⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

संसद PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Indian Polity के संसद से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 135 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

निम्नलिखित में से किस मामले में संसद को राज्य सूची पर कानून बनाने की शक्ति नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aसार्वजनिक हित में यदि राज्य सभा द्वारा ऐसा घोषित किया गया हो।
Bआपातकाल लागू होने पर।
Cअंतर्राष्ट्रीय समझौतों को लागू करना।
Dदो राज्यों की सहमति होने पर।

सही उत्तर: सार्वजनिक हित में यदि राज्य सभा द्वारा ऐसा घोषित किया गया हो।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

52

राज्य सभा के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए -

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
Aडॉ. एस. राधाकृष्णन राज्य सभा के एकमात्र सभापति हैं, जो लगातार दो कार्यकाल इस पद पर रहे।
Bप्रथम संविधान संशोधन के लिए राज्य सभा का अनुसमर्थन नहीं लिया गया था।
Cवर्तमान में संघ राज्य क्षेत्रों से 8 सदस्य - राज्य सभा में निर्वाचित होते हैं।
Dतीन अवसरों पर राज्य सभा और लोक सभा की संयुक्त बैठक आयोजित हुई है ।

सही उत्तर: डॉ. एस. राधाकृष्णन राज्य सभा के एकमात्र सभापति हैं, जो लगातार दो कार्यकाल इस पद पर रहे।

व्याख्या (Explanation)

डॉ. एस. राधाकृष्णन राज्य सभा के पहले ऐसे सभापति थे, जो लगातार दो बार (13.05.1952 से 12.05.1962 तक) राज्य सभा के सभापति रहे। श्री मो. हामिद अंसारी भी लगातार दो कार्यकाल के लिए (11.08.2007 से 10.08.2012 तक और 11.08.2012 से 10.08.2017 तक) भारत के उप-राष्ट्रपति रहे । प्रथम संशोधन वर्ष 1951 में अनंतिम संसद द्वारा पारित किया गया था, जिसके सदस्य संवैधानिक सभा के हिस्से के रूप में संविधान का मसौदा तैयार करने का काम समाप्त कर चुके थे। संघ राज्य क्षेत्रों से कुल आठ सदस्य निर्वाचित होते हैं (3 दिल्ली से,1 पुडुचेरी से एबं 4 जम्मू और कश्मीर से)। अन्य संघ राज्य क्षेत्रों का राज्य सभा में प्रतिनिधित्व नहीं है। भारत के संसद के इतिहास में ऐसे तीन अवसर आए हैं जब संसद की दोनों सभाओं की उनके बीच विधेयकों को ले कर हुए गतिरोध के समाधान के लिए संयुक्त बैठकें बुलाई गई हैं अर्थात् दहेज प्रतिषेध विधेयक, 1959 पर 6 और 9 मई, 1961 को; बैंक सेवा आयोग (निरसन) विधेयक, 1977 पर 17 मई, 1978 को; और आतंकवाद निवारण विधेयक, 2002 पर 26 मार्च, 2002 को।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

53

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही नहीं है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
Aसामूहिक उत्तरदायित्व : अनुच्छेद 75 (3)
Bमंत्रियों की नियुक्ति : अनुच्छेद 75 (1)
Cव्यक्तिगत जिम्मेदारी : अनुच्छेद 75 (2)
Dकिसी मंत्री को पद की शपथ : अनुच्छेद 75(5)

सही उत्तर: किसी मंत्री को पद की शपथ : अनुच्छेद 75(5)

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

54

लोकसभा का नेता कौन है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
Aराष्ट्रपति
Bप्रधानमन्त्री
Cलोकसभा अध्यक्ष
Dउपराष्ट्रपति

सही उत्तर: प्रधानमन्त्री

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)

55

राज्य सभा में सीट के मामले में चुने जाने वाले व्यक्ति की न्यूनतम आयु क्या है -

📋 पूछा गया: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
A21
B25
C30
D38

सही उत्तर: 30

व्याख्या (Explanation)

संसद सदस्‍य के रूप में चुने जाने के लिए एक व्‍यक्ति को भारत का नागरिक होना चाहिए और राज्‍य सभा में चुने जाने के लिए उसकी आयु कम से कम 30 वर्ष और लोक सभा के मामले में कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए। अतिरिक्‍त योग्‍यताएं कानून द्वारा संसद निर्धारित किए जाएं।

📋

स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1

56

निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में यह उल्लेख किया गया है कि, “जब लोक सभा सत्र में नहीं है तब राज्य की संचित निधि में से व्यय के लिए, संसद की मंजूरी लंबित रहने तक ऐसे व्यय को प्राधिकृत करने की राष्ट्रपति को क्षमता होगी” -

📋 पूछा गया: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
Aअनुच्छेद 356(1)(क)
Bअनुच्छेद 356(1)(ख)
Cअनुच्छेद 357(1)(ग)
Dअनुच्छेद 360(1)(ख)

सही उत्तर: अनुच्छेद 357(1)(ग)

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 357(1)(ग) : जब लोक सभा का सत्र नहीं चल रहा हो तो राष्ट्रपति को संसद द्वारा ऐसे व्यय की मंजूरी लंबित रहने तक राज्य की संचित निधि से व्यय करने के लिए अधिकृत करना।

📋

स्रोत: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)

57

भारत के संविधान के अनुच्छेद 199 के अन्तर्गत दी गई धन विधेयक की परिभाषा में निम्नांकित में से कौन सम्मिलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
Aविधेयक जो राज्य द्वारा धन उधार लेने के विनियमन का उपबंध करता है।
Bविधेयक जो राज्य की संचित निधि या आकस्मिकता निधि की अभिरक्षा का उपबंध करता है।
Cविधेयक जो किसी स्थानीय प्राधिकारी या निकाय द्वारा स्थानीय प्रयोजनों के लिए किसी कर के अधिरोपण, उत्सादन, परिहार, परिवर्तन या विनियमन का उपबंध करता है।
Dविधेयक जो राज्य सरकार द्वारा किसी कर के अधिरोपण, उत्सादन, परिहार, परिवर्तन या विनियमन का उपबंध करता है।

सही उत्तर: विधेयक जो किसी स्थानीय प्राधिकारी या निकाय द्वारा स्थानीय प्रयोजनों के लिए किसी कर के अधिरोपण, उत्सादन, परिहार, परिवर्तन या विनियमन का उपबंध करता है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B

58

संविधान के निम्नांकित में से किस प्रावधान के अंतर्गत भारतीय संसद को नया राज्य बनाने का अधिकार है -

Aअनुच्छेद 1
Bअनुच्छेद 2
Cअनुच्छेद 3
Dअनुच्छेद 4

सही उत्तर: अनुच्छेद 2

59

निम्नांकित में से कौन लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक की एक प्रति राज्यसभा को भेजते समय, पृष्ठांकित करता है –

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
Aलोकसभा का अध्यक्ष
Bसंसदीय कार्य मंत्री
Cवित्तमंत्री
Dलोकसभा का महासचिव

सही उत्तर: लोकसभा का अध्यक्ष

व्याख्या (Explanation)

धन विधेयक (Money Bill) केवल लोकसभा में पेश किया जा सकता है। लोकसभा द्वारा इसे पारित करने के बाद, इसकी एक प्रति राज्यसभा को सिफारिशों के लिए भेजी जाती है। इस प्रक्रिया में, धन विधेयक को पृष्ठांकित (प्रमाणित) करने का कार्य लोकसभा के अध्यक्ष (Speaker of Lok Sabha) द्वारा किया जाता है। यह प्रमाणन दर्शाता है कि यह विधेयक धन विधेयक है। राज्यसभा इसे 14 दिनों के भीतर सिफारिशों के साथ वापस भेज सकती है, लेकिन लोकसभा इन सिफारिशों को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2

60

राज्‍य सभा के सदस्‍यों को कौन नामित करता है -

Aराष्‍ट्रपति
Bप्रधानमंत्री
Cलोक सभा अध्यक्ष
Dराज्यसभा के निर्वाचित सदस्य

सही उत्तर: राष्‍ट्रपति

व्याख्या (Explanation)

भारत के राष्‍ट्रपति राज्‍य सभा के लिए 12 सदस्‍यों को नामित करते हैं। भारत के संविधान के अनुच्‍छेद 80(3) में उपबंध है कि राज्‍य सभा में राष्‍ट्रपति द्वारा नामित किए जाने वाले सदस्‍यों को साहित्‍य, विज्ञान, कला और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों का विशेष ज्ञान अथवा व्‍यावहारिक अनुभव होना चाहिए। अनुच्‍छेद 84(ख) उपबंधित करता है कि वह व्‍यक्ति 30(तीस) वर्ष से कम आयु का नहीं होगा।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams