⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान सरकार की योजनाएं PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान सरकार की योजनाएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 371 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

निम्नलिखित में से कौन सी महिला किसानों के सशक्तिकरण के लिए राजस्थान कृषि विभाग द्वारा की गई पहल है - 1. महिला किसानों तक कृषि प्रौद्योगिकी के प्रसार के लिए महिला किसानों के लिए प्रशिक्षण का प्रावधान। 2. कृषि शिक्षा प्राप्त करने वाली लड़कियों को प्रोत्साहन। 3. महिला किसानों को कीमत पर बीज मिनी किट का वितरण। 4. राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सभी महिला किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराना। निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:

📋 पूछा गया: Prahari 2024 Shift 2
A1 और 2 दोनों सही हैं।
Bसभी 1,2, 3 और 4 सही हैं।
C3 और 4 दोनों सही हैं।
D1 और 4 दोनों सही हैं।

सही उत्तर: 1 और 2 दोनों सही हैं।

व्याख्या (Explanation)

महिला किसानों के लिए प्रशिक्षण एवं कृषि शिक्षा प्राप्त करने वाली लड़कियों को प्रोत्साहन — ये दो पहल कृषि विभाग द्वारा की जाती हैं।

📋

स्रोत: Prahari 2024 Shift 2

52

2023-24 में, “इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना” के तहत गारंटीकृत कार्य दिवसों की संख्या बढ़ा दी गई :- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Prahari 2024 Shift 2
A110 कार्य दिवस
B125 कार्य दिवस
C140 कार्य दिवस
D160 कार्य दिवस

सही उत्तर: 125 कार्य दिवस

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सरकार ने 2023-24 में इस योजना के अंतर्गत शहरी गरीब परिवारों को साल में 125 दिन का रोजगार गारंटी दिया है, पहले यह संख्या 100 दिन थी।

📋

स्रोत: Prahari 2024 Shift 2

53

“इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना” के लाभार्थी हैं :-

📋 पूछा गया: Prahari 2024 Shift 2
Aराजस्थान में कॉर्पोरेट कार्यालयों में काम करने वाली महिलाएँ
Bराजस्थान में ब्लू कॉलर बैंक कर्मचारी
Cराजस्थान के शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडर
Dराजस्थान के शहरी क्षेत्रों में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाले लोग

सही उत्तर: राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडर

व्याख्या (Explanation)

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडरों (जैसे रेहड़ी-पटरी वाले, छोटे दुकानदार) को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत लाभार्थियों को 50,000 रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण, वो भी बिना किसी गारंटी के, उपलब्ध कराया जाएगा।

📋

स्रोत: Prahari 2024 Shift 2

54

किस राज्य ने मजदूरों और फुटपाथ विक्रेताओं के लिए ‘मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना’ नवम्बर 2024 में शुरू करने की घोषणा की है -

📋 पूछा गया: Prahari 2024 Shift 1
Aगुजरात
Bमहाराष्ट्र
Cराजस्थान
Dदिल्ली

सही उत्तर: राजस्थान

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सरकार ने फरवरी 2024 में अंतरिम बजट के दौरान मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना की घोषणा की थी। राजस्थान के सभी श्रमिकों, पथ विक्रेताओं (Street vendor) तथा लोक कलाकारों द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों और भविष्य सम्बन्धी आशंकाओं के समाधान एवं वृद्धावस्था में उन्हें संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विश्‍वकर्मा पेंशन योजना लागू की जाती है। यह स्वैच्छिक एवं अंशदायी पेंशन योजना के रूप में संचालित होगी। योजना के पात्र अभिदाताओं को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर रूपये 3000/- (अक्षरे राशि रूपये तीन हजार मात्र) मासिक पेंशन दी जायेगी। इस योजना के अन्तर्गत देय पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त होगी।

📋

स्रोत: Prahari 2024 Shift 1

55

राजस्थान की खाद्य सुरक्षा योजना “इन्दिरा रसोई योजना” का नया नाम है: निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)
Aमहात्मा गांधी रसोई योजना
Bअटल रसोई योजना
Cश्री अन्नपूर्णा रसोई योजना
Dराजस्थान रसोई योजना

सही उत्तर: श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना

व्याख्या (Explanation)

इंदिरा रसोई योजना, जिसे 20 अगस्त 2020 को अशोक गहलोत सरकार ने शुरू किया था, का नाम भजनलाल शर्मा सरकार ने जनवरी 2024 में बदलकर “श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना” कर दिया।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)

56

आयुष्मान भारत, भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है -

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)
Aप्रदूषण नियंत्रण के कार्यक्रम
Bस्वास्थ्य बीमा का कार्यक्रम
Cबाढ़ नियंत्रण का कार्यक्रम
Dजलवायु नियंत्रण कार्यक्रम

सही उत्तर: स्वास्थ्य बीमा का कार्यक्रम

व्याख्या (Explanation)

आयुष्मान भारत भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है, जो गरीब और कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। यह प्रदूषण, बाढ़, या जलवायु नियंत्रण से संबंधित नहीं है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)

57

सरकार की निम्न योजनाओं में से कौनसी विशेष योग्यजन के लिए नहीं है -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
Aशक्ति सदन योजना
Bसंयुक्त सहायता अनुदान योजना
Cआस्था योजना
Dसुखद दाम्पत्य जीवन योजना

सही उत्तर: शक्ति सदन योजना

व्याख्या (Explanation)

शक्ति सदन योजना का उद्देश्य संकटग्रस्त महिलाओं और बेटियों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

58

डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में सूची-I व सूची-II में से सही मेल बताइये - सूची-I (A) आर्थिक पिछड़ा हिन्दू (B) सवर्ण हिन्दू (C) आर्थिक पिछड़ा मुस्लिम (D) अन्य पिछड़ी जातियाँ सूची-II (E) अनुसूचित जाति (F) अनुसूचित जनजाति (G) आर्थिक पिछड़ा हिन्दू (H) आर्थिक पिछड़ा मुस्लिम सही विकल्प चुनिये -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
A(A) - (H)
B(B) - (E)
C(C) - (F)
D(D) - (G)

सही उत्तर: (B) - (E)

व्याख्या (Explanation)

अनुसूचित जाति वर्ग का युवक अथवा युवती, जिसने किसी सवर्ण हिन्दू युवती अथवा युवक से विवाह किया हो। दोनों ही राजस्थान के मूल निवासी हो।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

59

‘शुभ-शक्ति योजना’ के अन्तर्गत किसे /किन्हें लाभ प्राप्त होता है - (A) महिला निर्माण मजदूर (B) कृषिगत श्रमिक की अविवाहित बेटी (C) श्रम परिवारों की वयस्क अविवाहित बेटियां (D) असंगठित क्षेत्र की महिला श्रमिक

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
A(A) तथा (D)
B(D) तथा (B)
Cकेवल (B)
Dकेवल (C)

सही उत्तर: केवल (C)

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान शुभ शक्ति योजना राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की अविवाहित बेटियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

60

केन्द्र प्रवर्तित ‘उल्लास - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ में, राज्य के किस आयु समूह को साक्षर करने का प्रावधान है -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
A21 वर्ष व अधिक आयु के व्यक्ति
B15 वर्ष व अधिक आयु के व्यक्ति
C45 वर्ष व अधिक आयु के व्यक्ति
D35 वर्ष व अधिक आयु के व्यक्ति

सही उत्तर: 15 वर्ष व अधिक आयु के व्यक्ति

व्याख्या (Explanation)

उल्लास - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (ULLAS- NIPL) 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए है। यह कार्यक्रम उन लोगों को लक्षित करता है जो स्कूल नहीं जा पाए हैं या जिनके पास साक्षरता और संख्या ज्ञान का अभाव है।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams