकी सदस्यता अनिवार्य रूप से उस सदन तक सीमित नहीं है। उपरोक्त कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -

📋 पूछा गया: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022
A‘A’ सही है लेकिन ‘R’ गलत है
B‘R’ सही है लेकिन ‘A’ गलत है
Cव्यक्तिगत रूप से ‘A’ और ‘R’ दोनों सही हैं और ‘R’, ‘A’ की उचित व्याख्या है
Dव्यक्तिगत रूप से ‘A’ और ‘R’ दोनों सही हैं लेकिन ‘R’, ‘A’ की उचित व्याख्या नहीं है

सही उत्तर: व्यक्तिगत रूप से ‘A’ और ‘R’ दोनों सही हैं लेकिन ‘R’, ‘A’ की उचित व्याख्या नहीं है

व्याख्या (Explanation)

संसद का प्रथम दायित्व मंत्रीमंडल प्रदान करना और इसे उत्तरदायी बनाये रखना है। क्योंकि संसदीय प्रणाली में कार्यपालिका (मंत्रीमंडल) विधायिका (संसद) के प्रति उत्तरदायी होती है। मंत्रीमंडल की जिम्मेदारी लोकप्रिय सदन के प्रति है, सदस्यता उस तक सीमित नहीं। क्योंकि मंत्रीमंडल लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होता है, लेकिन मंत्री राज्यसभा से भी हो सकते हैं। ‘R’, ‘A’ की उचित व्याख्या नहीं है, क्योंकि ‘A’ संसद के व्यापक दायित्व की बात करता है, जबकि ‘R’ केवल मंत्रीमंडल की सदस्यता और उसकी जवाबदेही पर केंद्रित है।

📋

स्रोत: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022

36

राज्य सभा के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है -

📋 पूछा गया: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022
Aराष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा के लिए मनोनीत सदस्य साहित्य, विज्ञान, कला और सामाजिक सेवा जैसे मामलों के संबंध में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव रखने वाले व्यक्ति होते हैं।
Bराज्य सभा एक स्थायी सदन है और इसका विघटन नहीं होता है। राज्य सभा के एक तिहाई सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष के पश्चात् सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
Cओडिशा और राजस्थान समान संख्या में प्रतिनिधि राज्य सभा में भेजते हैं।
D1970 में, इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में राज्य सभा में महिला सदस्यों की संख्या सबसे अधिक थी।

सही उत्तर: 1970 में, इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में राज्य सभा में महिला सदस्यों की संख्या सबसे अधिक थी।

व्याख्या (Explanation)

ओडिशा 10 और राजस्थान 10 प्रतिनिधि भेजते हैं। 1970 में, इंदिरा गांधी के समय महिला सदस्यों की संख्या सबसे अधिक नहीं थी।

📋

स्रोत: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022

37

लोक सभा के अध्यक्ष की शक्तियों के बारे में निम्न में से कौन से कथन सही हैं - नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिये : (i) लोक सभा अध्यक्ष संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हैं। (ii) जब एक वित्त विधेयक को निचले सदन से उच्च सदन को भेजा जाता है तो अध्यक्ष द्वारा उस विधेयक को वित्त विधेयक के तौर पर प्रमाणपत्र दिया जाता है। (iii) जब अध्यक्ष को हटाये जाने का प्रस्ताव विचाराधीन हो, तब अध्यक्ष ना तो अध्यक्षता करेंगे और ना ही कार्यवाहियों में भाग लेंगे। (iv) मतों की समानता के अलावा, अध्यक्ष सदन में मतदान नहीं करते। कूट :

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aकेवल (i) और (iii)
Bकेवल (i) और (ii)
Cकेवल (i), (ii) और (iv)
Dकेवल (i), (ii) और (iii)

सही उत्तर: केवल (i), (ii) और (iv)

व्याख्या (Explanation)

भारत के संविधान के अनुसार, स्पीकर के पास अपार प्रशासनिक और विवेकाधीन शक्तियां निहित हैं। जिनमें से कुछ की गणना नीचे की गई है: स्पीकर लोकसभा का मुखिया और उसका प्रतिनिधि होता है। वह सदन का प्रमुख प्रवक्ता होता है और सभी संसदीय मामलों में उसका निर्णय अंतिम होता है। स्पीकर संविधान के अनुच्छेद 108 (Article 108) के तहत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करता है। कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं और इस प्रश्न पर लोकसभा अध्यक्ष का निर्णय अंतिम होता है। अर्थात कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका निर्धारन लोकसभा अध्यक्ष करता है। वह लोकसभा की सभी संसदीय समितियों के अध्यक्ष की नियुक्ति करता है और उनके कामकाज की निगरानी करता है। जब अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव सदन में विचाराधीन होता है, तो वह सदन की बैठकों की अध्यक्षता नहीं कर सकता, यद्यपि वह उपस्थित हो सकता है। वह ऐसे समय में सदन की कार्यवाही में बोल सकता है और भाग ले सकता है तथा प्रथम दृष्टया मतदान कर सकता है, यद्यपि मतों की बराबरी की स्थिति में ऐसा नहीं किया जा सकता।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

38

संसदीय समिति के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन गलत है -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SANSKRIT EDU. DEPTT.) COMP. EXAM-2024
Aसंसदीय समिति का अर्थ है सदन द्वारा नियुक्त अथवा चुनी गयी अथवा अध्यक्ष द्वारां नामित समिति।
Bसंसदीय समिति अध्यक्ष के निर्देशन में कार्य करती है।
Cसंसदीय समिति अपना प्रतिवेदन सदन को अथवा अध्यक्ष एवं सचिवालय को प्रस्तुत करती है।
Dसंसदीय समिति अपना प्रतिवेदन प्रधानमंत्री को प्रस्तुत करती है।

सही उत्तर: संसदीय समिति अपना प्रतिवेदन प्रधानमंत्री को प्रस्तुत करती है।

व्याख्या (Explanation)

संसदीय समिति प्रधानमंत्री को प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करती। यह सदन को या अध्यक्ष को प्रस्तुत करती है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SANSKRIT EDU. DEPTT.) COMP. EXAM-2024

39

भारतीय संघ के मंत्री मंडल के सदस्य सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होते हैं?

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
Aलोकसभा
Bराष्ट्रपति
Cप्रधानमंत्री
Dराज्यसभा

सही उत्तर: लोकसभा

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(3) के मुताबिक, मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति जवाबदेह होती है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2

40

लोकसभा अध्यक्ष किसी भी सदस्य को बोलने से रोक सकता है और दूसरे सदस्य को बोलने की अनुमति देता है। इस तथ्य को जाना जाता है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
Aप्रश्न पूछना (इंटरपिलेशन)
Bयिल्डिंग द फ्लोर
Cमर्यादा (डेकोरम)
Dक्रॉसिंग द फ्लोर

सही उत्तर: यिल्डिंग द फ्लोर

व्याख्या (Explanation)

लोकसभा अध्यक्ष किसी सदस्य को बोलने से रोकने और अन्य को अनुमति देने की शक्ति का उपयोग करते हैं, जिसे “यिल्डिंग द फ्लोर” कहा जाता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams