प्रशासनिक दृष्टि से निम्न में सबसे छोटी इकाई है -
सही उत्तर: तहसील
व्याख्या (Explanation)
प्रशासनिक दृष्टि से, तहसील प्रशासन की सबसे छोटी इकाई है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के जिले व संभाग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 91 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।
प्रशासनिक दृष्टि से निम्न में सबसे छोटी इकाई है -
सही उत्तर: तहसील
व्याख्या (Explanation)
प्रशासनिक दृष्टि से, तहसील प्रशासन की सबसे छोटी इकाई है।
राजस्थान में करौली जिले का गठन कब हुआ था -
सही उत्तर: 19.07.97
व्याख्या (Explanation)
करौली 19 जुलाई, 1997, यह सवाई माधोपुर से अलग होकर नया जिला बना।
गंगानगर से हनुमानगढ़ जिले का गठन कब हुआ था -
सही उत्तर: 12.07.94
व्याख्या (Explanation)
हनुमानगढ़ 12 जुलाई, 1994, यह श्री गंगानगर से अलग होकर नया जिला बना।
स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 1st shift
निम्नलिखित में से कौन से राजस्थान के संलग्न जिले हैं -
सही उत्तर: सिरोही, पाली, जालौर
व्याख्या (Explanation)
सिरोही, पाली, जालौर संलग्न जिले हैं जो जोधपुर संभाग में आते हैं।
स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift
निम्नलिखित में से कौन सा राजस्थान का प्रशासनिक संभाग(division) नहीं है -
सही उत्तर: बाड़मेर
व्याख्या (Explanation)
बाड़मेर संभाग नहीं है यह जोधपुर संभाग के अंतर्गत आता है। जोधपुर संभाग में 8 जिले जोधपुर, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली, जालौर, सिरोही हैं।
निम्नलिखित में से कौन सा मिलान सही नहीं है- संभाग - गठन वर्ष
सही उत्तर: बीकानेर - 1963
व्याख्या (Explanation)
1987 में राजस्थान का छठा संभाग अजमेर को बनाया गया। यह जयपुर संभाग से अलग होकर नया संभाग बना।
राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को पूर्व से पश्चिम की ओर सही क्रम में व्यवस्थित करें - 1. बूंदी, 2. अजमेर, 3. पाली, 4. बाड़मेर
सही उत्तर: 1, 2, 3, 4
व्याख्या (Explanation)
पूर्व से पश्चिम की ओर सही क्रम 1. बूंदी, 2. अजमेर, 3. पाली, 4. बाड़मेर
वर्तमान में, निम्न में से राजस्थान के कौन से जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन. सी. आर.) में सम्मिलित हैं -
सही उत्तर: अलवर एवं भरतपुर
व्याख्या (Explanation)
NCR क्षेत्र में अलवर, भरतपुर, खैरथल, डीग और कोटपुतली-बहरोड़ आते हैं।
क्षेत्रफल के अनुसार दिए हुए जिलों का सही अवरोही क्रम है - (i) जैसलमेर (ii) नागौर (iii) टोंक
सही उत्तर: (i). (ii), (iii)
व्याख्या (Explanation)
अभी इन जिलों का क्षेत्रफल से संबंधित डाटा उपलब्ध नहीं है।
स्रोत: Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper I)
निम्न कथनों पर विचार कीजिए व कुट की सहायता से उत्तर दीजिए - अ. राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हुई। ब. अप्रैल, 1963 में मोहनलाल सुखड़िया सरकार ने इसे बंद कर दिया। स. जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार ने इसे दुबारा शुरू किया। द. अप्रैल, 2006 में 7वां संभाग भरतपुर बना।
सही उत्तर: केवल अ और स सही है
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हीरालाल शास्त्री सरकार द्वारा की गई। अप्रैल, 1962 में मोहनलाल सुखाडि़या सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। 15 जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था की शुरूआत दुबारा की गई। 1987 में राजस्थान का छठा संभाग अजमेर को बनाया गया। यह जयपुर संभाग से अलग होकर नया संभाग बना। 4 जुन, 2005 को राजस्थान का 7 वां संभाग भरतपुर को बनाया गया। 3 नए संभागों के गठन के बाद राजस्थान में वर्तमान में 10 संभाग हैं।