निम्न में से कौन सा कथन राजस्थान के मुख्यमंत्री के सम्बन्ध में सही नहीं है -
सही उत्तर: बरकतुल्ला खां सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहे।
व्याख्या (Explanation)
हीरा लाल देवपुरा सबसे कम समय की अवधि (मात्र 16 दिन) के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। हरि देव जोशी (कार्यकाल : 11 अगस्त 1973-29 अप्रैल 1977) एक स्वतंत्रता सेनानी और एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने मेघालय, पश्चिम बंगाल और असम के राज्यपाल के रूप में कार्य किया है । मोहनलाल सुखाड़िया, हरिदेव जोशी और अशोक गहलोत तीन या अधिक बार राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। मोहनलाल सुखाड़िया ने 1954, 1957, 1962 और 1967 में राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023