⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की हस्तकला / हस्तशिल्प PYQ in Hindi - पेज 18

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की हस्तकला / हस्तशिल्प से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 311 प्रश्नों में से यह पेज 18 है।

171

‘कावड़’ कला किस वस्तु से सम्बन्धित है -

Aकपड़ा
Bलकड़ी
Cपत्थर
Dकागज

सही उत्तर: लकड़ी

172

श्री देवी लाल समर निम्नलिखित में से किस हस्तशिल्प से संबंधित हैं -

Aमूर्तिकला कला
Bकठपुतली कला
Cनीली मिट्टी के बर्तन
Dपेंचवर्क

सही उत्तर: कठपुतली कला

व्याख्या (Explanation)

देवीलाल सामर का जन्म 30 जुलाई 1911 को उदयपुर के एक ओसवाल परिवार में हुआ था। उन्हें नृत्य, रंगमंच, कठपुतली और राजस्थान की सभी लोक कलाओं में गहरी रुचि थी। 1952 में, उन्होंने उदयपुर में लोक कला मंडल की स्थापना की।उन्होंने वर्ष 1952 में पहला कठपुतली महोत्सव भी शुरू किया । आज, लोक कला मंडल में एक अलग कठपुतली थियेटर है जहाँ नियमित अंतराल पर कठपुतली शो आयोजित किए जाते हैं।

173

निम्न में से कौन सा युग्म सही है ? संस्थान – स्थापना

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift
Aजयपुर कत्थक केन्द्र – 1982
Bराजस्थान हिन्दी ग्रन्थ अकादमी – 1980
Cराजस्थान ललित कला अकादमी – 1957
Dराजस्थान संस्कृत अकादमी – 1969

सही उत्तर: राजस्थान ललित कला अकादमी – 1957

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift

174

राजस्थान के संदर्भ में पचवेदा (pachevada) क्या है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift
Aजूटपट्टी
Bकच्ची मिट्टी के खिलौने
Cमोटी सूती शॉल
Dहस्त निर्मित कागज

सही उत्तर: मोटी सूती शॉल

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift

175

नागौर का ‘बू’ गाँव किस कलात्मक कार्य के लिए प्रसिद्ध है ?

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 1st shift
Aहस्त निर्मित कागज
Bजूट पट्टी
Cकच्ची मिट्टी के खिलौने
Dमोटी सूती शॉल

सही उत्तर: कच्ची मिट्टी के खिलौने

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 1st shift

176

राजस्थान का कौन सा क्षेत्र बेल बूटे की छपाई की परंपरागत कला के लिए जाना जाता है -

Aबस्सी
Bबगरू
Cमोलेला
Dसांगानेर

सही उत्तर: बगरू

व्याख्या (Explanation)

बगरू (जयपुर) की छपाई काफी लोकप्रिय है। यह प्रिन्ट सांगानेरी प्रिंट की ही तरह है परंतु सांगानेरी छापे मे आगन सफेद होता है, जबकि बगरू प्रिन्ट का आंगन हरापन लिए होता है। बगरू प्रिंट में काला व लाल रंग विशेष रूप से प्रयुक्त होता है। बगरू की छपाई मे रासायनिक रंगों का प्रयोग नही होता है। बगरू में महादेव, लक्ष्मीनारायण, सत्यनारायण, हनुमान सहाय धनोपिया प्रसिद्ध छापे है।

177

निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift
Aथेवा कला – प्रतापगढ़
Bमीनाकारी – जयपुर
Cअजरख प्रिंट – सांगानेर
Dटेराकोटा शिल्प – मोलेला

सही उत्तर: अजरख प्रिंट – सांगानेर

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift

178

रूमा देवी के बारे में निम्न में से कौनसा कथन सा नहीं है -

📋 पूछा गया: RPSC Ras Pre. Exam 2021
Aउन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा 2018 में ‘नारी शकि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Bउन्हें हस्तशिल्प के क्षेत्र में जाना जाता है।
Cउन्होंने हजारों महिलाओं को रोजगार बढ़ावा देने में अहम भागीदारी निभाई।
Dवे जसरापुर (खेतड़ी) गाँव में पली – बढ़ी।

सही उत्तर: वे जसरापुर (खेतड़ी) गाँव में पली – बढ़ी।

📋

स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021

179

राजस्थान का कौन-सा स्थान 'टाई एंड डाई' की कला के लिए प्रसिद्ध है -

Aबाड़मेर
Bजयपुर
Cजोधपुर
Dनाथद्वारा

सही उत्तर: जोधपुर

180

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं - 1. जयपुर की प्रसिद्ध मीनाकारी कला सवाई जय सिंह द्वितीय के शासनकाल में शुरू हुई। 2. उस्ता कला दीवारों, छत, कांच, लकड़ी, संगमरमर और जोधपुर जिले के ऊंट के चमड़े से बनी कलाकृतियों पर की जाती है।

Aकेवल 1
Bकेवल 2
C1 और 2 दोनों
Dन तो 1 और न ही 2

सही उत्तर: न तो 1 और न ही 2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams