अक्षय तृतीया निम्न में से किस शहर का स्थापना दिवस है -
सही उत्तर: बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
बीकानेर शहर की स्थापना 1487 ई. में राठौड़ राजा राव बीका जी ने की थी।
स्रोत: JEN Agriculture 2022
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के जिले व संभाग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 91 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।
अक्षय तृतीया निम्न में से किस शहर का स्थापना दिवस है -
सही उत्तर: बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
बीकानेर शहर की स्थापना 1487 ई. में राठौड़ राजा राव बीका जी ने की थी।
स्रोत: JEN Agriculture 2022
राजस्थान में संभागीय आयुक्त व्यवस्था को कब पुनर्जीवित किया गया -
सही उत्तर: 1987
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हीरालाल शास्त्री सरकार द्वारा की गई। अप्रैल, 1962 में मोहनलाल सुखाडि़या सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। 15 जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था की शुरूआत दुबारा की गई।
स्रोत: JEN 2022: Elec. Mech. Diploma (GK)
21 जून को सूर्य राजस्थान के किस जिले में लम्बवत चमकता है -
सही उत्तर: बांसवाड़ा
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में कर्क रेखा बाॅंसवाडा जिले के कुशलगढ़ तहसील से होकर गुजरती है। अतः बांसवाडा जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक सीधी पड़ती है। जबकी श्री गंगानगर जिला कर्क रेखा से सर्वाधिक दूरी पर स्थित है अतः श्री गंगानगर जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक तिरछी पडती है।
स्रोत: JEN 2022: Electrical Diploma (GK)
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए - जिला अ. बांसवाड़ा ब. जैसलमेर स. धौलपुर द. गंगानगर अक्षांश/देशांतर 1. 30º12’ उत्तर 2. 69º30’ पूर्व 3. 23º3’ उत्तर 4. 78º17’ पूर्व सही कूट है - अ, ब, स, द
सही उत्तर: 3, 2, 4, 1
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) से उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर)) तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) सिलाना से पुर्व में गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर)) के मध्य स्थित है।
स्रोत: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1
निम्नलिखित में से कौन सा शहर राजस्थान का पाँचवाँ सबसे बड़ा शहर है -
सही उत्तर: बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
बीकानेर राजस्थान का पाँचवाँ सबसे बड़ा शहर है, जो इसके उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में थार रेगिस्तान के मध्य में स्थित है। इस शहर की स्थापना 1486 ई. में राठौड़ राजकुमार राव बीकाजी ने की थी।
स्रोत: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
जैसलमेर की स्थापना हुई थी –
सही उत्तर: 12वीं शताब्दी में
व्याख्या (Explanation)
जैसलमेर की स्थापना 12वीं शताब्दी में हुई थी। 1156 सीई में, रावल जैसल ने अपनी राजधानी को लुदरवा से जैसलमेर स्थानांतरित कर दिया था क्योंकि लुदरवा तुर्को-अफगान और बलूच जनजातियों के हमलों की चपेट में था।
स्रोत: VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021
अजमेर राजस्थान का छठा संभाग कब बना -
सही उत्तर: 1987
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हीरालाल शास्त्री सरकार द्वारा की गई। अप्रैल, 1962 में मोहनलाल सुखाडि़या सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। 15 जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था की शुरूआत दुबारा की गई। 1987 में राजस्थान का छठा संभाग अजमेर को बनाया गया।
स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
राजस्थान के उदयपुर संभाग में जिलों की संख्या कितनी है -
सही उत्तर: सात
व्याख्या (Explanation)
उदयपुर संभाग में 7 जिले हैं। उदयपुर संभाग : उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सलुम्बर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़
स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-2)
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है -
सही उत्तर: जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का सबसे बड़ा जिला - जैसलमेर
स्रोत: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)
पोखरन राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
पोखरण, जैसलमेर शहर से 112 किमी पूर्व में स्थित है।
स्रोत: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)