⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान सरकार की योजनाएं PYQ in Hindi - पेज 8

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान सरकार की योजनाएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 371 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।

71

निम्नलिखित में से किसे 2020-21 से 2024-25 तक 5 वर्ष की अवधि में ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पी एम-एफ एम ई)’ को लागू करने के लिए राजस्थान में नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
Aराजस्थान स्टेट प्रशासन मार्केटिंग बोर्ड
Bराजस्थान स्टेट एप्लाइड मार्केटिंग बोर्ड
Cराजस्थान स्टेट फूड मार्केटिंग बोर्ड
Dराजस्थान स्टेट कृषि विपणन बोर्ड

सही उत्तर: राजस्थान स्टेट कृषि विपणन बोर्ड

व्याख्या (Explanation)

पीएम-एफएमई योजना को राजस्थान में लागू करने के लिए राज्य सरकार ने राजस्थान स्टेट कृषि विपणन बोर्ड को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया है। यह बोर्ड कृषि और खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित योजनाओं के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

72

“राजस्थान शहरी क्षेत्र विकास कार्यक्रम (चरण-III)” का मुख्य उद्देश्य है-

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aशहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार।
Bशहरी क्षेत्रों में विद्यालयं शिक्षा में सुधार।
Cजल आपूर्ति, स्वच्छता और सीवरेज क्षेत्र में प्रदान की जाने वाली सेवाओं में सुधार।
Dनई सड़कों का निर्माण।

सही उत्तर: जल आपूर्ति, स्वच्छता और सीवरेज क्षेत्र में प्रदान की जाने वाली सेवाओं में सुधार।

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान शहरी क्षेत्र विकास कार्यक्रम (आरयूएसडीपी - आरयूआईडीपी तृतीय चरण) के माध्यम से राज्य के चयनित शहरों के नागरिकों को पेयजल वितरण, सीवरेज मय पूर्ण सेनिटेशन की सेवा प्रदान की जावेगी।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

73

राजस्थान की मुख्यमन्त्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य है -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aगरीबी की रेखा सेनीचे रहने वाले परिवारों का सशक्तिकरण
Bअनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के परिवारों का सशक्तिकरण
Cस्ट्रीट वेन्डर्स का सशक्तिकरण
Dगर्भवती व दुग्धपान कराने वाली महिलाओं का सशक्तिकरण

सही उत्तर: स्ट्रीट वेन्डर्स का सशक्तिकरण

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना 2024-25 को राज्यभर में लागू कर दिया है। इसके तहत योग्य लोग ₹50,000 का लोन कम ब्याज दर पर बिना गारंटी के घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

74

राजस्थान में आस्था योजना के लिये निम्न में से कौन पात्र हैं -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aविशेष योग्य जन श्रेणी के व्यक्ति
Bविशेष योग्य जन श्रेणी के व्यक्ति, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक हो
Cबी.पी.एल. कार्ड धारक
Dवे परिवार जिनमें 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्य जन श्रेणी के व्यक्तियों की संख्या 2 या उससे अधिक हो।

सही उत्तर: वे परिवार जिनमें 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्य जन श्रेणी के व्यक्तियों की संख्या 2 या उससे अधिक हो।

व्याख्या (Explanation)

आस्था कार्ड उन परिवारों के लिए उपलब्ध है जिनके परिवार के दो या अधिक सदस्य 40% या अधिक विकलांग हैं। परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना का लाभ केवल उन्हीं विकलांग व्यक्तियों को उपलब्ध है जो राजस्थान के स्थायी निवासी हैं।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

75

राजस्थान राज्य योजना बोर्ड का अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन होता है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
Aमुख्यमंत्री
Bविधान सभा अध्यक्ष
Cउच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
Dराज्यपाल

सही उत्तर: मुख्यमंत्री

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य योजना बोर्ड का अध्यक्ष राज्य का मुख्यमंत्री होता है। राज्य योजना बोर्ड राज्य सरकार के अधीन एक सलाहकार बोर्ड है और इसकी अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री करते हैं।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II

76

“पश्चिमी राजस्थान में गरीबी उन्मूलन” (एम पावर) को किसकी सहायता से क्रियान्वित किया जा रहा है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
Aएशियन डेवलपमेंट बैंक
Bआई. एफ. ए. डी. (इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट)
Cविश्व बैंक
Dआर. बी. आई

सही उत्तर: आई. एफ. ए. डी. (इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट)

व्याख्या (Explanation)

एम पावर योजना, जिसे International Fund for Agricultural Development (IFAD) के सहयोग से लागू किया गया है, का उद्देश्य पश्चिमी राजस्थान में ग्रामीण गरीबी कम करना और आजीविका बढ़ाना है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

77

‘डिग्गी’ निर्माण क्या है?

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
Aनहर कमान क्षेत्र में फसलों और कृषि गतिविधियों के लिए अधिशेष जल बहाल करने का अभियान
Bसिंचाई के लिए पाइपलाइन का निर्माण
Cकृषि की एक नई पद्धति
Dहथकरघा की एक तकनीक

सही उत्तर: नहर कमान क्षेत्र में फसलों और कृषि गतिविधियों के लिए अधिशेष जल बहाल करने का अभियान

व्याख्या (Explanation)

डिग्गी निर्माण का मकसद नहरों के ज़रिए आने वाले अतिरिक्त पानी को संरक्षित करके फसलों की सिंचाई करना है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II

78

राजस्थान राज्य में “मुख्यमंत्री युवा संबल योजना” के तहत बेरोजगार शिक्षित बालिकाओं को प्रतिमाह कितनी राशि देय है - निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
A₹ 3,000
B₹ 3,500
C₹ 4,000
D₹ 4,500

सही उत्तर: ₹ 4,500

व्याख्या (Explanation)

इस योजना के तहत, राजस्थान सरकार शिक्षित बेरोजगार बालिकाओं को ₹ 4,500 प्रति माह प्रदान करती है। प्रारम्भ होने की तिथि: यह योजना 1 जनवरी, 2022 से लागू होगी। पुरूष प्रार्थी - 4000 रूपये प्रतिमाह। ट्रांसजेंडर , महिला एवं विषेष योग्यजन (निःषक्तजन) प्रार्थी- 4500 रूपये प्रतिमाह।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I

79

राजस्थान की 12वीं पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को अधिकतम आवंटन दिया गया है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
Aकृषि एवं ग्रामीण विकास
Bसामाजिक और सामुदायिक सेवा
Cउद्योग
Dपॉवर

सही उत्तर: पॉवर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की 12वीं पंचवर्षीय योजना में बिजली (पॉवर) क्षेत्र को सर्वाधिक आवंटन दिया गया, ताकि राज्य में बिजली की आपूर्ति और उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II

80

राजस्थान में मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोजगार योजना को कब अधिसूचित किया गया है?

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
A11 अक्टूबर 2022
B15 नवंबर 2023
C19 दिसंबर 2023
D12 दिसंबर 2021

सही उत्तर: 11 अक्टूबर 2022

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए यह योजना 11 अक्टूबर 2022 को अधिसूचित की थी। योजना का नाम “मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोजगार योजना” होगा। योजना अधिसूचित होने की तिथि से 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगी।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams