⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की हस्तकला / हस्तशिल्प PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की हस्तकला / हस्तशिल्प से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 311 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

जयपुर में मीनाकारी की कला महाराजा मानसिंह -प्रथम द्वारा कहाँ से लाई गई थी -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COS) Exam 2024
Aईरान
Bबलूचिस्तान
Cबंगाल
Dलाहौर

सही उत्तर: लाहौर

व्याख्या (Explanation)

जयपुर मे मीनाकारी की कला महाराजा मानसिंह प्रथम (1589-1614 ई.) द्वारा लाहौर से लाइ गई थी। परम्परागत रूप से सोने पर मौनाकारी के लिए काले, नीले, गहरे, पीले, नारंगी और गुलाबी रंग का प्रयोग किया जाता है। लाल रंग बनाने मे जयपुर के मीनाकार कुशल है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COS) Exam 2024

42

‘मोकड़ी’ क्या है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (STE) Exam 2024
Aकाँच की चूड़ी
Bलाख की चूड़ी
Cएक परिधान
Dमृद्भाण्ड

सही उत्तर: लाख की चूड़ी

व्याख्या (Explanation)

मोकड़ी राजस्थान में पारंपरिक लाख की चूड़ियों को कहा जाता है, जो विशेष रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा पहनी जाती हैं। जयपुर और जोधपुर इस कला के प्रसिद्ध केंद्र हैं, जबकि करौली जिले में लाख की चूड़ियों पर कांच की सजावट की जाती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (STE) Exam 2024

43

कृपाल सिंह शेखावत को किस कला को देश-विदेश में पहचान दिलाने के लिए ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024
Aमीनाकारी
Bऊस्ता कला
Cब्लू पॉटरी
Dथेवा कला

सही उत्तर: ब्लू पॉटरी

व्याख्या (Explanation)

कृपाल सिंह शेखावत को जयपुर की ब्लू पॉटरी कला को पुनर्जनन और विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए 1974 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2002 में उन्हें भारत सरकार ने शिल्प गुरु की उपाधि से सम्मानित किया।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024

44

चित्तौड़गढ़ ज़िले का बस्सी गांव किस हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aफड
Bमांडणा
Cथेवा
Dकावड़

सही उत्तर: कावड़

व्याख्या (Explanation)

बस्सी गांव (चित्तौड़गढ़) कावड़ हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है, जो लकड़ी पर रंगीन चित्रकारी और धार्मिक कथाओं को दर्शाने वाली कला है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

45

चित्तौड़ की कावड़ कला से किस कलाकार का नाम जुड़ा है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aबक्साराम
Bश्रीलाल जोशी
Cमांगीलाल मिस्त्री
Dसाहिबराम

सही उत्तर: मांगीलाल मिस्त्री

व्याख्या (Explanation)

मांगीलाल मिस्त्री प्रसिद्ध कावड़ कला के लिए जाने जाते हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

46

ऊँट की खाल पर स्वर्ण मीनाकारी और मुनव्वती कला का कार्य ____ के नाम से जाना जाता है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024
Aमीनाकारी
Bथेवा कला
Cउस्ता कला
Dलाख कला

सही उत्तर: उस्ता कला

व्याख्या (Explanation)

ऊंट के चमड़े पर गोल्डन मीनाकारी कार्य को उस्ता कला के रूप में जाना जाता है। कला का विकास बीकानेर के पद्मश्री हिसामुद्दीन उस्ता ने किया था। अगस्त 1975 में उस्ता कैमल हाइड ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना बीकानेर में की गई।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024

47

फड़ के वाचक कौन थे - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
Aबनजारा
Bभोपा
Cकालबेलिया
Dसग्रादा

सही उत्तर: भोपा

व्याख्या (Explanation)

भोपा राजस्थान में फड़ चित्रकला के कथावाचक होते हैं।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)

48

निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान और उसकी हस्तकला का संबंध सही ढंग से जोड़ा गया है -

Aसवाई माधोपुर – कागज बनाने की कला
Bनदबई (भरतपुर) – लकड़ी की कठपुतलियाँ
Cबस्सी गाँव (चित्तौड़) – चमड़े की मोजड़ियाँ
Dजयपुर – भौंडल (अभ्रक) की छपाई

सही उत्तर: सवाई माधोपुर – कागज बनाने की कला

व्याख्या (Explanation)

कागज बनाने की कला – सांगानेर, सवाई माधोपुर की प्रमुख प्रसिद्ध है। नदबई तहसील (भरतपुर) की जूतियां प्रसिद्ध है। बस्सी गांव लकड़ी के शेर, हाथी, घोड़े, मोर, चोपड़ा, बाजोट, गणगौर, हिंडोला एवं लोकनाट्य में प्रयुक्त विभिन्न वस्तुएं बेवाण व कावड़ निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। भीलवाड़ा, भौंडल (अभ्रक) की छपाई के लिए प्रसिद्ध है।

49

गलीचे और दरियों के निर्माण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है -

Aइराक के शाह अब्बास द्वारा भेंट किया गया गलीचा बीकानेर संग्रहालय में रखा गया है।
Bबीकानेर जेल में निर्मित गलीचे सर्वाधिक सुंदर माने जाते थे।
Cसालावास गाँव (जोधपुर) दरियों के लिए प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि गलीचों का मुख्य केंद्र है।
Dटोंक ऊनी नमदों के लिए प्रसिद्ध नहीं है, केवल गलीचे यहाँ बनते हैं।

सही उत्तर: बीकानेर जेल में निर्मित गलीचे सर्वाधिक सुंदर माने जाते थे।

व्याख्या (Explanation)

जयपुर गलीचे के काम के लिए प्रसिद्ध है। सूत और ऊन के ताने-बाने लगाकर गलीचे की बुनाई की जाती है। बुनाई मे जितना बारीक धागा और गाँठे होती है, बनावट उतनी ही उत्कृष्ट समझी जाती है। गलीचे का काम जयपुर ब्यावर किशनगढ़ टोंक मालपुरा केकड़ी भीलवाड़ा कोटा सभी जगह होता है । जयपुर के गलीचे गहरे रंग, डिजाइन और शिल्प कौशल की दृष्टि से प्रसिद्ध है। इराक के शाह अब्बास द्वारा मिर्जा राजा जयसिंह को भेंट स्वरूप दिया गया गलीचा जिसमें बगीचा बना हुआ है संसार के अद्वितीय गलीचों में से है इसे राजकीय संग्रहालय (जयपुर) में रखा गया है। बीकानेर जेल में गलीचा निर्माण का कार्य होता था जिसे सर्वाधिक सुंदर माना जाता था। सालावास गांव(जोधपुर) दरियों के लिए प्रसिद्ध है।

50

मंसूरिया या कोटा डोरिया बुनाई के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है -

Aयह बुनाई कैथून गाँव (कोटा) के बुनकरों द्वारा सूती, रेशमी धागे और जरी के प्रयोग से की जाती है।
Bकोटा डोरिया साड़ी की पहचान वर्गों की संख्या (300) से होती है और इसे 1761 में झाला जालिमसिंह ने शुरू करवाया था।
Cमंसूरिया साड़ी का नाम मैसूर के बुनकर महमूद मसूरिया के नाम पर पड़ा और इसे GI टैग प्राप्त है।
Dकैथून के अलावा मांगरोल (बाड़मेर) में भी यह बुनाई सर्वाधिक प्रसिद्ध है।

सही उत्तर: कैथून के अलावा मांगरोल (बाड़मेर) में भी यह बुनाई सर्वाधिक प्रसिद्ध है।

व्याख्या (Explanation)

कोटा से 15 किमी. दूर कैथून गांव के बुनकरों द्वारा सूती धागे के साथ रेशमी धागे और जरी का प्रयोग करके की जाने वाली चौकोर बुनाई को मंसूरिया या कोटा डोरिया बुनाई कहते है। असली कोटा डोरिया साड़ी की पहचान वर्गों की संख्या(300) से की जाती है। इसे अनेक रंगों और आकर्षक डिजाइनो मे बुना जाता है। बुनाई का कार्य बुनकर अपने घर मे खड्डी लगाकर करते है। 1761 में कोटा के दीवान झाला जालिमसिंह ने मैसूर के बुनकर महमूद मसूरिया को कोटा बुलाया और यहां हथकरघा उद्योग की स्थापना कर साड़ी बुनना शुरू करवाया, उसी के नाम पर साड़ी का नाम मसूरिया साड़ी हो गया। कैथून(कोटा) के अतिरिक्त मांगरोल (बांरा) की प्रमुख प्रसिद्ध है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams