राजस्थान के निम्नांकित मुख्यमंत्रियों में से कौन, मुख्यमंत्री नियुक्त होते समय राजस्थान विधानसभा का सदस्य नहीं था / थी -
सही उत्तर: जगन्नाथ पहाड़िया (1980)
व्याख्या (Explanation)
जगन्नाथ पहाड़िया ने 6 जून 1980 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और वह राजस्थान के पहले और अब तक के इकलौते दलित मुख्यमंत्री बन गए। मुख्यमंत्री बनने से पहले पहाड़िया लोकसभा और राज्यसभा सांसद रहे थे। वह केंद्र में मंत्री भी रहे थे। राजीव गांधी के कार्यकाल में वह बिहार के राज्यपाल बने। 2009 से 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल रहे। 20 मई, 2021 को कोरोना से उनकी मौत हो गई थी।
स्रोत: Evaluation Officer 2020