⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राज्यपाल PYQ in Hindi - पेज 14

इस पेज पर Rajasthan GK के राज्यपाल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 162 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।

131

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - अ. मंत्री, मुख्यमंत्री के प्रसाद-पर्यन्त पद धारित करेंगे। ब. राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसाद-पर्यन्त पद धारित करेंगे। स. मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से, विधान सभा के प्रति उत्तरदायी होती है। द. मुख्य मंत्री की पदावधि विधान सभा के कार्यकाल की समवर्ती होती है। सही कथनों वाले कूट की पहचान कीजिए -

📋 पूछा गया: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
Aअ और ब
Bब और स
Cस और द
Dब और द

सही उत्तर: ब और स

📋

स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)

132

राजस्थान के निम्नांकित राज्यपालों में से कौन लोकसभा-अध्यक्ष भी रहे हैं -

📋 पूछा गया: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
Aबलिराम भगत
Bकल्याण सिंह
Cअंशुमान सिंह
Dप्रतिभा पाटिल

सही उत्तर: बलिराम भगत

📋

स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)

133

राज्यपाल राज्य में किसका प्रतिनिधि होता है -

Aप्रधानमंत्री का
Bगृहमंत्री का
Cराष्ट्रपति का
Dउपराष्ट्रपति का

सही उत्तर: राष्ट्रपति का

व्याख्या (Explanation)

संविधान के अनुच्छेद 156 के अनुसार राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत पद धारण करता है। राज्यपाल को शपथ उस राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा दिलायी जाती है। राजस्थान के प्रथम राज्यपाल गुरूमुख निहाल सिंह। प्रथम महिला राज्यपाल श्रीमती प्रतिभा पाटिल थी। इनका कार्यकाल नवम्बर 2004 से जून 2007 तक रहा। भारत की प्रथम राज्यपाल सरोजनी नयडू थी। वे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनी।

134

राजस्थान में पूर्व-सैन्यकर्मियों के हितलाभों के लिए समेकित निधि की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कौन है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(8416)
Aराजस्थान के राज्यपाल
Bराजस्थान के मुख्यमंत्री
Cराजस्थान के गृह मंत्री
Dराजस्थान के गृह सचिव

सही उत्तर: राजस्थान के राज्यपाल

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में पूर्व-सैन्यकर्मियों के हितलाभ के लिए समेकित निधि की प्रबंधन समिति का अध्यक्ष राज्यपाल होता है, क्योंकि राज्यपाल को संवैधानिक रूप से इस तरह की कल्याणकारी समितियों का संरक्षक माना जाता है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable(8416)

135

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्यपाल राजस्थान के महाधिवक्ता की नियुक्ति करता है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(7981)
Aअनुच्छेद 165
Bअनुच्छेद 170
Cअनुच्छेद 160
Dअनुच्छेद 158

सही उत्तर: अनुच्छेद 165

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 165 के अनुसार महाधिवक्ता राज्य सरकार के मुख्य कानूनी सलाहकार के रूप में कार्य करता है। महाधिवक्ता भारत के अटॉर्नी जनरल के समान कर्तव्यों का पालन करता है, लेकिन राज्य स्तर पर। महाधिवक्ता की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है और वह राज्यपाल की इच्छा पर ही पद धारण करता है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable(7981)

136

भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद उपबंध करता है, ‘प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होगा।’-

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2
Aअनुच्छेद 164
Bअनुच्छेद 155
Cअनुच्छेद 154
Dअनुच्छेद 153

सही उत्तर: अनुच्छेद 153

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2

137

निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति राज्यपाल द्वारा नहीं की जाती है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 1
Aराज्य मंत्रीपरिषद्
Bराज्य माहधिवक्ता
Cराज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य
Dराज्य पुलिस महानिदेशक

सही उत्तर: राज्य पुलिस महानिदेशक

व्याख्या (Explanation)

राज्य पुलिस महानिदेशक राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है। मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाएगी और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री की सलाह पर की जाएगी तथा मंत्री राज्यपाल की इच्छा पर्यन्त पद धारण करेंगे। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 165 के अनुसार महाधिवक्ता राज्य सरकार के मुख्य कानूनी सलाहकार के रूप में कार्य करता है। महाधिवक्ता भारत के अटॉर्नी जनरल के समान कर्तव्यों का पालन करता है, लेकिन राज्य स्तर पर। महाधिवक्ता की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है और वह राज्यपाल की इच्छा पर ही पद धारण करता है। राज्य लोक सेवा आयोग (एसपीएससी) के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं। यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत की जाती है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 1

138

राज्यपाल की नियुक्ति कोन करता है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3
Aमुख्यमंत्री
Bप्रधानमंत्री
Cराष्ट्रपति
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: राष्ट्रपति

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3

139

निम्न विवरणों पर विचार करें - 1. अनुच्छेद 157 राज्यपाल के पद के लिये दो योग्यता निर्धारित करता है। 2. राज्यपाल राज्य व्यवस्थापिका का सदस्य होना चाहिये। 3. नियुक्ति से पूर्व राज्यपाल को 40 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेनी चाहिये। ऊपर दिये गये कौन से/सा विवरण सही है -

Aसिर्फ 1
Bसिर्फ 2 और 3
Cसिर्फ 1 और 3
D1, 2 और 3

सही उत्तर: सिर्फ 1

140

संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यपाल को विधान सभा में ऐग्लो-इण्डियन समुदाय के सदस्य को नियुक्त करने का अधिकार है -

Aअनुच्छेद 223
Bअनुच्छेद 323
Cअनुच्छेद 333
Dअनुच्छेद 303

सही उत्तर: अनुच्छेद 333

व्याख्या (Explanation)

संविधान के अनुच्छेद 333 के तहत, राज्य विधानसभाओं में मनोनीत किए जाने वाले एंग्लो-इंडियन की संख्या राज्यपाल के विवेक पर छोड़ दी गई है। अब उस अनुच्छेद में संशोधन करने का प्रस्ताव है ताकि यह प्रावधान किया जा सके कि राज्यपाल द्वारा किसी भी राज्य विधानसभा में एक से अधिक एंग्लो-इंडियन को मनोनीत नहीं किया जाना चाहिए।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams