निम्न में से कौनसी चित्रकला शैली मुगल चित्रकला से सर्वाधिक प्रभावित हुई -
सही उत्तर: जयपुर शैली
स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की चित्र शैलियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 301 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।
निम्न में से कौनसी चित्रकला शैली मुगल चित्रकला से सर्वाधिक प्रभावित हुई -
सही उत्तर: जयपुर शैली
स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
आसीर खाँ रुक्नुद्दीन, चन्दूलाल चित्रकला की किस शैली से संबंधित हैं -
सही उत्तर: बीकानेर शैली
स्रोत: Sr. Computer Instructor 2022 Paper 1
उदयपुर के राजमहल में ‘चितेरों की ओवरी’ की स्थापन किसने की -
सही उत्तर: महाराणा जगतसिंह
व्याख्या (Explanation)
चित्रकारों के प्रशिक्षण हेतु जगतसिंह प्रथम ने कला विद्यालय की स्थापना की जिसे “चितेरों की ओवरी” एवं “तस्वीरों रो कारखानों” कहा जाता।
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2
बूंदी के राजमहल में प्रसिद्ध ‘चित्रशाला’ का निर्माण _____ के शासनकाल में हुआ।
सही उत्तर: राव उम्मेदसिंह
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1
निम्नलिखित में से किस शैली में मध्यकालीन साहित्यिक रचना ‘रसराज’ को चित्रण के विषय के रूप में प्रयुक्त किया गया है -
सही उत्तर: मारवाड़
व्याख्या (Explanation)
मारवाड़ चित्रकला शैली में मतिराम द्वारा रचित 19वीं शताब्दी की हिन्दी साहित्यिक कृति रसराज को चित्रण के विषय के रूप में उपयोग किया गया है।
स्रोत: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020
नाथद्वारा चित्रकला शैली प्रसिद्ध है –
सही उत्तर: पिछवाई के लिए
स्रोत: RSMSSB PTI Grade-III P1
‘अजारा की ओवरी’ किस शैली का भित्ति चित्र है -
सही उत्तर: देवगढ़
व्याख्या (Explanation)
अजारा की ओवरी राजस्थान की देवगढ़ चित्र शैली का भित्ति चित्र है। इस शैली का प्रारंभ 1660 ई. में रावत द्वारिका दास चुंडावत के समय हुआ था। श्रीधर अंधारे ने इस चित्र की पहचान की और चावंड के चित्र से अलग किया। इस शैली में राज दरबार में शिकार, हाथियों की लड़ाई के चित्र मिलते हैं।
स्रोत: RSMSSB PTI Grade-III P1
निम्नलिखित में से कौन सी मेवाड़ चित्रकला शैली की उपशैली है -
सही उत्तर: देवगढ़
व्याख्या (Explanation)
देवगढ़ शैली : 1660 ई में द्वारिका दास चुंडावत के समय देवगढ़ शैली का प्रारंभ हुआ।श्रीधर अंधारे ने इस चित्रकला ने इस चित्रकला को पहचान दी तथा चावंड की चित्रकला से पृथक किया। इस शैली में शिकार हाथियों की लड़ाई राज दरबार के दृश्यों के चित्र विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। इस शैली को मेवाड़, मारवाड़ व ढूंढाड़ की समन्वित शैली के रूप में देखा जाता है। इस शैली के भित्ति चित्र अजारा की ओबरी, मोती महल आदि में देखने को मिलते हैं। किस शैली में हरे व पीले रंगों का प्रयोग अधिक हुआ है।
स्रोत: JEN Agriculture 2022
चाँद तैय्यब, रामसिंह भाटी, साहिबा एवं उस्ना चित्रकार निम्न में से किस चित्रशैली से संबंधित हैं -
सही उत्तर: अजमेर
व्याख्या (Explanation)
अजमेर चित्रकला पर हिन्दू, इस्लाम तथा ईसाई धर्मों का प्रभाव दिखाई देता है। अजमेर के ठिकानों की चित्रकला में राजपूत संस्कृति दिखाई देती है। अजमेर चित्रकला के प्रमुख चित्रकार : चाँद (लोक देवता पाबूजी का चित्र बनाया), तैय्यब, रामसिंह, साहिबा (महिला चित्रकार), उस्ना (महिला चित्रकार)
स्रोत: JEN Agriculture 2022
दुगारी चित्र संबंधित है -
सही उत्तर: बूंदी शैली से
स्रोत: ASSI. TESTING OFFICER 2021