सावंतसिंह का संबंध किस चित्रकला शैली से था -
सही उत्तर: किशनगढ़ शैली
स्रोत: A.A.R.O. (GK and Entomology) 2022
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की चित्र शैलियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 301 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।
सावंतसिंह का संबंध किस चित्रकला शैली से था -
सही उत्तर: किशनगढ़ शैली
स्रोत: A.A.R.O. (GK and Entomology) 2022
अमर सिंह I के शासन काल में चावण्ड में रागमाला के चित्र किसके द्वारा चित्रित किये गये -
सही उत्तर: निसारदीन
स्रोत: A.A.R.O. (GK and Botany) 2022
किस शैली में चमकीले पीले रंग और लाख के लाल रंग की प्रधानता देखी जाती है -
सही उत्तर: मेवाड़ शैली
स्रोत: A.A.R.O. (GK and Ag. Che.) 2022
राजस्थान की किस चित्र शैली में नारियों को शिकार करते हुए दर्शाया गया है -
सही उत्तर: कोटा
व्याख्या (Explanation)
कोटा चित्र शैली: यह युद्धों, शिकार अभियानों, विवाहों और अन्य प्रमुख राजनीतिक घटनाओं के चित्रण के लिए प्रसिद्ध है।
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
बूँदी स्थित रंगमहल, जो सुन्दर भित्तिचित्रों से सुसज्जित है, किसने बनवाया -
सही उत्तर: राव छत्रसाल
व्याख्या (Explanation)
राव छत्रसाल ने रंग महल बनवाया जो सुंदर भित्ति चित्रों से सुसज्जित है।राव उम्मेद सिंह का समय बूंदी चित्रकला का स्वर्ण काल था। उम्मेद सिंह ने चित्रशाला की स्थापना की थी जो भित्ति चित्रों का स्वर्ग है।बूंदी शैली के अंतर्गत राव उम्मेद सिंह का जंगली सूअर का शिकार करते हुए बनाया चित्र (1750ई )प्रसिद्ध है।
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
कवि एवं चित्रकार नागरीदास के रूप में कौन प्रसिद्ध था -
सही उत्तर: राजा सावन्त सिंह
स्रोत: JEN 2022: Electrical Diploma (GK)
साहिबदीन नामक चित्रकार को मेवाड़ के किस शासक का संरक्षण प्राप्त था -
सही उत्तर: महाराणा जगतसिंह
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
श्रीधर अंधारे को किस चित्रशैली को प्रकाश में लाने का श्रेय दिया जाता है -
सही उत्तर: देवगढ़
व्याख्या (Explanation)
देवगढ़ शैली की शुरुआत 1660 ईस्वी में द्वारिका दास चुंडावत के समय हुई। श्रीधर अंधारे ने इस चित्र की पहचान की और चावंड के चित्र से अलग किया। इस शैली में राज दरबार में शिकार, हाथियों की लड़ाई के चित्र मिलते हैं।
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
‘महणसर’ प्रसिद्ध है -
सही उत्तर: सोने की चित्रकारी के लिए
व्याख्या (Explanation)
‘महणसर’ सोने की चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध है। यह राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र का एक गाँव है।
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
चित्रकार साहिब राम राजस्थानी चित्रकला के किस स्कूल से संबद्ध थे -
सही उत्तर: ढूंढाड़ स्कूल
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group E)