किस रियासत में गोकुल भाई भट्ट ने प्रजामण्डल आंदोलन का नेतृत्व किया -
सही उत्तर: सिरोही
स्रोत: A.A.R.O. (GK and Botany) 2022
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में प्रजामंडल आंदोलन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 168 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।
किस रियासत में गोकुल भाई भट्ट ने प्रजामण्डल आंदोलन का नेतृत्व किया -
सही उत्तर: सिरोही
स्रोत: A.A.R.O. (GK and Botany) 2022
“भरतपुर प्रजामण्डल” का पंजीकरण करने के बाद उसका नाम बदलकर रखा गया -
सही उत्तर: भरतपुर प्रजा परिषद्
व्याख्या (Explanation)
भरतपुर प्रजामंडल की स्थापना मार्च 1938 में रेवाड़ी (हरियाणा) में की गई थी। इसकी स्थापना किशनलाल जोशी ने की थी। सरकार ने इसे अवैध घोषित कर दिया। 1939 में इसका नाम बदलकर भरतपुर प्रजा परिषद कर दिया गया।
स्रोत: A.R.O. (GK and Horticulture) 2022
निम्नलिखित सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए - सूची-I (प्रजामंडल ) सूची-II (नेता) A जैसलमेर i मीठा लाल व्यास B बांसवाड़ा ii रमेश चन्द्र ओझा C अलवर iii भूपेन्द्र त्रिवेदी D शाहपुरा iv कुंज बिहारी लाल मोदी कूट - A B C D
सही उत्तर: i iii iv ii
व्याख्या (Explanation)
जैसलमेर प्रजामण्डल : 15 दिसम्बर, 1945 को मीठालाल व्यास ने जोधपुर में जैसलमेर प्रजामण्डल की स्थापना की। बांसवाड़ा प्रजामण्डल (1943) : भूपेन्द्रनाथ त्रिवेदी, धूलजी भाई भावसर, मणिशंकर नागर आदि द्वारा स्थापित। अलवर प्रजामण्डल : 1938 में पं. हरिनारायण शर्मा एवं कुंज बिहारी मोदी द्वारा स्थापित। 1939 में इसके रजिस्ट्रेशन के बाद सरदार नत्थामल इसके अध्यक्ष बने। शाहपुरा : 18 अप्रैल, 1938 को श्री रमेशचन्द्र औझा, लादूराम व्यास व अभयसिंह डांगी द्वारा श्री माणिक्य लाल वर्मा के सहयोग से गठित।
स्रोत: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
निम्नलिखित में से कौन सा युग्म ( राजनीतिक कार्यकर्त्ता – संबंधित रियासती राज्य) सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: भूपेन्द्रनाथ त्रिवेदी – कोटा
व्याख्या (Explanation)
1943 में भुपेन्द्रनाथ द्विवेदी, धुलजी भाई, भावशाह व मणिशंकर द्वारा बांसवाड़ा प्रजामण्डल की स्थापना की गई जिसके अध्यक्ष विनोदचन्द्र कोठारी को बनाया गया।
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
भरतपुर राज्य के स्वतंत्रता आंदोलन में निम्न में से कौन एक नेता थे -
सही उत्तर: किशन लाल जोशी
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
जमनालाल बजाज ने स्थापना की थी -
सही उत्तर: जयपुर प्रजामंडल
व्याख्या (Explanation)
1931 में जयपुर प्रजा मंडल की स्थापना अर्जुनलाल सेठी और कपूरचंद पाटनी ने की थी। जमनालाल बजाज और हीरालाल शास्त्री द्वारा 1938 में इसकी पुनर्स्थापना की गई थी।
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
भरतपुर राज्य प्रजा संघ की स्थापना हुई -
सही उत्तर: 1928 में
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
निम्नलिखित में से कौनसा ( राजनीतिक कार्यकर्ता - संबंधित देशी राज्य) सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: हरिमोहन माथुर - करौली
व्याख्या (Explanation)
करौली प्रजामंडल की स्थापना त्रिलोकचंद माथुर ने 1938 में की थी। यह सामाजिक सुधार के उद्देश्य से 1931 में राजस्थान में शुरू हुए प्रजामंडल आंदोलन का एक हिस्सा था। बूंदी राज्य लोक परिषद की स्थापना 19 जुलाई 1944 को हरिमोहन माथुर और बृजसुंदर शर्मा ने की थी।
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
भरतपुर प्रजामण्डल कहाँ स्थापित किया गया था -
सही उत्तर: रेवाड़ी
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
गोपीलाल यादव, ठाकुर देशराज एवं रेवतीशरण उपाध्याय राजस्थान के किस प्रजामण्डल आन्दोलन से सम्बद्ध रहे -
सही उत्तर: भरतपुर
व्याख्या (Explanation)
मार्च 1938 रेवाड़ी में भरतपुर प्रजामंडल की स्थापना किशनलाल जोशी ने की। गोपीलाल यादव (अध्यक्ष), ठाकुर देशराज- पं. रेवतीशरण शर्मा (उपाध्यक्ष), किशनलाल जोशी (महामंत्री), युगल किशोर चतुर्वेदी (सहमंत्री), मास्टर, आदित्येन्द्र कोषाध्यक्ष बने।
स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)