राजस्थान का प्रथम पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया था -
सही उत्तर: अमरसागर - जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान की पहली पवन ऊर्जा परियोजना 10 अप्रैल 1999 को जैसलमेर जिले के अमरसागर में स्थापित की गई थी।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के ऊर्जा संसाधन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 172 प्रश्नों में से यह पेज 16 है।
राजस्थान का प्रथम पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया था -
सही उत्तर: अमरसागर - जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान की पहली पवन ऊर्जा परियोजना 10 अप्रैल 1999 को जैसलमेर जिले के अमरसागर में स्थापित की गई थी।
निम्नलिखित में से कौन सा विद्युत केंद्र(पावर स्टेशन) राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के स्वामित्व और संचालन के अधीन नहीं है -
सही उत्तर: आगुचा
स्रोत: Raj Police Constable(8416)
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का गठन कब किया गया -
सही उत्तर: 19 जुलाई 2000
स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 3
केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत ‘प्रशिक्षण’ पवन ऊर्जा फार्म परियोजना के अन्तर्गत राजस्थान के निम्न किन केन्द्रों पर स्थापित किये गए हैं -
सही उत्तर: जैसलमेर, फलौदी और देवगढ़
स्रोत: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)
राजस्थान में 20 सितम्बर, 2017 को नहर पर बना प्रथम सौर ऊर्जा प्लान्ट का प्रारम्भ कहां किया गया -
सही उत्तर: मैनावाली (हनुमानगढ़)
स्रोत: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)
“उदय” योजना का उद्देश्य है -
सही उत्तर: विधुत वितरण कम्पनियों को वित्तीय स्थिरता देना
स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
राजस्थान ऊर्जा विकास अधिकरण की स्थापना हुई थी -
सही उत्तर: 1985 में
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान ऊर्जा विकास एजेंसी की स्थापना वर्ष 1985 में की गई थी। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (RRECL) का गठन अगस्त 2002 में पूर्ववर्ती REDA (राजस्थान ऊर्जा विकास एजेंसी) और राजस्थान राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (RSPCL) को मिलाकर किया गया था।
स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
‘उदय योजना’ जिससे संबंधित है -
सही उत्तर: ऊर्जा क्षेत्र
व्याख्या (Explanation)
उदय (UDAY) योजना का लक्ष्य देश की विद्युत वितरण कंपनियों की वित्तीय स्थिति में सुधार एवं उनका पुनरुद्धार करना तथा उनकी समस्याओं का स्थाई समाधान सुनिश्चित करना है। विद्युत मंत्रालय द्वारा यह योजना उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना या उदय नाम से प्रारंभ की गई है।
स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
राजस्थान में गैर परम्परागत स्रोतों से ऊर्जा के उत्पादन हेतु भारत सरकार के नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय की नोडल एजेंसी कौन-सी है -
सही उत्तर: राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लि.
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (आरआरईसीएल) राजस्थान में गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन के लिए नवीन और अक्षय ऊर्जा मंत्रालय की राज्य नोडल एजेंसी हैयह राज्य में ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) की एक राज्य नामित एजेंसी भी है।
रामगढ़ गैस विद्युत केंद्र राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: जैसलमेर