⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का इतिहास जानने के स्त्रोत PYQ in Hindi - पेज 19

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का इतिहास जानने के स्त्रोत से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 276 प्रश्नों में से यह पेज 19 है।

181

‘शेखावाटी’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग 1803 ई. में किसने किया -

Aकर्नल गार्डन
Bकर्नल टाॅड
Cस्टेनले रीड
Dजाॅर्ज थाॅमस

सही उत्तर: कर्नल गार्डन

182

श्यामलदास को ‘केसर-ए-हिन्द’ की उपाधि किसने प्रदान की थी -

Aकर्नल इम्पी
Bमेजर मैकेंजी
Cजेम्स टाॅड
Dएडवर्ड पंचम

सही उत्तर: कर्नल इम्पी

व्याख्या (Explanation)

वीर विनोद राजस्थान के इतिहास से सम्बंधित एक प्रसिद्ध काव्य ग्रंथ है। इस ऐतिहासिक ग्रंथ की रचना कविराज श्यामलदास द्वारा की गई थी। थी। कविराजा श्यामलदास का जन्म 1838 में मेवाड़ के छाली वाड़ा गांव में हुआ था। 'वीर विनोद' में राणा साँगा और मुग़ल बादशाह बाबर के मध्य हुए प्रसिद्ध 'खानवा युद्ध' का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। श्यामलदास मेवाड़ के महाराणा सज्जनसिंह (शंभूसिंह) का दरबारी कवि थे। कविराज श्यामलदास ने 'वीर विनोद' की रचना महाराणा सज्जनसिंह के आदेश से प्रारम्भ की थी। चार खंडों में रचित इस ग्रंथ पर कविराज श्यामलदास का ब्रिटिश सरकार(कर्नल इम्पी) द्वारा 'केसर-ए-हिंद' की उपाधि प्रदान की गई।

183

मुहणोत नैणसी को ‘राजस्थान का अबुल फजल’ किसने कहा -

Aमुंशी देवीप्रसाद
Bदशरथ शर्मा
Cगोपीनाथ शर्मा
Dगौरीशंकर हीरानन्द ओझा

सही उत्तर: मुंशी देवीप्रसाद

व्याख्या (Explanation)

मुंशी देवी प्रसाद ने नैणसी को राजपूताने का अबुल फजल कहा है। इन्होंने दो महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना कि थी। एक का नाम ‘‘मुंहणोत नैणसी री ख्यात’’ और दूसरे का नाम ‘‘मारवाड़ रा परगना री विगत’’ है। यह दोनों इतिहास के स्त्रोत में विशिष्ट महत्व रखते है। नैणसी का ‘‘मारवाड़ रा परगना री विगत’’ राजस्थान की ऐतिहासिक-सांख्यिकी अर्थात् गजेटीयर है। इसमें गावों और परगनों की उत्पति के साथ-साथ उनके ऐतिहासिक-भूगोल का हवाला प्रदान कर नैणसी ने ‘‘विगत का महत्वपूर्ण सूचना-स्त्रोत के रूप में प्रतिष्ठित किया है। इसीलिये इसे ‘‘गांवा री ख्यात’’ भी पुकारा जाता है।

184

किस शिलालेख में ‘विप्रः श्रीवस्तगोत्रेभूत्’ शब्द का उल्लेख हुआ है -

Aबिजौलिया शिलालेख
Bघोसुण्डी शिलालेख
Cघटियाला शिलालेख
Dमानमोरी शिलालेख

सही उत्तर: बिजौलिया शिलालेख

व्याख्या (Explanation)

बिजोलिया में उपलब्ध लेख संस्कृत भाषा में है। इसमें 13 पद्य हैं। इसमें मन्दिर निर्माण की जानकारी के साथ-साथ सांभर और अजमेर के चौहान वंश के शासकों की उपलब्धियों का भी प्राचीन उल्लेख किया गया है। इस लेख की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें चौहानों के लिए विप्रः श्रीवत्सगोत्रेभूत अंकन हुआ है, जिसके आधार पर डॉ. दशरथ शर्मा ने चौहानों को ब्राह्मण वंश की संतान सिद्ध किया है। कायम ख़ाँ रासो तथा चन्द्रावती के लेख भी चौहानों को ब्राह्मण वंशीय लिखते हैं।

185

वंश-भास्कर का लेखन कार्य निम्नलिखित में से कहां के शासकों के आदेश पर किया गया -

📋 पूछा गया: JSA Physics-2019(Rajasthan Gk)
Aकोटा
Bजयपुर
Cबूंदी
Dबीकानेर

सही उत्तर: बूंदी

📋

स्रोत: JSA Physics-2019(Rajasthan Gk)

186

निम्नलिखित में से कौनसा सोमेश्वर के इतिहास का स्त्रोत है -

📋 पूछा गया: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)
Aनेणसी की ख्यात
Bगीत गोविन्द
Cपृथ्वी राज विजय
Dहम्मीर गाथा

सही उत्तर: पृथ्वी राज विजय

📋

स्रोत: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)

187

मध्यकाल के दौरान किन बहियों में सरकारी भवनों के निर्माण सम्बन्धी जानकारी होती थी -

Aखरीता बही
Bकमठाना बही
Cहकीकत बही
Dहुकूमत बही

सही उत्तर: कमठाना बही

व्याख्या (Explanation)

More Detail : राजस्थान का इतिहास जानने के स्त्रोत

188

निम्नलिखित में से किस राजपूत राजवंश पर बिजोलिया अभिलेख प्रकाश डालता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(welder)
Aचौहान
Bप्रतिहार
Cराठोड़
Dकछावा

सही उत्तर: चौहान

व्याख्या (Explanation)

बिजोलिया शिलालेख चाहमान/चौहान वंश की वंशावली प्रदान करता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(welder)

189

निम्नलिखित मेें से कौन-सा शिलालेख प्रतिहारों का इतिहास बताता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(fitter)
Aमंड़ोर शिलालेख
Bनंदस्युपा स्तंभ शिलालेख
Cघोसुंडी शिलालेख
Dबिजोलिया शिलालेख

सही उत्तर: मंड़ोर शिलालेख

व्याख्या (Explanation)

यह अभिलेख गुर्जर नरेश बाउक की प्रशस्ति है। इसमें गुर्जर प्रतिहार की वंशावली, विष्णु और शिव पूजा का उल्लेख किया गया है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(fitter)

190

रणछोड़ भट्ट ने संस्कृत में किस महाकाव्य की रचना की -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(copa)
Aरघुवंश तिलक
Bराज प्रशस्ति
Cकीर्ति स्तम्भ प्रशस्ति
Dबीकानेर प्रशस्ति

सही उत्तर: राज प्रशस्ति

📋

स्रोत: Junior Instructor(copa)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams