⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में किसान तथा आदिवासी आन्दोलन PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में किसान तथा आदिवासी आन्दोलन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 296 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

राजस्थान में किसान आंदोलन के जनक के रूप में किसे जाना जाता है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 2
Aविजयसिंह पथिक
Bझाबर मल शर्मा
Cगोकुलभाई भट्ट
Dकोमल कोठारी

सही उत्तर: विजयसिंह पथिक

व्याख्या (Explanation)

विजय सिंह पथिक को राजस्थान में किसान आंदोलन का जनक माना जाता है। विजय सिंह पथिक एक स्वतंत्रता सेनानी थे तथा वे कवि, लेखक और पत्रकार भी थे।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2

102

बरड़ का किसान आंदोलन किस रियासत से सम्बंधित है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 2
Aबूंदी
Bसिरोही
Cजयपुर
Dमेवाड़

सही उत्तर: बूंदी

व्याख्या (Explanation)

बूंदी किसान आन्दोलन में गुर्जर किसानों की संख्या अधिक थी। नेतृत्व - पं. नयनूराम शर्मा (राजस्थान सेवा संघ के सदस्य)

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2

103

गोविन्द गुरु ने भीलों एवं गरासियों को किस के माध्यम से संगठित किया -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 2
Aजरवा सभा
Bसम्प सभा
Cमुरिया आन्दोलन
Dएकी आन्दोलन

सही उत्तर: सम्प सभा

व्याख्या (Explanation)

गोविन्द गुरु ने 1883 में सम्प सभा का गठन किया।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2

104

मेवाड़ में 1881 का भील विद्रोह कहाँ से शुरू हुआ -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aखेरवाड़ा
Bबारापाल
Cकोटडा
Dरिखबदेव

सही उत्तर: बारापाल

व्याख्या (Explanation)

1872 से 1875 के बीच बांसवाड़ा में भील विद्रोह की कई घटनाएं हुईं। 1881 – 1882 में उदयपुर राज्य के भीलों ने अंग्रेजों और उदयपुर राज्य के खिलाफ विद्रोह किया, जो 19वीं सदी का सबसे भीषण भील विद्रोह साबित हुआ। 26 मार्च, 1881 को राज्य प्रतिनिधि मामा अमनसिंह और ब्रिटिश प्रतिनिधि लोनारगन के नेतृत्व में सेना बारापाल पहुंची और 27 मार्च को सैकड़ों भील झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

105

1927 में कुँवर मदनसिंह के नेतृत्व में किसानों ने कहाँ आन्दोलन किया -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aअलवर
Bभरतपुर
Cकरौली
Dबीकानेर

सही उत्तर: करौली

व्याख्या (Explanation)

करौली में स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत कुंवर मदन सिंह ने की थी।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

106

निम्नलिखित में से कौन सीकर कृषक आंदोलन से संबद्ध नहीं था -

📋 पूछा गया: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020
Aरामनारायण चौधरी
Bहरि ब्रह्मचारी
Cमास्टर चंद्रभान
Dनैनूराम शर्मा

सही उत्तर: नैनूराम शर्मा

व्याख्या (Explanation)

बरड़ का किसान आंदोलन बूंदी से सम्बन्धित है। बूंदी किसान आंदोलन 1922 में हुआ था। इसे बरड़ किसान आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है। पंडित नयनूराम शर्मा के नेतृत्व में बरड़ के किसानों ने बैथ-बेगार, लगट और राज्य की अन्य अन्यायपूर्ण प्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाई।

📋

स्रोत: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020

107

साधु सीताराम दास किस कृषक आन्दोलन से सम्बधित थे -

Aबिजोलिया
Bशेखावाटी
Cसीकर
Dबूंदी

सही उत्तर: बिजोलिया

व्याख्या (Explanation)

बिजौलिया किसान आन्दोलन तीन चरणों में पुरा हुआ था। 1897 से 1916 - नेतृत्व - साधु सीताराम दास 1916 से 1923 - नेतृत्व - विजयसिंह पथिक 1923 से 1941 - नेतृत्व - माणिक्यलाल वर्मा, हरिभाऊ उपाधाय, जमनालाल बजाज, रामनारायण चैधरी।

108

श्री मोतीलाल तेजावत द्वारा एकी आंदोलन की शुरुआत कहाँ से की गई -

📋 पूछा गया: RSMSSB PTI Grade-III P1
Aउदयपुर
Bमातृकुण्डिया
Cनीमड़ा
Dडूंगरपुर

सही उत्तर: मातृकुण्डिया

व्याख्या (Explanation)

एकी आन्दोलन का प्राराम्भ 1921 में मातृकुण्डिया ग्राम(चित्तौड़गढ़) से हुआ।

📋

स्रोत: RSMSSB PTI Grade-III P1

109

ट्रेंच कमीशन किस से संबंधित है -

📋 पूछा गया: JEN Agriculture 2022
Aनीमूचाना किसान आंदोलन से
Bबेगू किसान आंदोलन से
Cशेखावटी किसान आंदोलन से
Dबिजोलिया किसान आंदोलन से

सही उत्तर: बेगू किसान आंदोलन से

व्याख्या (Explanation)

बेंगूं के सामन्त अनूपसिंह ने किसानों से समझौता कर लिया लेकिन मेवाड़ रियासत ने इसे मानने से मना कर दिया तथा इसे बोल्शेविक समझौता कहा। मेवाड़ महाराणा ने ट्रेन्च को जाँच करने के लिए भेजा।

📋

स्रोत: JEN Agriculture 2022

110

मानगढ़ हत्याकाण्ड किस वर्ष में हुआ था -

📋 पूछा गया: ASSI. TESTING OFFICER 2021
A1908 ई.
B1905 ई.
C1915 ई.
D1913 ई.

सही उत्तर: 1913 ई.

व्याख्या (Explanation)

मानगढ़ हत्याकाण्ड (बांसवाड़ा) (17 नवंबर 1913): मानगढ़ पहाड़ी पर सम्प सभा का अधिवेशन हो रहा था, पुलिस द्वारा फायरिंग की गई जिसमें 1500 से अधिक भील मारे गये। इसे ‘राजस्थान का जलियावाला हत्याकाण्ड’ कहा जाता है।

📋

स्रोत: ASSI. TESTING OFFICER 2021

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams