सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही कूट का चयन कीजिए - सूची-I (प्राचीन नाम) सूची-II (वर्णन) (A) ब्रह्मवर्त (i) ऋगवेद में राजस्थान का नाम (B) मरुकांतर (ii) रामायण में वाल्मीकि द्वारा राजस्थान का वर्णन (C) रायथान (iii) कर्नल जेम्स टॉड द्वारा राज्य को कहा गया (D) राजपुताना (iv) जॉर्ज थॉमस द्वारा दी गई संज्ञा कूट:
सही उत्तर: A - (i), B - (ii), C - (iii), D - (iv)
व्याख्या (Explanation)
वैदिक काल में ऋगवेद में राजस्थान को ‘ब्रह्मवर्त’ तथा रामायण में वाल्मीकि ने राजस्थान प्रदेश को ‘मरुकांतर’ कहा है। राजस्थान शब्द का प्राचीनतम उपयोग ‘राजस्थानियादित्य’ वि संवत 682 में उत्कीर्ण वसंतगढ़ (सिरोही ) के शिलालेख में मिलता है। उसके बाद मुहणोत नैणसी की ख्यात व राजरूपक में राजस्थान शब्द का प्रयोग हुआ है। लेकिन यह शब्द राजपूताना के इस भू-भाग के लिए प्रयोग नहीं हुआ है। सन् 1800 ई.में आरलैण्ड के निवासी जार्ज थामस ने राजस्थान के इस भाग के लिए ‘राजपुताना’ की संज्ञा दी। इस बात का उल्लेख विलियम फ्रेंकलिन की पुस्तक “Military Memoirs Of Mr. George Thomas” में आता है। कर्नल जेम्स टॉड ने इस राज्य को “रायथान” कहा क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल में राजाओं के निवास के प्रान्त को ‘रायथान’ कहते थे।