निम्न में से कौन सा कथन मुख्यमंत्री के बारे में असत्य है -
सही उत्तर: अनुच्छेद 154 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा
व्याख्या (Explanation)
अनुच्छेद 164 में मुख्यमंत्री की नियुक्ति का उल्लेख है, न कि अनुच्छेद 154 में। भारतीय संविधान के अनुच्छेद164 के अनुसार, मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाएगी। अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री की सलाह पर की जाएगी और मंत्री राज्यपाल के प्रसादपर्यंत अपने पद पर बने रहेंगे।