⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की हस्तकला / हस्तशिल्प PYQ in Hindi - पेज 19

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की हस्तकला / हस्तशिल्प से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 311 प्रश्नों में से यह पेज 19 है।

181

चुरामन, कालू कुमार, कृपाल सिंह शेखावत राजस्थान की निम्न लोक कलाओं में से किससे संबंधित हैं -

Aटेराकोटा
Bथेवा कला
Cब्लू पॉटरी
Dमीनाकारी

सही उत्तर: ब्लू पॉटरी

182

राजस्थान में हस्तशिल्प के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. ब्लू पॉटरी मंगोलियाई कारीगरों द्वारा उत्पन्न हुई थी, जिन्होंने चीनी ग्लेज़िंग तकनीक को फारसी सजावटी कलाओं के साथ जोड़ा। 2. ऊंट के चमड़े पर गोल्डन मीनाकारी कार्य को उस्ता कला के रूप में जाना जाता है। बयान में से कौन सा सही है/हैं -

Aकेवल 1
Bकेवल 2
C1 और 2 दोनों
Dउपरोक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: 1 और 2 दोनों

183

राजस्थान में ऊनी कम्बल एवं नमदे बनाने का प्रमुख केन्द्र है -

Aकोटा
Bभरतपुर
Cबीकानेर
Dजयपुर

सही उत्तर: बीकानेर

184

राजस्थान में मोलेला किसके लिए जाना जाता है -

Aकुंदन के काम के लिए
Bचमड़े के काम के लिए
Cटेराकोटा कार्य के लिए
Dगेसो के काम के लिए

सही उत्तर: टेराकोटा कार्य के लिए

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का मोलेला गाँव टेराकोटा (मिट्टी के बर्तन एवं खिलौने) हस्तकला के लिए प्रसिद्ध है। पकाई हुई मिट्टी से विभिन्न सजावटी व उपयोगी वस्तुओं का निर्माण टेराकोटा कहलाता है।

185

राजस्थान में कोफ्तगिरी के काम के लिए कौन से जिले प्रसिद्ध हैं -

Aजयपुर और जोधपुर
Bजयपुर और अलवर
Cराजसमंद और बाड़मेर
Dजोधपुर और पाली

सही उत्तर: जयपुर और अलवर

186

कठपुतली राजस्थान के निम्नलिखित में से किस समुदाय से संबंधित है -

Aभट्ट
Bमंगनियार
Cलंगा
Dदामोर

सही उत्तर: भट्ट

187

राजस्थान की फड़ पेंटिंग पारंपरिक रूप से ___________ पर की जाती है।

Aदीवार
Bकपड़ा
Cलकड़ी
Dकांच

सही उत्तर: कपड़ा

188

राजस्थान का पन्ना शहर किस शहर को कहा जाता है -

Aउदयपुर
Bजयपुर
Cजोधपुर
Dअलवर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

पन्ने की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय मंडी जयपुर में स्थित है।

189

निम्नलिखित में से कौन काष्ट कला के प्रसिद्ध कलाकार हैं -

Aकृपाल सिंह शेखावत
Bदेवी लाल समर
Cभानु जी महाराज
Dप्रभात जी सुथार

सही उत्तर: प्रभात जी सुथार

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का बस्सी (चित्तौड़गढ़) कस्बा काष्ठ कला के लिए प्रसिद्ध है। इस कला के जनक के रूप में प्रभात जी सुथार को जाना जाता है। प्रभात जी ने 350 साल पहले लकड़ी की गणगौर बनाई थी। इस कला के उपयोग से बेवन, कावड़ और लकड़ी के खिलौने भी बनाए जाते हैं।

190

निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र टेराकोटा कलाकृतियों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है -

Aबू-नरावता
Bखुर्जा
Cबस्सी
Dनाथद्वारा

सही उत्तर: बू-नरावता

व्याख्या (Explanation)

पक्की मिट्टी का उपयोग करके मूर्तियाँ, बर्तन, खिलौने आदि बनाने की कला को टेराकोटा के नाम से जाना जाता है। नाथद्वारा के पास स्थित मोलेला गांव इस कला का प्रमुख केन्द्र बना हुआ है। । बू-नरावता गाँव मिट्टी के खिलौने, गुलदस्ते, गमले, पक्षियों की कलाकृतियों के काम के लिए प्रसिद्ध हैं, जो नागौर जिले में हैं।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams