⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की हस्तकला / हस्तशिल्प PYQ in Hindi - पेज 29

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की हस्तकला / हस्तशिल्प से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 311 प्रश्नों में से यह पेज 29 है।

281

जोधपुर का प्रसिद्ध ‘बादला’ निम्न में से क्या है-

Aलकड़ी का मंदिर
Bजस्ते से बनी पानी की बोतल
Cजरी की साड़ी
Dटेराकोटा की मूर्तियां

सही उत्तर: जस्ते से बनी पानी की बोतल

282

श्री लाल जोश, जिन्हें 2006 में पद्यश्री पुरस्कार मिला था, को किसके लिए जाना जाता है-

Aनीलवर्णी भांडकर्म
Bटेराकोटा कार्य
Cफड़ चित्रकारी
Dउस्त कला

सही उत्तर: फड़ चित्रकारी

283

निम्न को सुमेलित कीजिए- अ. कठपुतलियां 1. उदयपुर ब. नांदणे 2. भीलवाड़ा स. तलवार 3. सिरोही द. बादला 4. जोधपुर कूट अ, ब, स, द

A1324
B1234
C2134
D1342

सही उत्तर: 1234

284

जालौर का कौनसा गांव टेराकोटा के लिए प्रसिद्ध है जहां ‘मामा जी के घोड़े’ बनाये जाते हैं -

Aहरजी गांव
Bलेटा गांव
Cनाहोर गांव
Dनासोली गांव

सही उत्तर: हरजी गांव

व्याख्या (Explanation)

पक्की मिट्टी का उपयोग करके मूर्तियाँ, बर्तन, खिलौने आदि बनाने की कला को टेराकोटा के नाम से जाना जाता है। नाथद्वारा के पास स्थित मोलेला गांव इस कला का प्रमुख केन्द्र बना हुआ है। इसी प्रकार जालौर के हरजी गांव के कुम्हार मामाजी के घोड़े बनाते है।

285

वह हस्तकला जिसमें धातु पर सोने के पतले तारों से जड़ाई की जाती है और जयपुर व अलवर इसके लिए प्रसिद्ध है -

Aथेवा कला
Bमीनाकारी
Cकोफ्ताकारी
Dगोफण

सही उत्तर: कोफ्ताकारी

286

टोड़ियां(ऊंट का बच्च) के मुलायम बालों से बना कपड़ा कहलाता है -

Aनमडा
Bबरडा
Cबाखला
Dगुदड़ी

सही उत्तर: बाखला

287

‘विकास के लिए फैशन’ संबंधित है -

Aपरिधानों की नई डिजाईन तैयार करना
Bफैशन विकास के लिए एक स्वतंत्र संस्थान स्थापित करना।
Cकन्या महाविद्यालयों में फैशन पाठ्यक्रम
Dखादी एवं कोटा डोरिया को लोकप्रिय बनाना

सही उत्तर: खादी एवं कोटा डोरिया को लोकप्रिय बनाना

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में फैशन को विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में देखा जा सकता है। इसका संबंध खादी एवं कोटा डोरिया को लोकप्रिय बनाने से है।

288

जिरोही, भाकला, गंदहा किस उद्योग के नाम है -

Aजटपट्टी
Bपंचवर्क
Cमीनाकारी
Dब्लू पाॅटरी

सही उत्तर: जटपट्टी

व्याख्या (Explanation)

बकरी के बालों से बनायी जाने वाली रस्सी (जेवड़ी) को जटपट्टी कहा जाता है। जो जसोल, बालोतरा की प्रसिद्ध है। इस उद्योग को जिरोही, भाकला, गंदहा आदि नामों से भी जानते हैं।

289

छातों के लिए प्रसिद्ध है -

Aपाली
Bजयपुर
Cभरतपुर
Dफालना

सही उत्तर: फालना

290

तंग, मोरखा, गोरबंद, पिलाण है -

Aखेजड़ी पुजन का सामान
Bघोड़े के श्रृंगार का सामान
Cऊंट के श्रृंगार का सामान
Dमिट्टी के पारम्परिक बर्तन

सही उत्तर: ऊंट के श्रृंगार का सामान

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams