आयुष्मान भारत महात्मा गाँधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत नाजुक बीमारी स्वास्थ्य बीमा के स्थिति में प्रति परिवार प्रति वर्ष दी जाने वाली राशि है –
सही उत्तर: 4.50 लाख ₹
स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान सरकार की योजनाएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 371 प्रश्नों में से यह पेज 27 है।
आयुष्मान भारत महात्मा गाँधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत नाजुक बीमारी स्वास्थ्य बीमा के स्थिति में प्रति परिवार प्रति वर्ष दी जाने वाली राशि है –
सही उत्तर: 4.50 लाख ₹
स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021
महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु इंदिरा महिला शक्ति निधि की शुरुआत हुई थी –
सही उत्तर: 18 दिसम्बर, 2019
स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की कौनसी विशेषता गलत है -
सही उत्तर: मरीज़ जिस बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती होता है, उसके 5 दिन पहले एवं डिस्चार्ज के 10 दिन बाद तक अस्पताल में की गई जाँचों, दवाईयों एवं परामर्श शुल्क का व्यय पैकेज की राशि में सम्मिलित है।
स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021
निम्नलिखित में से कौन सी योजना 'सुपोषित राजस्थान विजन-2022' के लक्ष्य को पूरा करती है -
सही उत्तर: इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना
राजस्थान की निम्नलिखित विकास परियोजनाओं को उनके संबंधित वित्तीय संस्था से सुमेलित कीजिए- विकास परियोजना वित्तीय संस्था 1. राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना A. जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी 2. राजस्थान शहरी क्षेत्र विकास कार्यक्रम B. एशियाई विकास बैंक 3. राजस्थान राज्य राजमार्ग विकास कार्यक्रम C. विश्व बैंक 4. हरित ऊर्जा गलियार परियोजना के तहत राजस्थान में अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली D. केएफडब्ल्यू (KfW)
सही उत्तर: 1-A, 2-B, 3-C, 4-D
सूची I और सूची II को सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए - योजना लाॅन्च की तारीख अ. किसान साथी पोर्टल 1. 20 अगस्त 2020 ब. इंदिरा रसोई योजना 2. 9 मार्च 2021 स. राज्य हस्तशिल्प नीति 3. 20 अगस्त 2021 द. पारिस्थितिकी पर्यटन नीति 4. जुलाई 2021 कूट - अ, ब, स, द
सही उत्तर: 3, 1, 2, 4
राजस्थान में स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना में 01 अप्रैल, 1999 से निम्न में से कौन-से विकास कार्यक्रम शामिल किए गए - 1. समन्वित ग्रामीण विकास तथा ग्रामीण युवा स्वरोजगार प्रशिक्षण 2. ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं बाल विकास तथा औद्योगिक औजार सप्लाई 3. गंगा कल्याण योजना तथा मिलियन कुआं स्कीम 4. जवाहर रोजगार योजना
सही उत्तर: 1, 2 और 3
स्रोत: Gram Sevak 2016
आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन चरण के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए : (i) योजना 1.10 करोड़ परिवारों को सुरक्षा प्रदान करेगी। (ii) उपचार के लिए उपलब्ध पैकेजों को बढ़ाकर 1575 किया जा रहा है। कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
सही उत्तर: केवल कथन (i) सत्य है।
स्रोत: RPSC ACF FRO 2021
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के तहत, दूसरी बार माँ बनने वाली महिलाओं को कितनी राशि दी जाएगी -
सही उत्तर: 6,000 रु
व्याख्या (Explanation)
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103 वीं जयंती के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई शुरू की गई इस योजना में गर्भवती महिलाओं को दूसरी संतान के अवसर पर भी वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया गया है। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अनुसार प्रदेश में दूसरी संतान पर भी 6000 की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से महिलाओं को दी जाएगी। पीपीपी मोड पर 4 जिलों में इस योजना का आगाज हुआ। फिलहाल डूंगरपुर बांसवाड़ा उदयपुर प्रतापगढ़ में लागू की गई योजना जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी शुरू की जाएगी। योजना का 100% पैसा राज्य सरकार की ओर से वहन किया जा रहा है।
राजस्थान में ‘अक्षत योजना’ किस वर्ग को वित्तीय सहयोग प्रदत्त करने से सम्बद्ध है -
सही उत्तर: बेरोजगार युवाओं को