प्राकृतिक गैस पर आधारित ‘शक्ति परियोजना’ स्थित है -
सही उत्तर: रामगढ़
व्याख्या (Explanation)
जैसलमेर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में प्राकृतिक गैस पर आधारित इस परियोजना की उत्पादन क्षमता 71 मेगावाट है। यह राज्य की प्रथम गैस आधारित विद्युत परियोजना है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के ऊर्जा संसाधन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 172 प्रश्नों में से यह पेज 15 है।
प्राकृतिक गैस पर आधारित ‘शक्ति परियोजना’ स्थित है -
सही उत्तर: रामगढ़
व्याख्या (Explanation)
जैसलमेर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में प्राकृतिक गैस पर आधारित इस परियोजना की उत्पादन क्षमता 71 मेगावाट है। यह राज्य की प्रथम गैस आधारित विद्युत परियोजना है।
निम्नलिखित में से कौनसी संस्था राजस्थान में गैर-पारम्परिक ऊर्जा के उत्पादन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है -
सही उत्तर: राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम सार्वजनिक निगम राज्य में गैर-परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के विकास एवं विद्युत उत्पादन परियोजनाएं स्थापित करने हेतु राजस्थान ऊर्जा विकास एजेंसी 21 जनवरी, 1985 में स्थापित की गई यह संस्था गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों का विकास करती है एवं राजस्थान स्टेट पावर परियोजना लि. का एकीकरण कर 9 अगस्त, 2002 को स्थापित किया गया। यह राज्य में पवन, सौर बायोगैस एवं बायोमास से विद्युत उत्पादन हेतु प्रयासरत है।
राजस्थान में मथानिया स्थान(जोधपुर) पर स्थित ऊर्जा परियोजना का आधार है -
सही उत्तर: सौर ऊर्जा
व्याख्या (Explanation)
राज्य के जोधपुर जिले के मथानियां संयंत्र में विद्युत उत्पादन के लिए अधिकांश मात्रा में नेप्था की होने से इसे मिश्रित ईंधन परियोजना नाम दिया गया है।
धौलपुर पाॅवर प्रोजेक्ट आधारित है -
सही उत्तर: गैस पर
व्याख्या (Explanation)
धौलपुर पाॅवर प्रोजेक्ट परियोजना चम्बल नदी के किनारे धौलपुर में स्थापित की गई है। यह राजस्थान की दूसरी गैस आधारित परियोजना है। रामगढ़ गैस थर्मल पावर स्टेशन, राजस्थान का पहला गैस थर्मल पावर प्लांट है। पहली इकाई दिनांक 15-11-1994 को चालू की गई थी।
राजस्थान में प्रथम सौर पार्क(सोलर पार्क) की स्थापना कहां की गई है -
सही उत्तर: बड़ला(जोधपुर)
व्याख्या (Explanation)
बड़ला सोलर पार्क चरण- I में कुल 75 मेगावाट क्षमता के 7 सौर ऊर्जा संयंत्र और चरण- II में कुल 680 मेगावाट क्षमता के 10 सौर ऊर्जा संयंत्र आरएसडीसीएल द्वारा ग्राम भदला, तहसील बाप, जिला जोधपुर में विकसित किए गए हैं।
राजस्थान सरकार द्वारा पहली बार सौर ऊर्जा नीति घोषित की गई -
सही उत्तर: वर्ष 2011
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान सरकार द्वारा पहली बार सौर ऊर्जा नीति 13 अप्रैल 2011 कोे घोषित की गई थी।
कुटीर ज्याति योजना का सम्बन्ध है -
सही उत्तर: ग्रामीण विद्युत कनैक्शन
व्याख्या (Explanation)
1988-89 में प्रारंभ इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़े परिवारों को एक प्रकाश बिंदू का घरेलू कनेक्शन प्रदान किया जाता है।
पावर पैक परियोजना संबंधित है -
सही उत्तर: दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण
गिरल परियोजना सम्बन्धित है -
सही उत्तर: ताप विद्युत
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा केएलएफ जर्मनी के आर्थिक सहयोग से थुम्बली गांव(बाड़मेर) गिरल में राज्य का पहला गैसीकरण तकनीक पर आधारित 1000 मेगावाट का विद्युत गृह स्थापित है। यह राज्य का पहला लिग्नाइट आधारित विद्युत गृह है । इस परियोजना की शुरूआत 2007 में वसुंधरा राजे सिंधिया के द्वारा उदघाटन करके की गई ।
1973 में रावतभाटा में राजस्थान अणु शक्ति परियोजना की स्थापना किस देश के सहयोग से हुई -
सही उत्तर: कनाडा
व्याख्या (Explanation)
रावतभाटा परमाणु विद्युत गृह की स्थापना 1965 में कनाडा के सहयोग से की गई, यह भारत का दूसरा परमाणु विद्युत गृह है,भारत का प्रथम परमाणु विद्युत गृह तारानगर महाराष्ट्र में है इसकी स्थापना 1962 में की गई थी।