न्युनतम अन्तर्राज्जीय सीमा सीमा बनाने वाला संभाग-
सही उत्तर: अजमेर
व्याख्या (Explanation)
मध्यप्रदेश के साथ न्यूनतम सीमा भीलवाड़ा की लगती है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के जिले व संभाग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 91 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।
न्युनतम अन्तर्राज्जीय सीमा सीमा बनाने वाला संभाग-
सही उत्तर: अजमेर
व्याख्या (Explanation)
मध्यप्रदेश के साथ न्यूनतम सीमा भीलवाड़ा की लगती है।
राजस्थान के कौनसे जिले की आकृति धनुषाकार है -
सही उत्तर: दौसा
व्याख्या (Explanation)
दौसा जिले की आकृति धनुषाकार है। नवीन जिलों के गठन के बाद दौसा प्रशासनिक और भौगोलिक तौर पर अपरिवर्तित रहा है।
33 वां जिला-प्रतापगढ़-26 जनवरी,2008 को तीन जिलों से अलग होकर नया जिला बना, ये जिल कौनसे हैं -
सही उत्तर: चित्तौडगढ़, उदयपुर, बांसवाडा
व्याख्या (Explanation)
प्रतापगढ़ 26 जनवरी,2008, यह तीन जिलों से अलग होकर नया जिला बना। चित्तौडगढ़- छोटी सादडी, आरनोद,प्रतापगढ़ तहसील उदयपुर-धारियाबाद तहसील बांसवाडा- पीपलखुट तहसील प्रतापगढ जिला परमेशचन्द कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया। प्रतापगढ जिले ने अपना कार्य 1 अप्रैल, 2008 से शुरू किया। प्रतापगढ़ को प्राचीन काल में कांठल व देवला/देवलीया के नाम से जाना जाता था।
राज्य के किस संभाग में सर्वाधिक जिले हैं -
सही उत्तर: जोधपुर
व्याख्या (Explanation)
जोधपुर संभाग में 8 जिले हैं - जोधपुर, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली, जालौर, सिरोही
राजस्थान के सबसे बड़े जिले जैसलमेर का क्षेत्रफल है -
सही उत्तर: 38401 वर्ग किमी.
व्याख्या (Explanation)
जैसलमेर ज़िले का क्षेत्रफल 38,401 वर्ग किलोमीटर है।
क्षेत्रफल में राजस्थान का जैसलमेर जिला धौलपुर जिले से कितना बड़ा है -
सही उत्तर: 12.66 गुणा
व्याख्या (Explanation)
क्षेत्रफल की दृष्टि से जैसलमेर जिला राजस्थान के धौलपुर जिले से 12.66 गुना बड़ा है।
स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
राजस्थान के परिधिय जिलों की संख्या है -
सही उत्तर: 27
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के परिधिय जिले - 27
जैसलमेर भारत का .......... सबसे बड़ा जिला है -
सही उत्तर: तीसरा
व्याख्या (Explanation)
जैसलमेर भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला है। सबसे बड़ा जिला गुजरात का कच्छ(45,612 वर्ग किमी.) जिला है। दुसरा सबसे बड़ा जिला लद्दाख का लेह जिला है।
राजस्थान का 33वां जिला प्रतापगढ़ किस कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया -
सही उत्तर: परमेशचन्द कमेटी
व्याख्या (Explanation)
प्रतापगढ जिला परमेशचन्द कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया। प्रतापगढ जिले ने अपना कार्य 1 अप्रैल, 2008 से शुरू किया।
जिला प्रतापगढ़ कब अस्तित्व में आया -
सही उत्तर: 2008
व्याख्या (Explanation)
प्रतापगढ़ 26 जनवरी,2008, यह तीन जिलों से अलग होकर नया जिला बना। प्रतापगढ जिला परमेशचन्द कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया। प्रतापगढ जिले ने अपना कार्य 1 अप्रैल, 2008 से शुरू किया।