आपातकाल में किसी राज्य विधान सभा की अवधि बढ़ायी जा सकती है -
सही उत्तर: संसद द्वारा
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Indian Polity के संसद से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 135 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।
आपातकाल में किसी राज्य विधान सभा की अवधि बढ़ायी जा सकती है -
सही उत्तर: संसद द्वारा
राजनीतिक शब्दावली में शून्यकाल का अर्थ है -
सही उत्तर: प्रश्न-उत्तर सत्र
व्याख्या (Explanation)
संसद के दोनों सदनों में प्रश्न काल के तुरन्त बाद का एक घण्टे का समय शून्य काल कहा जाता है। शून्य काल में विचार के लिए विषय पहले से निर्धारित नहीं होता है। इसमें बिना पूर्व सूचना के सार्वजनिक महत्व का कोई भी प्रश्न उठाया जा सकता है, और किसी मंत्री से उत्तर देन को कहा जाता है। इसी कारण इसे ‘प्रश्न-उत्तर सत्र’ भी कहा जाता है।
लोक सभा की वर्तमान सदस्य संख्याा क्या है -
सही उत्तर: 545
व्याख्या (Explanation)
भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है। वर्तमान में वर्तमान में लोकसभा की सदस्य संख्या 545 है। इन सदस्यों में 530 सदस्य राज्यों से और 13 सदस्य संघीय क्षेत्रों से निर्वाचित होते हैं। राष्ट्रपति द्वारा 2 सदस्य आंग्ला भारतीय वर्ग के मनोनीत किये जाते हैं। इस बार लोकसभा चुनाव 542 सिटों के लिए हुआ था। बड़ी संख्या में धनराशी मिलने के बाद वेल्लोर लोक सभा(तमिलनाडु) सीट पर चुनाव रद्द कर दिए गये थे
निम्नांकित में से कौन सी भारतीय संसद की वित्तिय समितियां हैं - अ. प्राक्कल समिति ब. लोक लेखा समिति स. लोक उपक्रम समिति द. संसद सदस्यों के वेतन तथा भत्तों संबंधित संयुक्त समिति सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए - कूट -
सही उत्तर: अ, ब और स
स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
लोकसभा के प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम के अन्तर्गत नियम 377 के अधीन लोकसभा के सदस्यों द्वारा एक दिन में अधिकतम कितने मामले उठाए जा सकते हैं -
सही उत्तर: 20
स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018