⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज PYQ in Hindi - पेज 13

इस पेज पर Rajasthan GK के स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 212 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।

121

74वाँ संविधान संशोधन अधिनियम कब अस्तित्व में आया -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Civil Degree (GK)
A1 जून, 1993 को
B20 अप्रैल, 1992 को
C2 अक्टूबर, 1993 को
D30 जनवरी, 1993 को

सही उत्तर: 1 जून, 1993 को

📋

स्रोत: JEN 2022: Civil Degree (GK)

122

अनुच्छेद 243 फ में क्या वर्णित है -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Civil Degree (GK)
Aनगरपालिका का गठन
Bनगरपालिका की शक्तियाँ एवं उत्तरदायित्व
Cनगरपालिका में सीटों का आरक्षण
Dनगरपालिका सदस्यता के लिए निरर्हताएँ।

सही उत्तर: नगरपालिका सदस्यता के लिए निरर्हताएँ।

📋

स्रोत: JEN 2022: Civil Degree (GK)

123

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं (P.R. Is) का पहला चुनाव वर्ष में कराया गया था।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
A1952
B1956
C1960
D1965

सही उत्तर: 1960

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)

124

राज्य निर्वाचन आयोग (एस.ई.सी.), राजस्थान पंचायती राज संस्थानों (पी.आर.आई) के चुनाव आयोजित करता है। इन चुनावों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही सुमेलित है -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
Aपहला चुनाव : 1965
Bदूसरा चुनाव : 1970
Cतीसरा चुनाव : 1978
Dचौथा चुनाव : 1988

सही उत्तर: तीसरा चुनाव : 1978

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)

125

अनुच्छेद 40 के अनुसार, राज्य ग्राम पंचायतों का संगठन करने के लिए कदम उठाएगा और उनको ऐसी शक्तियाँ और प्राधिकार प्रदान करेगा जो उन्हें ________ योग्य बनाने के लिए आवश्यक हो।

📋 पूछा गया: Police SI 15 September 2021 (Gk)
Aसामाजिक न्याय की इकाइयों के रूप में कार्य करने
Bविकेन्द्रित शासन की इकाइयों के रूप म कार्य करने
Cस्वायत्त शासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने
Dविकास की इकाइयों के रूप में कार्य करने

सही उत्तर: स्वायत्त शासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने

📋

स्रोत: Police SI 15 September 2021 (Gk)

126

राजस्थान पंचायती राज व्यवस्था में शासन प्रणाली की व्यवस्था क्या है -

📋 पूछा गया: Police SI 15 September 2021 (Gk)
Aग्राम, खंड, जिला और राज्य स्तर पर स्थानीय स्वशासन की चतुःस्तरीय संरचना
Bग्राम, खंड और जिला स्तर पर स्थानीय स्वशासन की त्रिस्तरीय संरचना
Cग्राम और खंड स्तर पर स्थानीय स्वशासन की द्विस्तरीय संरचना
Dग्राम स्तर पर स्थानीय स्वशासन की एकस्तरीय संरचना

सही उत्तर: ग्राम, खंड और जिला स्तर पर स्थानीय स्वशासन की त्रिस्तरीय संरचना

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था त्रिस्तरीय है, जिसमें शामिल हैं: ग्राम स्तर: ग्राम पंचायत खंड स्तर: पंचायत समिति जिला स्तर: जिला परिषद इस प्रणाली को बाद में पंचायती राज के रूप में जाना जाने लगा था। इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्टूबर, 1959 को राजस्थान के नागौर में किया था।

📋

स्रोत: Police SI 15 September 2021 (Gk)

127

राजस्थान पंचायती राज (उपबन्धों का अनुसूचित क्षेत्रों में उनके लागू होने के सम्बन्ध में उपान्तरण) नियम, 2011 के अन्तर्गत निम्नांकित में से कौन सी परिस्थिति में ग्राम सभा की विशेष बैठक बुलायी जा सकती है -

📋 पूछा गया: Police SI 14 September 2021 (Gk)
Aग्राम सभा के कुल सदस्यों में से कम से कम 5 प्रतिशत या 25 सदस्यों, इसमें से जो भी अधिक हो, द्वारा सचिव को दी गयी लिखित सूचना के आधार पर।
Bग्राम सभा के कुल सदस्यों में से कम से कम 10 प्रतिशत या 25 सदस्यों, इसमें से जो भी अधिक हो, द्वारा सचिव को दी गयी लिखित सूचना के आधार पर।
Cग्राम सभा के कुल सदस्यों में से कम से कम 5 प्रतिशत या 50 सदस्यों, इसमें से जो भी अधिक हो; द्वारा सचिव को दी गयी लिखित सूचना के आधार पर।
Dग्राम सभा के कुल सदस्यों में से कम से कम 10 प्रतिशत या 50 सदस्यों, इसमें से जो भी अधिक हो, द्वारा सचिव को दी गयी लिखित सूचना के आधार पर

सही उत्तर: ग्राम सभा के कुल सदस्यों में से कम से कम 5 प्रतिशत या 25 सदस्यों, इसमें से जो भी अधिक हो, द्वारा सचिव को दी गयी लिखित सूचना के आधार पर।

📋

स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Gk)

128

पंचायत की अवधि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. प्रत्येक पंचायत का कार्यकाल इसकी पहली बैठक की तिथि से पांच वर्ष के लिए होगा। 2. पंचायत को 73वें संवैधानिक संशोधन के तहत परिभाषित प्रक्रिया के अनुसार विघटित किया जाता है। 3. समयपूर्व विघटन के बाद पुनर्गठित पंचायत केवल शेष अवधि के लिए जारी रहेगी। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही नहीं है -

Aकेवल 2
Bकेवल 1 और 3
Cकेवल 2 और 3
D1, 2 और 3

सही उत्तर: केवल 2

129

राजस्थान पंचायत राज अधिनियम, 1994 के अध्याय 2 क में जिसके गठन का प्रावधान है, वह है -

📋 पूछा गया: REET 2021 2nd Level (sst)
Aग्राम पंचायत
Bपंचायत समिति
Cजिला परिषद्
Dग्राम सभा

सही उत्तर: ग्राम सभा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान पंचायत राज अधिनियम, 1994 का अध्याय 2A ग्राम सभा के गठन का प्रावधान करता है।

📋

स्रोत: REET 2021 2nd Level (sst)

130

बलवंत राय मेहता समिति का संबंध है –

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
Aराज्य प्रशासन
Bराजस्व सुधार
Cकेन्द्र राज्य संबंध
Dस्थानीय स्वशासन

सही उत्तर: स्थानीय स्वशासन

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams