‘जननी सुरक्षा योजना’ कार्यक्रम का प्रयास है -
सही उत्तर: संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान सरकार की योजनाएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 371 प्रश्नों में से यह पेज 28 है।
‘जननी सुरक्षा योजना’ कार्यक्रम का प्रयास है -
सही उत्तर: संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना।
राजस्थान में स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना के सन्दर्भ में, निम्न में से क्या तथ्य गलत है -
सही उत्तर: यह योजना गरीब ग्रामीण परिवारों को मजदूरी पर रोजगार प्रदान करती है।
वृद्ध कृषकों के लिये राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2019 के अन्तर्गत, राज्य सरकार प्रदान करती है -
सही उत्तर: 75 वर्ष की उम्र के बाद लघु व सीमान्त कृषकों को 1,000 रू की मासिक पेंशन और 55 वर्ष से अधिक की महिला कृषकों और 58 वर्ष से अधिक के पुरूष कृषकों को, जिनके पास नियमित आय का स्त्रोत नहीं है, 750 रू की मासिक पेंशन
स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
राजस्थान राज्य के निम्न में से किस श्रेणी के विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने एवं राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग एवं मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश लेने पर अनुप्रति योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि मिलती है ? नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये - अ. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा विशेष पिछड़ा वर्ग ब. अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य श्रेणी के गरीबी रेखा से नीचे के स. विशेष योग्य जन द. अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिख, क्रिश्चयन, बौद्ध, पारसी एवं जैन) कूट
सही उत्तर: अ, ब, स और द सही हैं।
स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
सेट-1 का सेट-2 से सुमेलन कीजिए और नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये - सेट-1(प्रोजेक्ट) सेट-2(फंडिंग एजेन्सी) अ. मिटिगेटिंग पावर्टी इन वेस्टर्न राजस्थान 1. एशिया विकास बैंक ब. राजस्थान ग्रामीण आजीविका परियोजना 2. जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग ऐजन्सी स. जयपुर मेट्रो रेल लाइन 1-फेस बी परियोजना 3. आई.एफ.ए.डी. द. राजस्थान ग्रामीण जलप्रदाय एवं फ्लोरोसिस निराकरण परियोजना 4. विश्व बैंक कूट अ, ब, स, द
सही उत्तर: 3, 4, 1, 2
स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
राजस्थान ग्रामीण आजीविका परियोजना के बारे में निम्न में से कौन सा कथन असत्य हे -
सही उत्तर: यह राजस्थान के 19 जिलों में लागू है।
स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
निम्न में से किस श्रेणी के बच्चे पालनहार योजना के अंतर्गत लाभ पाने के पात्र है ? नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए - अ. अनाथ बच्चे ब. मृत्यु दण्ड अथवा आजीवन कारावास प्राप्त माता-पिता के बच्चे स. तलाकशुदा या परित्यक्ता या पुनर्विवाहित विधवा माता के बच्चे द. विशेष योग्य जन माता-पिता के बच्चे कूट -
सही उत्तर: अ, ब, स और द सही
स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
बजट 2018-19 के अनुसार 80 वर्ष के व्यक्ति के साथ यात्रा करने वाले सहायक को राजस्थान रोड़वेज की बसों में ........ की छूट मिलेगी -
सही उत्तर: 50 प्रतिशत
स्रोत: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-1
‘मासिक धर्म स्वास्थ्य योजना’ राजस्थान में किस आयुवर्ग के लिए है -
सही उत्तर: 15 से 45 वर्ष
स्रोत: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-1
राजस्थान में कब भामाशाह डिजिटल परिवार योजना का शुभारंभ किया गया था -
सही उत्तर: 4 सितंबर 2018
स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018