⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भौतिक विशेषताएं PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Rajasthan GK के भौतिक विशेषताएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 158 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन राजस्थान की विश्व मानचित्र पर स्थिति के संदर्भ में सही है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
Aकर्क रेखा राजस्थान के दक्षिणी भाग से होकर गुजरती है।
Bकर्क रेखा राजस्थान के मध्य भाग से होकर गुजरती है।
Cभूमध्य रेखा राजस्थान के उत्तरी भाग से होकर गुजरती है।
Dराजस्थान दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।

सही उत्तर: कर्क रेखा राजस्थान के दक्षिणी भाग से होकर गुजरती है।

व्याख्या (Explanation)

कर्क रेखा (23.5° उत्तरी अक्षांश) बांसवाड़ा और डूंगरपुर से गुजरती है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

22

राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल है : (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (RAT) Exam 2024
A344239 वर्ग किमी
B334429 वर्ग किमी
C342239 वर्ग किमी
D343329 वर्ग किमी

सही उत्तर: 342239 वर्ग किमी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारे देश का सबसे बड़ा राज्य है। 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बना। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (RAT) Exam 2024

23

राजस्थान के उत्तर से दक्षिण एवं पूर्व से पश्चिम विस्तार की लम्बाई, क्रमशः कितनी है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
A826 एवं 869 किलोमीटर
B862 एवं 896 किलोमीटर
C892 एवं 829 किलोमीटर
D809 एवं 899 किलोमीटर

सही उत्तर: 826 एवं 869 किलोमीटर

व्याख्या (Explanation)

उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है। पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है। राज्य की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में 43 किमी. का अंतर है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024

24

निम्नांकित में से राजस्थान का सुदूर पूर्वी देशांतर कौन-सा है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ED) Exam 2024
A30° 12′ उ.
B69° 30′ पू.
C23° 3′ उ.
D78° 17′ पू.

सही उत्तर: 78° 17′ पू.

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का पश्चिम से पूर्व की ओर विस्तार 69° 30′ पू. से 78° 17′ पू. तक है। यह राज्य का सुदूर पूर्वी देशांतर है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024

25

राजस्थान का सबसे पूर्व में स्थित बिन्दु है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
A69° 30′ पू.
B78° 17′ पू.
C72° 19′ पू.
D30° 12′ पू.

सही उत्तर: 78° 17′ पू.

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30' से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है। राजस्थान का सबसे पूर्वी बिंदु 78° 17′ पू. देशांतर पर स्थित है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

26

उस क्षेत्र को राजपूताना कहने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे जिसे अब राजस्थान कहा जाता है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
Aजॉर्ज अब्राहम
Bजॉर्ज थॉमस
Cजॉर्ज एलेक्जेंडर
Dजॉर्ज टोड

सही उत्तर: जॉर्ज थॉमस

व्याख्या (Explanation)

सन् 1800 ई.में आरलैण्ड के निवासी जार्ज थामस ने राजस्थान के इस भाग के लिए ‘राजपुताना’ की संज्ञा दी। इस बात का उल्लेख विलियम फ्रेंकलिन की पुस्तक “Military Memoirs Of Mr. George Thomas” में आता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I

27

भारत के कुल भूभाग का कितना प्रतिशत भाग राजस्थान में है - निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
A10.4%
B12.4%
C7.3%
D13.3%

सही उत्तर: 10.4%

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है। राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II

28

राजस्थान के पूर्व-पश्चिम एवं उत्तर-दक्षिण विस्तार में अन्तर है :

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SANSKRIT EDU. DEPTT.) COMP. EXAM-2024
A46 कि.मी. का
B52 कि.मी. का
C48 कि.मी. का
D43 कि.मी. का

सही उत्तर: 43 कि.मी. का

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के उत्तर से दक्षिण की दूरी 826 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम की दूरी 869 किलोमीटर है। अत: 43 किलोमीटर का अंतर है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SANSKRIT EDU. DEPTT.) COMP. EXAM-2024

29

स्वतंत्रता के बाद राजस्थान नाम का प्रयोग एकीकरण के कौनसे चरण में किया गया था -

Aपहले चरण
Bदूसरे चरण
Cतीसरे चरण
Dपांचवें चरण

सही उत्तर: दूसरे चरण

व्याख्या (Explanation)

एकीकरण के दूसरे चरण (25 मार्च 1948) मे राजस्थान का नाम पूर्व राजस्थान पड़ा अन्ततः 26 जनवरी 1950 को (छठवां चरण मे) औपचारिक रूप से इस संपूर्ण भौगोलिक प्रदेश का नाम राजस्थान स्वीकार किया गया।

30

निम्नलिखित में से कौन सा कथन राजस्थान के भौगोलिक स्वरूप के बारे में सत्य है -

Aराज्य की अधिकतम चौड़ाई उत्तर से दक्षिण की दिशा में है
Bराज्य की अधिकतम चौड़ाई पूर्व से पश्चिम की दिशा में है
Cअक्षांशीय और देशांतर दोनों का विस्तार समान है
Dअक्षांशीय और देशांतर दोनों का विस्तार 1000 किमी से अधिक है

सही उत्तर: राज्य की अधिकतम चौड़ाई पूर्व से पश्चिम की दिशा में है

व्याख्या (Explanation)

उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है। पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams