राज्य विधानसभा में धन विधेयक केवल किसकी अनुशंसा से प्रस्तुत किया जा सकता है -
सही उत्तर: राज्यपाल
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राज्यपाल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 162 प्रश्नों में से यह पेज 16 है।
राज्य विधानसभा में धन विधेयक केवल किसकी अनुशंसा से प्रस्तुत किया जा सकता है -
सही उत्तर: राज्यपाल
राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है -
सही उत्तर: राष्ट्रपति
व्याख्या (Explanation)
राज्यपाल की नियुक्ति: राज्य के राज्यपाल को राष्ट्रपति अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा नियुक्त करेगा। (1) राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त पद धारण करेगा। (2) राज्यपाल, राष्ट्रपति को सम्बोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकेगा।
भारत में राज्यों में संवैधानिक आपातकाल लगाने के लिए कौनसा अनुच्छेद है -
सही उत्तर: अनुच्छेद 356
राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगाया गया -
सही उत्तर: 4
राजस्थान में आखिरी बार जब राष्ट्रपति शासन लगाया गया, तब राज्यपाल कौन थे -
सही उत्तर: एम. चेन्ना रेड्डी
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में अंतिम राष्ट्रपति शासन का कार्यकाल 15 दिसंबर, 1992 - 03 दिसंबर, 1993 है। राजस्थान में चार बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है। राजस्थान में चौथा राष्ट्रपति शासन लागू करने का कारण विधानसभा में बहुमत के समर्थन का उपयोग लेने वाले भैरों सिंह शेखावत के बावजूद सरकार को बर्खास्त कर दिया गया। राजस्थान में चौथा राष्ट्रपति शासन लगाने के समय मैरी चेन्ना रेड्डी राजस्थान के राज्यपाल थे।
नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन ‘अ’ और दूसरे को कारण ‘ब’ का नाम दिया गया है - अभिकथन अ: सरकारिया कमीशन की सिफारिश के अनुसार अनुच्छेद 356 का प्रयोग कम से कम होना चाहिए। कारण ब: जिन राजनीतिक दलों ने केंद्र में सरकार बनायी उन्होंने अनुच्छेद 356 का दुरूपयोग किया। कूट -
सही उत्तर: अ और ब दोनों सत्य हैं और ब, अ की सही व्याख्या है।
व्याख्या (Explanation)
सरकारिया कमीशन (1983-88) ने अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन) के दुरुपयोग को रोकने के लिए इसके सीमित और असाधारण परिस्थितियों में उपयोग की सिफारिश की थी। इतिहास में कई बार केंद्र सरकारों ने अनुच्छेद 356 का राजनीतिक दुरुपयोग किया, जैसे विपक्षी दलों की राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति को राष्ट्र के किसी भी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने और राज्य सरकार को निलंबित करने का अधिकार है।
भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद उपबंध करता है, ‘प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा’ -
सही उत्तर: अनुच्छेद 153
राजस्थान में राज्य प्रशासन के विधितः प्रमुख हैं -
सही उत्तर: राज्य के राज्यपाल
व्याख्या (Explanation)
राज्यपाल राज्य का विधित: प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है।
स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
1 नवम्बर, 1956 से पहले राजस्थान राज्य के प्रमुख जाने जाते थे -
सही उत्तर: राज प्रमुख
स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
राजस्थान के राज्यपाल के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिये - अ. वह राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलधिपति हैं। ब. वह राज्य के किसी भी लाभ के पद को धारण कर सकते हैं। स. वह इंडियन रेड क्राॅस सोसायटी, राजस्थान राज्य शाखा के अध्यक्ष हैं। द .उन्हें संविधान के अन्तर्गत कोई स्व-विवेकीय शक्ति प्राप्त नहीं है। उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं -
सही उत्तर: केवल स
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के राज्यपाल राज्य विश्वविद्यालयों के पदेन कुलपति होते हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भारत के राष्ट्रपति होते हैं। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, राजस्थान राज्य शाखा की 33 जिला शाखाएं हैं। जिला स्तरीय रेड क्रॉस समितियां गठित की गई हैं। राजस्थान के माननीय राज्यपाल राजस्थान राज्य शाखा के अध्यक्ष हैं। उन्हें संविधान के अन्तर्गत कोई स्व-विवेकीय शक्ति प्राप्त है।<