अनुच्छेद 19 में “लोक व्यवस्था” शब्द संविधान के किस संशोधन से जोड़ा गया -
सही उत्तर: पहले संशोधन अधिनियम
स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Indian Polity के संविधान संशोधन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 74 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।
अनुच्छेद 19 में “लोक व्यवस्था” शब्द संविधान के किस संशोधन से जोड़ा गया -
सही उत्तर: पहले संशोधन अधिनियम
स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत नहीं है - (क) संविधान के अनुच्छेद 15(6) और 16(6) को 103वें संवैधानिक संशोधन से जोड़ा गया है। (ख) उच्चतम न्यायालय ने जनहित अभियान बनाम भारत संघ मामले में आर्थिक पिछड़ा समुदाय के लिए आरक्षण को संवैधानिक बताया। (ग) उक्त फैसला सात न्यायाधीशों की संवैधानिक पीठ ने सुनाया।
सही उत्तर: केवल (क) और (ख)
स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
निम्नलिखित में से किस संशोधन ने अनुच्छेद 368 में “अनुच्छेद 13 की कोई बात इस अनुच्छेद के अधीन किये किसी संशोधन को लागू नहीं होगी” शब्द शामिल किए -
सही उत्तर: 24वें संशोधन
स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम, 1951 द्वारा निम्न में से कौन सा अनुच्छेद संविधान में सम्मिलित किया गया -
सही उत्तर: अनुच्छेद 15(4)
स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
भारत के संविधान की निम्नांकित में से कौन सी अनुसूची पहले संवैधानिक संशोधन द्वारा संविधान में जोड़ी गई थी -
सही उत्तर: नवीं
व्याख्या (Explanation)
संविधान में नौवीं अनुसूची को पहले संवैधानिक संशोधन (1951) के तहत शामिल किया गया था। भूमि सुधारों और इसमें शामिल अन्य कानूनों को न्यायिक समीक्षा से बचाने के लिये नौवीं अनुसूची जोड़ी गई। इसके पश्चात अनुच्छेद 31 के बाद अनुच्छेद 31ए और 31बी जोड़े गए।
स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023
सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों हेतु शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने हेतु पारित संविधान संशोधन अधिनियम कौनसा है -
सही उत्तर: 103वाँ संशोधन अधिनियम
व्याख्या (Explanation)
103वें संविधान संशोधन द्वारा अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन करके आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिये शिक्षा संस्थानों में नौकरियों और प्रवेश में आर्थिक आरक्षण (10% कोटा) की शुरुआत की गई।
किस संविधान संशोधन के तहत एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल बनाया जा सकता है -
सही उत्तर: 7वाँ संविधान संशोधन
व्याख्या (Explanation)
7वाँ संविधान संशोधन (1956) के तहत अनुच्छेद 153 में संशोधन किया गया, जिसके अनुसार एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है। यह संशोधन राज्यों के पुनर्गठन और प्रशासनिक दक्षता के लिए किया गया था।
स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा “सहकारी समितियों” की स्थापना को मूल अधिकार के रूप में अन्तःस्थापित किया गया -
सही उत्तर: 97वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
स्रोत: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
निम्नांकित में से कौन सा भारत के संविधान में 42वें संशोधन द्वारा अन्तःस्थापित नहीं किया गया है -
सही उत्तर: राज्य सहकारी समितियों के स्वैच्छिक निर्माण के प्रोत्साहन का प्रयास करेगा।
स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
निम्नलिखित में से कौन से अनुच्छेद में संशोधन करने के लिए कम से कम आधे राज्यों के विधान-मंडलों के अनुसमर्थन की आवश्यकता नहीं होती है -
सही उत्तर: अनुच्छेद - 53
स्रोत: Protection Officer - 2022 (General Studies)