पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाने का दायित्व है -
सही उत्तर: राज्य निर्वाचन आयोग का
स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 212 प्रश्नों में से यह पेज 19 है।
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाने का दायित्व है -
सही उत्तर: राज्य निर्वाचन आयोग का
स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1
राजस्थान में पंचायती राज अधिनियम कब लागू किया गया था -
सही उत्तर: 23 अप्रैल 1994 ईस्वी
स्रोत: COMPILER Exam 2016
अनुसूचित क्षेत्रों के अलावा, राजस्थान में जिला परिषद-सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए कौन सी शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य कर दी गई है -
सही उत्तर: इनमें से कोई नहीं
व्याख्या (Explanation)
गहलोत सरकार ने पिछली वसुंधरा राजे सरकार का निर्णय बदलते हुए पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनाव में शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता समाप्त करने का भी निर्णय लिया है। वसुंधरा सरकार ने सरपंच के लिए कक्षा आठ और जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए कक्षा 10 पास होने की योग्यता होना अनिवार्य किया था।
स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
पंचायतों से संबंधित संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में सम्मिलित हैं -
सही उत्तर: 29 विषय
व्याख्या (Explanation)
भारतीय संविधान की 11वीं अनुसूची 1992 में 73वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ी गई थी। इस अनुसूची में 29 विषय शामिल हैं। इस अनुसूची में पंचायत की शक्तियां, ग्रामीण विकास, गरीबी उन्मूलन, बाजार, सड़कें और पेयजल आदि जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
निम्न में से किन पदाधिकारी/पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त, राजस्थान द्वारा जांच नहीं की जा सकती है -
सही उत्तर: सरपंच एवं पंच
स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
ग्राम सभा के सदस्य होते हैं -
सही उत्तर: मतदाता सूची में दर्ज ग्राम के सभी निवासी
व्याख्या (Explanation)
ग्राम सभा में ग्राम की मतदाता सूची में दर्ज सभी व्यक्ति शामिल होते हैं। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का आधार है, और इसमें सभी पात्र मतदाता भाग ले सकते हैं।
संविधान 73वें संशोधन एक्ट 1992 विचार करता है देश में त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था पर , ने निम्न में से क्या प्रावधान किए - अ. जिला आयोजना समिति का गठन करना। ब. राज्य चुनाव आयोग गठन करना। स. पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए वित्त आयोग नियुक्त करना। नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर चुनिए - कूट -
सही उत्तर: अ, ब एवं स
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाने का दायित्व किसका है -
सही उत्तर: राज्य निर्वाचन आयोग का
व्याख्या (Explanation)
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाने की जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग की होती है।
जिला परिषद् का अध्यक्ष कौन होता है -
सही उत्तर: जिला प्रमुख
व्याख्या (Explanation)
जिला परिषद का अध्यक्ष जिला प्रमुख होता है, जो निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुना जाता है।
पंचायती राज अधिनियम के अनुसार पंच, उपसरपंच व सरपंच अपना त्यागपत्र किसको सौंपते हैं -
सही उत्तर: विकास अधिकारी