⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में 1857 की क्रांति PYQ in Hindi - पेज 13

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में 1857 की क्रांति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 200 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।

121

1857 की क्रांति के समय जोधपुर का महाराजा कौन था -

Aमानसिंह
Bजसवन्तसिंह द्वितीय
Cगजसिंह
Dतख्तसिंह

सही उत्तर: तख्तसिंह

व्याख्या (Explanation)

1857 की क्रांति के समय जोधपुर का महाराजा तख्तसिंह था।

122

किस शासक ने 1857 के युद्ध में सेना नेतृत्व स्वयं किया -

Aकुशलसिंह - आऊवा
Bसरदारसिंह - बीकानेर
Cदलपतसिंह - प्रतापगढ़
Dरणजीतसिंह भाटी - जैसलमेर

सही उत्तर: सरदारसिंह - बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर महाराज सरदारसिंह राजस्थान का अकेला ऐसा शासक था जो सेना लेकर विद्रोहियों को दबाने के लिए राज्य से बाहर (हिसार के पास बडालु) भी गया। महाराजा ने पंजाब में विद्रोह को दबाने में अंग्रेजों का सहयोग किया।

123

राजस्थान में 1857 का संग्राम कहाँ से शुरू हुआ -

📋 पूछा गया: Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper I)
Aउदयपुर
Bदेओली
Cनसीराबाद
Dजयपुर

सही उत्तर: नसीराबाद

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के 15वीं बंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री के सैनिकों द्वारा हुआ। नसीराबाद छावनी के सैनिकों में 28 मई, 1857 को विद्रोह कर छावनी को लूट लिया तथा अंग्रेज अधिकारियों के बंगलों पर आक्रमण किये। मेजर स्पोटिस वुड एवं न्यूबरी की हत्या के बाद शेष अंग्रेजों ने नसीराबाद छोड़ दिया।

📋

स्रोत: Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper I)

124

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में कोटा महाराव की सहायता के लिए किस राज्य ने सैनिक सहायता भेजी है -

📋 पूछा गया: RPSC ACF FRO 2021
Aबूंदी
Bकरौली
Cझालावाड़
Dजयपुर

सही उत्तर: करौली

व्याख्या (Explanation)

जनवरी, 1858 में करौली के राजा मदन पाल ने रामसिंह-II को विदोहियों से मुक्त कराया।

📋

स्रोत: RPSC ACF FRO 2021

125

1857 की क्रांति के समय राजस्थान में कितनी ब्रिटिश छावनियां थी -

📋 पूछा गया: COMPILER Exam 2016
A03
B04
C05
D06

सही उत्तर: 06

व्याख्या (Explanation)

1857 की क्रांति प्रारम्भ होने के समय राजपूताना में 6 सैनिक छावनियाँ थी। नसीराबाद (अजमेर) : 15वीं बंगाल पैदल सेना नीमच (मध्यप्रदेश) : फर्स्ट बंगाल केवेलरी देवली (टोंक) : कोटा कन्टिनजेन्ट ब्यावर : मेर रेजीमेन्ट एरिनपुरा (पाली) : जोधपुर लीजन खेरवाड़ा (उदयपुर) : मेवाड़ भील कोर

📋

स्रोत: COMPILER Exam 2016

126

कौन से पाॅलिटिकल एजेंट जोधपुर में 1857 के विप्लव में मारे गये थे -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2018
Aमैक मोसन
Bकर्नल इडन
Cमेजर शावर्स
Dबर्टन

सही उत्तर: मैक मोसन

व्याख्या (Explanation)

जोधपुर की सेना की पराजय की खबर पाकर ए.जी.जी. जॉर्ज लारेन्स स्वयं एक सेना लेकर आउवा पहुँचा। मगर 18 सितम्बर, 1857 को वह विद्रोहियों से परास्त हुआ। इस संघर्ष के दौरान जोधपुर का पोलिटिकल एजेन्ट मोक मेसन क्रांतिकारियों के हाथों मारा गया। उसका सिर आउवा के किले के द्वार पर लटका दिया गया।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2018

127

किस छावनी के सैनिक दस्तों ने 21 अगस्त, 1857 को ‘चलो दिल्ली-मारो फिरंगी’ नारे के साथ बगावत की -

Aनसीराबाद
Bमेरठ
Cनीमच
Dऐरिनपुरा

सही उत्तर: ऐरिनपुरा

व्याख्या (Explanation)

1835 ई. में अंग्रेजों ने जोधपुर की सेना के सवारों पर अकुशल होने का आरोप लगाकर जोधपुर लीजियन का गठन किया। इसका केन्द्र एरिनपुरा रखा गया। 21 अगस्त, 1857 को जोधपुर लीजियन के सैनिकों ने विद्रोह कर आबू में अंग्रेज सैनिकों पर हमला कर दिया। यहाँ से ये एरिनपुरा आ गये, जहाँ इन्होंने छावनी को लूट लिया तथा जोधपुर लीजियन के शेष सैनिकों को अपनी ओर मिलाकर “चलो दिल्ली, मारो फिरंगी” के नारे लगाते हुए दिल्ली की ओर चल पड़े।

128

1857 ई. की क्रान्ति में अंग्रेजों व जोधपुर की संयुक्त सेना को पराजित करने वाला था -

Aतात्यां टोपे
Bटोंक के नवाब वजीरखां
Cमहाराजा रामसिंह
Dआऊवा के ठाकुर कुशालसिंह

सही उत्तर: आऊवा के ठाकुर कुशालसिंह

व्याख्या (Explanation)

ठाकुर कुशालसिंह की सेना ने जोधपुर की राजकीय सेना को 8 सितम्बर, 1857 को बिथोड़ा नामक स्थान पर पराजित किया। जोधपुर की सेना की पराजय की खबर पाकर ए.जी.जी. जॉर्ज लारेन्स स्वयं एक सेना लेकर आउवा पहुँचा। मगर 18 सितम्बर, 1857 को वह विद्रोहियों से परास्त हुआ।

129

राजपूताना के किस राज्य के शासक ने अजमेर में लार्ड मेयो द्वारा आयोजित दरबार में भाग नहीं लिया -

Aजोधपुर
Bभरतपुर
Cबीकानेर
Dकोटा

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

अजमेर दरबार 1870 के समय भारत के गवर्नर जनरल व वायरसराय लार्ड मेयो थे। मेयो ने प्रत्येक राज्य में न्याय, शांति व्यवस्था तथा चहुंमुखी विकास पर बल दिया।

130

28 मई, 1857 को नसीराबाद से राजस्थान में सर्वप्रथम विद्रोह का प्रारंभ हुआ, यह राजस्थान के किस जिले में हैं -

Aसीकर
Bचुरू
Cअजमेर
Dजयपुर

सही उत्तर: अजमेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के 15वीं बंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री के सैनिकों द्वारा हुआ। नसीराबाद छावनी के सैनिकों में 28 मई, 1857 को विद्रोह कर छावनी को लूट लिया तथा अंग्रेज अधिकारियों के बंगलों पर आक्रमण किये।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams