⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज PYQ in Hindi - पेज 20

इस पेज पर Rajasthan GK के स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 212 प्रश्नों में से यह पेज 20 है।

191

‘राइट टू रिकाॅल’ क्या है -

Aमतदाताओं का निर्वाचित प्रतिनिधियों को जनमत संग्रह द्वारा वापस बुलाने का अधिकार
Bजनता द्वारा अपनी समस्याओं को संबंधित निकाय के समक्ष प्रस्तुत करने की सामूहिक कार्यवाही
Cजनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर अपने क्षेत्र के निवासियों की सभा कर विकास योजनाएं बनाने की क्रिया।
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: मतदाताओं का निर्वाचित प्रतिनिधियों को जनमत संग्रह द्वारा वापस बुलाने का अधिकार

192

पंचायती राज संस्था के चुनाव लड़ने हेतु प्रत्याशी की निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा क्या है -

A18 वर्ष
B21 वर्ष
C25 वर्ष
D30 वर्ष

सही उत्तर: 21 वर्ष

193

शहरी स्थानीय स्वशासन किस सूची का विषय है -

Aराज्य सूची
Bसंघ सूची
Cसमवर्ती सूची
Dउक्त सभी

सही उत्तर: राज्य सूची

194

पंचायतीराज विषय संविधान की कौनसी सूची में शामिल है -

Aसंघ सूची
Bराज्य सूची
Cसमवर्ती सूची
Dअवशिष्ट सूची

सही उत्तर: राज्य सूची

व्याख्या (Explanation)

पंचायती राज विषय राज्य सूची में आता है । 73 वें संशोधन 1992 द्वारा भाग IX को संविधान में जोड़ा गया था। राजस्थान 2 अक्टूबर 1959 को अपने नागौर जिले में पंचायती राज व्यवस्था को लागू करने वाला पहला राज्य है।

195

ग्राम पंचायत में सरकारी अधिकारी कौन होता है -

Aग्राम सचिव(ग्राम सेवक)
Bसरपंच
Cमुख्य कार्यकारी अधिकारी
Dप्रधान

सही उत्तर: ग्राम सचिव(ग्राम सेवक)

196

जब राजस्थान में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन किया गया, उस समय राजस्थान के मुख्यमंत्री कौन थे -

Aश्री मोहनलाल सुखाड़िया
Bश्री हीरालाल शास्त्री
Cश्री जयनारायण व्यास
Dश्री टीकाराम पालीवाल

सही उत्तर: श्री मोहनलाल सुखाड़िया

व्याख्या (Explanation)

1957 में बलवंत राव मेहता समिति का गठन किया गया था। इसने त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली की शुरुआत की। इस समिति ने 24 नवम्बर, 1957 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें सत्ता के विकेन्द्रीकरण पर बल देते हुए देश में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना की सिफारिश की गई। इन सिफारिशों की क्रियान्विति में 2 अक्टूबर, 1959 को सर्वप्रथम राजस्थान में नागौर जिलें में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा वर्तमान त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन किया गया। उस समय राजस्थान के मुख्यमंत्री स्व. श्री मोहनलाल सुखाड़िया लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण के प्रबल समर्थक थे।

197

निम्न में से कौनसी पंचायत समिति एम पाॅवर परियोजना की लाभार्थी नहीं है -

📋 पूछा गया: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
Aबायतु
Bआबू रोड
Cसांचौर
Dबिलाड़ा

सही उत्तर: बिलाड़ा

📋

स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)

198

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन हेतु(2011 की जनगणना के आधार पर) कुल कितनी नई पंचायत समिती को नव सृजित किया गया -

A42
B45
C47
D49

सही उत्तर: 47

199

संविधान के किस अनुच्छेद में पंचायती राज की अवधारणा को व्यक्त किया गया है -

Aअनुच्छेद-40
Bअनुच्छेद-30
Cअनुच्छेद-20
Dअनुच्छेद-10

सही उत्तर: अनुच्छेद-40

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 40 में कहा गया है कि भारतीय राज्य ग्राम पंचायतों को संगठित करने के लिए कदम उठाएंगे, ताकि उन्हें स्वशासन की इकाई के रूप में कार्य करने की शक्ति और प्राधिकार प्राप्त हो।

200

पंडित जवाहर लाल नेहरू के द्वारा राजस्थान में पंचायती राज का प्रारम्भ कब किया गया था -

A24 जनवरी, 1959 को
B1 मई, 1959 को
C15 अगस्त, 1959 को
D2 अक्टूबर, 1959 को

सही उत्तर: 2 अक्टूबर, 1959 को

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams