⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में 1857 की क्रांति PYQ in Hindi - पेज 12

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में 1857 की क्रांति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 200 प्रश्नों में से यह पेज 12 है।

111

राजस्थान के कोटा राज्य में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व करने वाले थे -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift
Aलाला हरदयाल तथा महावत खाँ
Bखुशालसिंह तथा रामसिंह
Cलाला जयदयाल तथा मेहराब खाँ
Dपं. नयनूराम शर्मा तथा विजयसिंह पथिक

सही उत्तर: लाला जयदयाल तथा मेहराब खाँ

व्याख्या (Explanation)

कोटा में राजकीय सेना तथा आम जनता ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। विद्रोही सेना का नेतृत्व रिसालदार मेहराबखाँ और लाला जयदयाल कर रहे थे। कोटा महाराव की स्थिति असहाय हो गयी।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift

112

1857 में नसीराबाद में विद्रोह करने वाली बटालियन थी -

A15वीं बंगाल नेटिव इन्फेण्टरी
Bबॉम्बेलांसर्स
C30वीं बंगाल नेटिव इन्फेण्टरी
Dमेरवाड़ा बटालियन

सही उत्तर: 15वीं बंगाल नेटिव इन्फेण्टरी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के 15वीं बंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री के सैनिकों द्वारा हुआ। नसीराबाद छावनी के सैनिकों में 28 मई, 1857 को विद्रोह कर छावनी को लूट लिया तथा अंग्रेज अधिकारियों के बंगलों पर आक्रमण किये।

113

निम्नलिखित में से कौन सा स्थल राजस्थान में 1857 की क्रान्ति का केन्द्र नहीं था -

Aअजमेर
Bजयपुर
Cनीमच
Dआऊवा

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

यहाँ विलायत खाँ, सादुल खाँ व उस्मान खाँ ने अंग्रेज रोधी कार्य किए। किन्तु शासक रामसिंह ने अंग्रेजों की तन-मन-धन से सहायता की, अंग्रेजों ने इन्हें सितार-ए-हिन्द की उपाधि व कोटपूतली की जागीर दी। जयपुर राजस्थान की एकमात्र ऐसी रियासत थी, जिसकी जनता व राजा दोनों ने मिलकर अंग्रेजों का साथ दिया।

114

‘चलो दिल्ली ! मारो फिरंगी !’ का नारा राजस्थान के कहाँ के क्रांतिकारियों ने दिया था -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift
Aएरिनपुरा छावनी
Bनीमच छावनी
Cनसीराबाद छावनी
Dखैरवाड़ा छावनी

सही उत्तर: एरिनपुरा छावनी

व्याख्या (Explanation)

21 अगस्त, 1857 को जोधपुर लीजियन के सैनिकों ने विद्रोह कर आबू में अंग्रेज सैनिकों पर हमला कर दिया। यहाँ से ये एरिनपुरा आ गये, जहाँ इन्होंने छावनी को लूट लिया तथा जोधपुर लीजियन के शेष सैनिकों को अपनी ओर मिलाकर “चलो दिल्ली, मारो फिरंगी” के नारे लगाते हुए दिल्ली की ओर चल पड़े।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift

115

सुमेलित कीजिए - रियासत 1857 की क्रान्ति के समय पाॅलिटिकल एजेंट 1. मारवाड़ अ. मैक मोसन 2. मेवाड़ ब. मेजर शावर्स 3. जयपुर स. कर्नल ईडन 4. कोटा द. मेजर बर्टन 1, 2, 3, 4

Aअ, ब, स, द
Bअ, ब, द, स
Cअ, स, द, ब
Dद, स, ब, अ

सही उत्तर: अ, ब, स, द

व्याख्या (Explanation)

रियासत पॉलिटिकल एजेन्ट शासक जयपुर ईडन रामसिंह-द्वितीय कोटा बर्टन रामसिंह-द्वितीय जोधपुर GH. मेकमोसन तख्त सिंह उदयपुर शावर्स स्वरूप सिंह सिरोही जे.डी. हॉल शिवसिंह भरतपुर मॉरीसन जसवंत सिंह धौलपुर निक्सन भगवन्त सिंह बाँसवाड़ा कर्नल रांक लक्ष्मण सिंह

116

मोती खान और शीतल प्रसाद 1857 के विद्रोह के दौरान निम्नलिखित में से किस छावनी के विद्रोहियों से संबंधित थे?

Aनीमच
Bनसीराबाद
Cएरिनपुरा
Dब्यावर

सही उत्तर: एरिनपुरा

व्याख्या (Explanation)

21 अगस्त, 1857 को जोधपुर सेना ने मोती खां, तिलकराम और शीतल प्रसाद के नेतृत्व में विद्रोह कर दिया और “चलो दिल्ली, मारो फिरंगी” के नारे के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए।

117

तांत्या टोपे को किस व्यक्ति ने विश्वासघात कर अंग्रेजों के हाथों पकड़वा दिया -

Aकुशालसिंह
Bकोठारिया के ठाकुर जोधसिंह
Cनरवर के जागीरदार मानसिंह
Dसलूम्बर के रावत केसरीसिंह

सही उत्तर: नरवर के जागीरदार मानसिंह

व्याख्या (Explanation)

21 जनवरी को तात्या सीकर पहुँचा, मण्डावा के आनन्दसिंह ने तात्या का सहयोग किया। नरवर के सामन्त मानसिंह ने धोखे से तात्या को नरवर के जंगलों में पकड़वा दिया।

118

1857 ईस्वी के विप्लव के समय ‘राजपुताना रेजीडेन्सी’ में ‘एजेन्ट टु गवर्नर जनरल’ (ए जी जी) कौन था -

Aमेजर बर्टन
Bविलियम ईडन
Cकैप्टन शाॅवर्स
Dपैट्रिक लारेन्स

सही उत्तर: पैट्रिक लारेन्स

व्याख्या (Explanation)

1857 ई. की क्रान्ति के समय ए.जी.जी. जॉर्ज पैट्रिक लॉरेन्स था।

119

1857 की क्रांति के समय कोटा में प्रमुख नेता जयदयाल तथा मेहराब खां क्रमशः कहां के निवासी थे -

📋 पूछा गया: RSMSSB JE Electrical (Diploma) 29 Nov 2020
Aमथुरा, धौलपुर
Bमथुरा, करौली
Cधौलपुर, कोटा
Dकोटा, झालावाड़

सही उत्तर: मथुरा, करौली

व्याख्या (Explanation)

महराब खान कोटा सेना के रिसालदार और करौली के रहने वाले थे। लाला जयदयाल का जन्म भरतपुर के कामा में हुआ था, वे कोटा विद्रोह के प्रमुख नेता थे।

📋

स्रोत: RSMSSB JE Electrical (Diploma) 29 Nov 2020

120

1857 की क्रांति के समय मेजर स्पोटिसवुड तथा कर्नल न्यूबारी की हत्या किस छावनी में की गयी थी -

Aनीमच
Bब्यावर
Cनसीराबाद
Dखैरवाड़ा

सही उत्तर: नसीराबाद

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के 15वीं बंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री के सैनिकों द्वारा हुआ। नसीराबाद छावनी के सैनिकों में 28 मई, 1857 को विद्रोह कर छावनी को लूट लिया तथा अंग्रेज अधिकारियों के बंगलों पर आक्रमण किये। मेजर स्पोटिस वुड एवं न्यूबरी की हत्या के बाद शेष अंग्रेजों ने नसीराबाद छोड़ दिया।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams