⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का एकीकरण PYQ in Hindi - पेज 26

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का एकीकरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 282 प्रश्नों में से यह पेज 26 है।

251

राजस्थान की रियासतों के एकीकरण के समय जोधपुर राज्य का महाराजा कौन था -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-1
Aउम्मेद सिंह
Bहनवन्त सिंह
Cविजय सिंह
Dगज सिंह

सही उत्तर: हनवन्त सिंह

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-1

252

निम्न में से राजस्थान के एकीकरण से संबंधित कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है-

📋 पूछा गया: RPSC LDC Exam 2011 Paper I
Aअलवर, भरतपुर, धौलपुर व करौली - मत्स्य संघ
Bझालावाड़, बूंदी, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, किशनगढ़, टोंक, शाहपुरा व कुशलगढ़ - राजस्थान संघ
Cराजस्थान संघ व उदयपुर - संयुक्त राजस्थान
Dसंयुक्त राजस्थान व मत्स्य संघ - वृहत् राजस्थान

सही उत्तर: संयुक्त राजस्थान व मत्स्य संघ - वृहत् राजस्थान

व्याख्या (Explanation)

वृहद राजस्थान - संयुक्त राजस्थान + जयपुर + जोधपुर + जैसलमेर + बीकानेर + लावा ठिकाना - 14 रियासत + 2 ठिकाने

📋

स्रोत: RPSC LDC Exam 2011 Paper I

253

राजस्थान संभाग के किस राज्य के नरेश ने सर्वप्रथम भारत में सम्मिलित पत्र पर हस्ताक्षर किए-

Aअलवर
Bभरतपुर
Cजोधपुर
Dबीकानेर

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर के सादुल सिंह प्रथम, भारत संघ में परिग्रहण पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले राजस्थान के पहले शासक थे। सादुल सिंह 2 फरवरी 1943 से 30 मार्च 1949 तक बीकानेर के अंतिम शासक महाराजा थे, जो बीकानेर के प्रमुख के रूप में रहे और बीकानेर के महाराजा की उपाधि धारण की थी।

254

राजस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया के दौरान राज्य की राजधानी के मुद्दे को सुलझाने हेतु किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था-

Aनगेन्द्र सिंह
Bवी. पी. मेनन
Cके. एम. मुंशी
Dबी. आर. पटेल

सही उत्तर: बी. आर. पटेल

व्याख्या (Explanation)

जयपुर व जोधपुर में राजधानी बनाने को लेकर विवाद हो गया इसके समाधान हेतु सरदार वल्लभ भाई पटेल ने समिति गठित की जिसके सदस्य बी. आर. पटेल, कर्नल टी. सी. पूरी व एस. पि. सिन्हा थे। इस समिति ने जयपुर को राजधानी बनाने की सिफारिश की।

255

विशाल राजस्थान राज्य की स्थापना के समय इसकी राजधानी थी-

Aजयपुर
Bबीकानेर
Cडेगाना
Dअजमेर

सही उत्तर: जयपुर

256

वर्तमान राजस्थान राज्य का निर्माण कितने चरणों में पूर्ण हुआ-

Aपांच
Bछः
Cसात
Dआठ

सही उत्तर: सात

257

‘मत्स्य संघ’ के प्रधानमंत्री बनाये गए-

Aउदयमान सिंह
Bके.एम. मुंशी
Cशोभाराम
Dमास्टर आदित्येन्द्र

सही उत्तर: शोभाराम

258

राजस्थान के एकीकरण से पूर्व कुल रियासतों व ठिकानों की संख्या थी-

A17 एवं 3
B19 एवं 3
C21 एवं 3
D23 एवं 3

सही उत्तर: 19 एवं 3

259

निम्न में गलत कथन है-

Aराज्य की सबसे प्राचीन रियासत-मेवाड़
Bराज्य की सबसे छोटी रियासत-धौलपुर
Cराज्य की सबसे नवीन रियासत-झालावाड़
Dसबसे बड़ी रियासत(क्षेत्रफल)-जोधपुर

सही उत्तर: राज्य की सबसे छोटी रियासत-धौलपुर

260

निम्न में वे रियासतें, जो पाकिस्तान में मिलना चाहती थीं-

Aधौलपुर व जैसलमेर
Bजयपुर व जोधपुर
Cजैसलमेर व बीकानेर
Dधौलपुर व करौली

सही उत्तर: धौलपुर व जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, धौलपुर की रियासतें भी पाकिस्तान में जाना चाहती थी। देश के उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के कारण ऐसा नहीं हो सका। पत्र व्यवहार और वार्ताएं बताती है कि कभी बीकानेर और जोधपुर, जैसलमेर, धौलपुर ने पाकिस्तान में जाने के लिए प्रयास किए थे। महाराणा उदयपुर ने अपने को एक अलग राष्ट्र ही बनाने का प्रयास किया था।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams