PYQ Practice
52 Questions · 6 Pages
भारत सरकार के कार्यों के आवंटन संबंधी नियमों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - (i) भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम, 1961 (AoB Rules) को भारत के संविधान के अनुच्छेद 77(3) के अधीन बनाया गया है। (ii) कार्य आवंटन नियम (AoB Rules) की प्रथम अनुसूची में मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों एवं सचिवालयों का विवरण दिया गया है, जबकि द्वितीय अनुसूची में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों को आवंटित कार्यों का उल्लेख किया गया है। ऊपर दिए गए कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेख है कि ‘राष्ट्रपति की सहायतार्थ और सलाह देने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक मंत्रिपरिषद् होगी’?
भारत के संविधान के अनुच्छेद 75(3) से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - (A) अनुच्छेद 75(3) के अनुसार, मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी। (B) अनुच्छेद 75(3) केवल तभी लागू होता है, जब लोकसभा भंग नहीं होती है। सही उत्तर का चयन कीजिए -
राष्ट्रीय प्रतिरक्षा कोष के बारे में निम्न कथनों पर विचार करें - (i) इसका प्रशासन एक कार्यकारी परिषद् द्वारा किया जाता है जिसका अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है। (ii) कोष की कार्यकारी परिषद् का सचिव चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होता है। (iii) कोष को संघीय बजट से कोई सहयोग नहीं मिलता। सही विकल्प का चयन करे -
निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा सुमेलित नहीं है - उप-प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री
स्वतंत्र भारत की पहली कैबिनेट (1947) में शिक्षा मंत्री कौन थे -
भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम, 1961 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा मंत्रालय संघ के मंत्रियों के लिए आचरण-संहिता के निर्माण के लिए जिम्मेदार है -
भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए -
भारत के प्रधानमंत्री का कार्यकाल होता है -
प्रधानमंत्री के निधन या त्यागपत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें : त्यागपत्र की स्थिति में, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने के लिए कह सकते हैं। (ii) निधन की स्थिति में, जब तक लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल अपना नया नेता नहीं चुन लेता तब तक राष्ट्रपति ऐसे व्यक्ति को नियुक्त कर सकते हैं, जो लोकसभा में सर्वाधिक समर्थन जुटा सकने की स्थिति में हो। (iii) निधन की स्थिति में, राष्ट्रपति निवर्तमान मंत्रिपरिषद के वरिष्ठतम सदस्य को अंतरिम उपाय के तौर पर प्रधानमंत्री नियुक्त भी कर सकते हैं। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं -