भारत सरकार ने 5 जनवरी, 1949 को सिरोही का प्रशासन ......... सरकार को सौंपा।
सही उत्तर: बम्बई
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया चल रही थी, तब सिरोही रियासत के शासक नाबालिग थे। इस कारण सिरोही रियासत का कामकाज दोबागढ की महारानी की अध्यक्षता में एजेंसी कौंसिल देख रही थी जिसका गठन भारत की सत्ता हस्तांतरण के लिए किया गया था। सिरोही रियासत के एक हिस्से आबू-देलवाडा को लेकर विवाद के कारण आबू देलवाडा सहित 89 गाँवों को बंबई प्रान्त(सौराष्ट्र, गुजरात, महाराष्ट्र) में मिला दिया गया।
स्रोत: Junior Instructor(Eco. Investigator)