वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष के अलावा कितने सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किये जाते हैं?
सही उत्तर: 5
व्याख्या (Explanation)
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग निम्न से मिलकर बनेगा- एक अध्यक्ष, जो सर्वोच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश या अन्य न्यायाधीश हो। एक सदस्य, जो सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश है या रहा हो। एक अन्य सदस्य, जो किसी भी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश है या रहा हो। तीन अन्य सदस्य, जो मानवाधिकार से संबंधित विषयों का विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव रखते हों तथा जिनमें कम से कम एक महिला होगी। इनके अलावा 7 पदेन सदस्य होते हैं जिनमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, राष्ट्रीय, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष तथा दिव्यांगजनों हेतु मुख्य आयुक्त शामिल हैं।