⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का एकीकरण PYQ in Hindi - पेज 21

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का एकीकरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 282 प्रश्नों में से यह पेज 21 है।

201

5 जनवरी 1949 को भारत सरकार ने सिरोही का शासन प्रबन्ध किस सरकार को सौंपा -

Aबम्बई सरकार
Bअजमेर सरकार
Cअवध सरकार
Dमेरठ सरकार

सही उत्तर: बम्बई सरकार

202

वृहत्तर राजस्थान का उद्घाटन किसने किया -

📋 पूछा गया: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)
Aजवाहरलाल नेहरू
Bसरदार वल्लभभाई पटेल
Cबाबू राजेन्द्र प्रसाद
Dवी.पी. मेनन

सही उत्तर: सरदार वल्लभभाई पटेल

📋

स्रोत: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)

203

राजस्थान निर्माण के प्रथम में मत्स्य संघ नाम रखने का सुझाव किसने दिया -

📋 पूछा गया: JSA Ballistic-2019(Rajasthan Gk)
Aपी. सत्यनारायण राव
Bके. एम. मुंशी
Cएन. बी. गाडगिल
Dवल्लभभाई पटेल

सही उत्तर: के. एम. मुंशी

📋

स्रोत: JSA Ballistic-2019(Rajasthan Gk)

204

26 मई 1948 को किस समाचार पत्र के माध्यम से जोधपुर के राजा के पाकिस्तान में मिलने के इरादों का भंडाफोड़ किया गया -

Aनवीन राजस्थान
Bराजपूताना गजट
Cरियासती
Dनवयुग सन्देश

सही उत्तर: रियासती

व्याख्या (Explanation)

जोधपुर में जन्मे प्रसिद्ध राष्ट्र वादी सुमनेश जोशी कवि ने 1945 में रियासती नामक समाचार पत्र प्रारंभ किया। 26 मई 1948 को इसी समाचार पत्र के माध्यम से जोधपुर के राजा के पाकिस्तान में मिलने के इरादों का भंडाफोड़ किया गया था।

205

अजमेर-मेरवाड़ा का राजस्थान में कब विलय हुआ -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(welder)
A1 नवंबर, 1956
B2 जनवरी 1950
C10 अप्रैल, 1952
D8 नवंबर, 1948

सही उत्तर: 1 नवंबर, 1956

व्याख्या (Explanation)

राज्य पुनर्गठन आयोग 1955 (सदस्य – फजल अली, हृदयनाथ कुंजरु, के. एम्. पणिक्कर)की सिफारिशों के आधार पर 1 नवम्बर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम लागू हो जाने से अजमेर-मेरवाड़ा, आबू तहसील को राजस्थान में मिलाया गया। इस चरण में कुछ भाग इधर-उधर कर भौगोलिक और सामाजिक त्रुटि भी सुधारी गई। इसके तहत मध्यप्रदेश में शामिल हो चुके सुनेल टप्पा क्षेत्र को राजस्थान के झालावाड़ जिले में मिलाया गया और झालावाड़ जिले का सिरनौज को मध्यप्रदेश को दे दिया गया। राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में 1 नवम्बर 1956 को आया।

📋

स्रोत: Junior Instructor(welder)

206

आजादी के बाद जोधपुर के कौन से शासक अपनी रियासत को एक स्वतंत्र इकाई रखना चाहते थे -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(welder)
Aमहाराजा हनुवन्त सिंह
Bमहाराजा उम्मेद सिंह
Cमहाराजा भीम सिंह
Dमहाराजा भूपाल सिंह

सही उत्तर: महाराजा हनुवन्त सिंह

📋

स्रोत: Junior Instructor(welder)

207

देशी राज्यों को आत्म निर्णय का अधिकार प्राप्त हुआ था -

Aभारतीय स्वतंत्रता अधिनियम द्वारा
Bब्रिटिश सरकार के द्वारा
Cस्वतंत्र भारत के संविधान द्वारा
Dराजाओं ने स्वतः अधिकार प्राप्त कर लिया था

सही उत्तर: भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम द्वारा

व्याख्या (Explanation)

3 जून 1947 को भारत विभाजन की घोषणा की गई थी तब भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के 8वें अनुच्छेद में देशी रियासतों को आत्म निर्णय का अधिकार दिया गया था की वे भारत संघ या पाकिस्तान जिसमे चाहे उसमे विलय कर सकते है या स्वयं को स्वतंत्र भी घोषित कर सकते है। राजस्थान का एकीकरण के लिए 5 जुलाई, 1947 को रियासत सचिवालय की स्थापना की गई थी। इसके अध्यक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल व सचिव वी.पी. मेनन थे। रियासती सचिव द्वारा रियासतों के सामने स्वतंत्र रहने के लिए दो शर्त रखी गईं। प्रथम, जनसंख्या 10 लाख से अधिक एवं दूसरा, वार्षिक आय 1 करोड़ से अधिक होनी चाहिये। तत्कालीन समय में इन शर्तों को पूरा करने वाली राजस्थान में केवल 4 रियासतें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर थीं।

208

राजस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया में सर्वप्रथम गठित होने वाली इकाई थी -

Aराजस्थान संघ
Bवृहत् राजस्थान
Cमत्स्य संघ
Dसंयुक्त राजस्थान

सही उत्तर: मत्स्य संघ

209

18 अप्रैल, 1948 को गठित ‘संयुक्त राजस्थान’ के राजप्रमुख बनाये गये थे -

Aकोटा महाराव भीमसिंह
Bमहाराजा धौलपुर उदयमानसिंह
Cउदयपुर महाराणा भूपालसिंह
Dबूंदी महाराजा बहादुर सिंह

सही उत्तर: उदयपुर महाराणा भूपालसिंह

210

किस राज्य के शासक को राजस्थान संघ का राजप्रमुख बनाया गया था -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(fitter)
Aडूंगरपुर
Bबूंदी
Cकोटा
Dझालावाड़

सही उत्तर: कोटा

📋

स्रोत: Junior Instructor(fitter)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams