⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मुख्यमंत्री PYQ in Hindi - पेज 8

इस पेज पर Rajasthan GK के मुख्यमंत्री से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 101 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।

71

मुख्यमंत्री से संबंधी निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है -

Aवह साधारणतः राज्यपाल द्वारा चयनित होता है।
Bवह राज्यपाल द्वारा औपचारिक नियुक्ति पाता है।
Cवह विधान सभा में बहुमत दल के सदस्यों द्वारा चुना जाता है।
Dउसका पद पर बना रहना बहुत से कारकों पर निर्भर करता है।

सही उत्तर: वह साधारणतः राज्यपाल द्वारा चयनित होता है।

72

संविधान के किस अनुच्छेद में यह प्रावधान है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जायेगी -

Aअनुच्छेद 166
Bअनुच्छेद 165
Cअनुच्छेद 164
Dअनुच्छेद 163

सही उत्तर: अनुच्छेद 164

व्याख्या (Explanation)

संविधान का अनुच्छेद 164 : मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाएगी। अन्य मंत्रियों को मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाएगा। राज्यपाल के प्रसादपर्यन्त मंत्री अपने पद धारण करेंगे।

73

राष्ट्रपति के निर्वाचन में राज्य का मुख्यमंत्री मतदान करने के लिए पात्र नहीं होता यदि -

Aवह स्वयं प्रत्याशी होता है
Bउसे राज्य विधान मंडल के निचले सदन में अपना बहुमत सिद्ध करना शेष हो
Cवह राज्य विधान मंडल में उच्च सदन का सदस्य हो
Dयदि वह कार्यवाहक रूप में नियुक्त मुख्यमंत्री हो

सही उत्तर: वह राज्य विधान मंडल में उच्च सदन का सदस्य हो

व्याख्या (Explanation)

राष्ट्रपति के चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री तभी मतदान कर सकते हैं जब वे राज्य विधानसभा (निचला सदन) के सदस्य हों। अगर मुख्यमंत्री राज्य विधान मंडल के उच्च सदन (विधान परिषद) के सदस्य हैं, तो वे राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान करने के पात्र नहीं होते हैं, क्योंकि राष्ट्रपति के निर्वाचन में केवल लोकसभा, राज्य विधानसभा और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभा के निर्वाचित सदस्य ही मतदान करते हैं।

74

राज्य कार्यपालिका की वास्तविक शक्तियां किसके पास होती हैं -

Aमुख्यमंत्री
Bराज्यपाल
Cमुख्य सचिव
Dगृहमंत्री

सही उत्तर: मुख्यमंत्री

75

राजस्थान के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री थे -

Aहीरालाल शास्त्री
Bटीकाराम पालीवाल
Cमुरूमुख निहालसिंह
Dमोहनलाल सुखाड़िया

सही उत्तर: टीकाराम पालीवाल

व्याख्या (Explanation)

हीरालाल शास्त्री राजस्थान के प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री थे।

76

राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे -

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (19 March 2023)
Aजयनारायण व्यास
Bमोहनलाल सुखाड़िया
Cहीरालाल शास्त्री
Dहरदेव जोशी

सही उत्तर: हीरालाल शास्त्री

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (19 March 2023)

77

मुख्यमंत्री अपना त्याग-पत्र देता है-

Aविधानसभा के अध्यक्ष को
Bराज्यपाल को
Cराष्ट्रपति को
Dअपनी पार्टी के अध्यक्ष को

सही उत्तर: राज्यपाल को

78

राजस्थान के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री थे-

Aश्री टीकाराम पालीवाल
Bश्री मोहनलाल सुखाडि़या
Cश्री जयनारायण व्यास
Dश्री हीरालाल शात्री

सही उत्तर: श्री टीकाराम पालीवाल

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री थे। पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल थे। जयनारायण व्यास एकमात्र मनोनीत एवं निर्वाचित मुख्यमंत्री थे। प्रथम विधानसभा चुनाव के बाद टीकाराम पालीवाल सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए और 3 मार्च 1952 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। जयनारायण व्यास इस चुनाव में हार गए थे।

79

राजस्थान की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ-

Aश्रीमती सुमित्रासिंह
Bश्रीमती प्रतिभा पाटिल
Cश्रीमती वसुन्धरा राजे
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: श्रीमती वसुन्धरा राजे

व्याख्या (Explanation)

भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया राज्य की मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने वाली एकमात्र महिला हैं।

80

मुख्यमंत्री की नियुक्ति भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत होती है -

📋 पूछा गया: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -B)
Aअनुच्छेद 164
Bअनुच्छेद 154
Cअनुच्छेद 153
Dअनुच्छेद 163

सही उत्तर: अनुच्छेद 164

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 164 के अनुसार मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राज्यपाल मुख्यमंत्री के परामर्श से करेगा।

📋

स्रोत: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -B)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams