निम्नलिखित में से कौन बीकानेर प्रजामण्डल आन्दोलन से सम्बन्धित थे - (i) मघाराम वैद्य (ii) भिक्षालाल बोहरा (iii) लक्ष्मण दास स्वामी
सही उत्तर: समस्त (i), (ii) व (iii)
व्याख्या (Explanation)
बाबू मुक्ताप्रसाद की अगुवाई में बीकानेर राज्य प्रजामण्डल की स्थापना हुई। 4 अक्टूबर 1936 को प्रजामंडल की औपचारिक बैठक हुई जिसमें वैद्य मघाराम प्रधान, लक्ष्मीदास स्वामी मंत्री और भिक्षालाल बोहरा कोषाध्यक्ष चुने गये। बाबू मुक्ताप्रसाद इस वचन के साथ कमेटी से बाहर रहे कि वे बाहर रह कर हर तरह का सहयोग ज्यादा अच्छे से कर पाएंगे।
स्रोत: Statistical Office Exam - 2023 (GK)