⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज PYQ in Hindi - पेज 12

इस पेज पर Rajasthan GK के स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 212 प्रश्नों में से यह पेज 12 है।

111

राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2019 द्वारा, राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की किस धारा के प्रावधानों में संशोधन किया गया -

📋 पूछा गया: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
Aधारा 29
Bधारा 19
Cधारा 30
Dधारा 25

सही उत्तर: धारा 19

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2019 द्वारा, राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 19 में संशोधन किया गया है।

📋

स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)

112

राजस्थान के निम्नांकित में से किस / किन जिला/ जिलों के सभी स्तरों पर पंचायती राज संस्थाओं के अध्यक्षों के सभी स्थान अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं - (A) बाँसवाड़ा (B) डूंगरपुर (C) प्रतापगढ़ (D) सिरोही सही विकल्प का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Evaluation Officer 2020
Aकेवल (A), (B) और (C)
Bकेवल (A), (B) और (D)
Cकेवल (B), (C) और (D)
D(A), (B), (C) और (D)

सही उत्तर: केवल (A), (B) और (C)

📋

स्रोत: Evaluation Officer 2020

113

राजस्थान में नगरपालिका की वित्त समिति में अधिकतम सदस्य हो सकते हैं -

📋 पूछा गया: Evaluation Officer 2020
A6
B8
C10
D12

सही उत्तर: 10

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम के अनुसार, नगरपालिका की वित्त समिति में अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। यह समिति वित्तीय मामलों की देखरेख करती है और इसका गठन निर्धारित नियमों के तहत होता है।

📋

स्रोत: Evaluation Officer 2020

114

नगरपालिका के सदस्य के रूप में किसी व्यक्ति के निर्वाचन को किसके समक्ष निर्वाचन याचिका प्रस्तुत कर प्रश्नगत किया जा सकता है -

📋 पूछा गया: Evaluation Officer 2020
Aजिला न्यायाधीश
Bजिला निर्वाचन अधिकारी
Cमुख्य निर्वाचन अधिकारी
Dनिर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग अधिकारी)

सही उत्तर: जिला न्यायाधीश

📋

स्रोत: Evaluation Officer 2020

115

राजस्थान में पंचायत समिति के प्रधान के विरुद्ध अविश्वास के प्रस्ताव पर विचार करने के लिये किसी बैठक के गठन के लिये गणपूर्ति उसमें मतदान के हकदार व्यक्तियों की कुल संख्या की _____ होगी।

📋 पूछा गया: Evaluation Officer 2020
Aएक चौथाई (1/4)
Bदसवाँ भाग (1/10)
Cएक तिहाई (1/3)
Dदो तिहाई (2/3)

सही उत्तर: एक तिहाई (1/3)

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान पंचायती राज अधिनियम के अनुसार, पंचायत समिति के प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए बैठक में मतदान के हकदार सदस्यों की कुल संख्या का एक तिहाई (1/3) हिस्सा उपस्थित होना चाहिए।

📋

स्रोत: Evaluation Officer 2020

116

राजस्थान में पंचायत समिति का सदस्य किसे संबोधित कर अपना त्यागपत्र देता/देती है -

📋 पूछा गया: Evaluation Officer 2020
Aप्रधान, पंचायत समिति
Bप्रमुख, जिला परिषद
Cजिला कलक्टर
Dखंड विकास अधिकारी

सही उत्तर: प्रधान, पंचायत समिति

📋

स्रोत: Evaluation Officer 2020

117

निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए: I. नगरपालिका निर्वाचन में कोई प्रत्याशी एक से अधिक वाॅर्ड से चुनाव नहीं लड़ सकता है। II. नगरपालिका निर्वाचन में कोई प्रत्याशी एक वाॅर्ड से अधिकतम 4 नामनिर्देशन पत्र दाखिल कर सकता है।

📋 पूछा गया: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020
Aकेवल I सही है।
Bकेवल II सही है।
CI व II दोनों सही हैं।
Dन तो I, न ही II सही है।

सही उत्तर: I व II दोनों सही हैं।

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान नगरपालिका निर्वाचन नियमों के अनुसार, कोई प्रत्याशी एक से अधिक वार्ड से चुनाव नहीं लड़ सकता। प्रत्याशी एक वार्ड से अधिकतम 4 नामनिर्देशन पत्र दाखिल कर सकता है, जो नामांकन प्रक्रिया को लचीला बनाता है।

📋

स्रोत: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020

118

राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 राज्य में कब अस्तित्व में आया -

📋 पूछा गया: RSMSSB PTI Grade-III P1
A23 अप्रैल, 1994
B23 अप्रैल, 1995
C24 अप्रैल, 1994
D24 अप्रैल, 1995

सही उत्तर: 23 अप्रैल, 1994

📋

स्रोत: RSMSSB PTI Grade-III P1

119

राजस्थान में जिला आयोजन समिति का अध्यक्ष कौन होता है -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Elec. Mech. Diploma (GK)
Aजिला कलेक्टर
Bजिला प्रमुख
Cवित्त मंत्री
Dमुख्य कार्यकारी अधिकारी

सही उत्तर: जिला प्रमुख

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में जिला आयोजन समिति का अध्यक्ष जिला प्रमुख होता है। जिला प्रमुख की अध्यक्षता में सभी जिलों में जिला योजना समितियों का गठन किया गया है।

📋

स्रोत: JEN 2022: Elec. Mech. Diploma (GK)

120

राजस्थान में नगर परिषदों की कुल संख्या (1 जनवरी, 2022 को यथाविद्यमान) है -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Elec. Mech. Degree (GK)
A30
B34
C35
D36

सही उत्तर: 34

📋

स्रोत: JEN 2022: Elec. Mech. Degree (GK)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams